देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने ट्रामा सेंटर में गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी।

आरती तिवारी
September 10 2023 Updated: September 10 2023 18:48
0 68768
जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ। जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने ट्रामा सेंटर (trauma center) में गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। शासन ने ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डाक्टर (specialist doctor) व पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य 50 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इसका आदेश भी जारी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) जल्द ही तैनाती प्रक्रिया पूरी करेगा।

 

दरअसल, 15 जुलाई को सीएमओ (CMO) कार्यालय की ओर से डाक्टर समेत अन्य जरूरतों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जानकीपुरम विस्तार में शासन ने वर्ष 2018-19 में ट्रामा सेंटर निर्माण की वित्तीय मंजूरी दी थी। अड़चन के चलते दोबारा 11 फरवरी 2021 को इसका संशोधित बजट पास हुआ। इसमें 337.38 लाख रुपये मंजूर किए गए। ट्रामा सेंटर निर्माण का जिम्मा यूपी सिडको को दिया गया था। इसी साल सेंटर का निर्माण पूरा किया गया।

 

फिलहाल, यहां 20 बेड पर मरीजों को इलाज मिल रहा है। विशेषज्ञ डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ (paramedical staff) की तैनाती होने से ट्रामा सेंटर में उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी। सीएमओ डा. एमके अग्रवाल के मुताबिक सेंटर में 50 बेड की के सुविधा है। शासन की ओर से विशेषज्ञों की भर्ती की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही तैनाती की प्रक्रिया पूरी करेंगे। सेंटर शुरू होने से बीकेटी,  जानकीपुरम आइआइएम रोड व सीतापुर की तरफ से आने वाले कम मरीजों के लिए 24 घंटे इलाज उपलब्ध होगा। इससे केजीएमयू (KGMU), लोहिया और बलरामपुर के हॉस्पिटल में इलाज का दबाव भी कम होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दीपावली पर अस्थमा रोगी कैसे खुद को स्वस्थ रखें: डॉ दर्शन बजाज

दीपावली पर अस्थमा रोगी कैसे खुद को स्वस्थ रखें: डॉ दर्शन बजाज

हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 1176

खाँसी, सीने में जकड़न या साँस लेने में परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर द्वारा ब

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2021 29893

आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन। इसके मुताबिक लक्षणविहीन व हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को देख सकेंगे

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

हे.जा.स. March 18 2021 32873

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एं

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

रंजीव ठाकुर May 16 2021 28463

सिद्धार्थनगर और गोरखपुर प्रत्येक जिले में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 अशोक लीलैंड निर्मित वेंटिलेटर

15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाना अवैज्ञानिक: डॉ. संजय के राय

15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाना अवैज्ञानिक: डॉ. संजय के राय

हे.जा.स. December 27 2021 26968

यह जानकारी उपलब्ध है कि कोरोनारोधी टीके वायरस पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रहे हैं। कुछ देशों में तो ल

सौंफ खाने के बाद ही क्यों खाई जाती है?

सौंफ खाने के बाद ही क्यों खाई जाती है?

लेख विभाग September 02 2023 67199

सौंफ (वानस्पतिक नाम-फोनिकुलम) की तासीर ठंडी होती है। इसमें कैल्शियम,मैग्नीशियम फास्फोरस,विटामिन-ए,वि

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

रंजीव ठाकुर May 04 2022 27475

उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उ

गोंडा में डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

गोंडा में डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आरती तिवारी November 04 2022 26001

यूपी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी 2022 से लेकर अब तक प्रदेश में डेंगू के कुल 7,134 मर

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2026 0

दुर्घटनाओं बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

हे.जा.स. August 28 2022 29559

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतर

Login Panel