देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने कहा कि अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, व्यायाम और योग की कमी खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 08 2022 Updated: April 08 2022 12:23
0 25133
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य संगठन पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते डॉ सूर्यकांत

लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और डाक्टरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है- “हमारा प्लेनेट हमारा स्वास्थ्य“। जिसका लक्ष्य है हमारे ग्रह पृथ्वी पर रहने वाले सभी मनुष्यों के अच्छे स्वास्थ्य की ओर सम्पूर्ण विश्व का ध्यान आकर्षित करना। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार प्रति वर्ष दुनिया भर में लगभग 1.3 करोड़ लोगों की मौतें पर्यावरणीय कारणों से हो जाती हैं, जिनसेे पूरी तरह से बचा जा सकता है। इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग (Global warming), जलवायु संकट, वायु प्रदूषण (air pollution) मुख्य रूप से कारक हैं। जो मानव जाति के लिए एक बहुत बड़ा स्वास्थ्य से जुड़ा खतरा (health hazard) है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सन् 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन जिनेवा में किया था, जिसमें वर्ड हेल्थ डे की स्थापना का संकल्प लिया गया था। पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 को आयोजित किया गया था। फिर इसके बाद से प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष एक विशेष स्वास्थ्य विषय (थीम) को चुना जाता है और पूरी दुनियां में लोगों को उसके प्रति जागरूक किया जाता है। 

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने कहा कि अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, व्यायाम और योग की कमी और फास्ट फूड का सेवन भी खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। आई.एम.ए-ए.एम.एस (आई.एम.ए.-एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज) के राष्ट्रीय वॉयस चेयरमैन डा0 सूर्यकान्त ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण, धूम्रपान/तंबाकू/नशीले पदार्थो के सेवन की लत से दूर रहना, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना एवं परिवहन के लिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का उपयोग करना, पैदल चलना और साइकिल चलाना, भोजन बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन का उपयोग करना, प्लास्टिक का उपयोग न करना, स्वस्थ जीवन शैली (healthy lifestyle), पारंपरिक भोजन (traditional food), योग (Yoga) और व्यायाम (exercise), के द्वारा हम पृथ्वी और अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रख सकते है। 

ज्ञात रहें कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग अपना 75 वाँ स्थापना वर्ष (प्लेटिनम जुबली स्थापना वर्ष) मना रहा है। 75 वीं वर्षगॉठ में विभाग विभिन्न प्रकार के 75 आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में आज के प्रोग्राम के अवसर पर विभाग के चिकित्सकगण डा0 एस के वर्मा, डा0 आर.ए.एस. कुशवाहा, डा0 संतोष कुमार, डा0 राजीव गर्ग, डा0 अजय कुमार वर्मा, डा0 ज्योति बाजपेई, डा0 अंकित कुमार, रेजिडेन्ट डाक्टर्स एवं विभाग के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

हे.जा.स. September 09 2023 167205

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे:  डाइटिशियन आयशा खातून

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून April 12 2023 120511

अगर आप भी गर्मियों में लो फील करने लगे हैं तो आसान तरीके से तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं। ये जितना

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

admin September 24 2022 27990

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आखिरकर नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉ. एम. श्रीनिवास ऑल इंडिया इंस

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

रंजीव ठाकुर May 01 2022 37745

उत्तर प्रदेश में विश्व के फार्मा उद्योग को आकर्षित करने और उनके लिए बेहतर माहौल बनाने पर शनिवार को ड

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

श्वेता सिंह September 07 2022 28406

शोधकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि कैंसर 1990 के बाद से विश्व स्तर पर नाटकीय रूप से बढ़ गया है। हैरान

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 34233

डॉ. आशुतोष वर्मा पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। हर महीने की 20 तारीख को वह सभी मरीज़ों का

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आरती तिवारी October 11 2022 28179

आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

एस. के. राणा March 07 2025 169973

वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज  इलाके से

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज इलाके से

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 29074

शनिवार को 2510 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमित के संप

सोरायसिस: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

सोरायसिस: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

लेख विभाग June 17 2022 42071

सोरायसिस तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली रोगज़नक़ के लिए सामान्य त्वचा कोशिका में दोष पैदा करती ह

Login Panel