देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

किडनी डैमेज होने से यह अतिरिक्त पानी शरीर के अंदर ही रहने लगता है। जो कि फेफड़ों के अंदर और आसपास जमा हो सकता है। जब यह पानी फेफड़ों के अंदर इकट्ठा हो जाता है, तो सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

श्वेता सिंह
October 11 2022 Updated: October 11 2022 19:58
0 23981
मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेताजी काफी समय से किडनी और यूटीआई की समस्या से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि मुलायम सिंह यादव को आखिरी वक्त में सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

 

किडनी (Kidney) हमारे शरीर और खून से अतिरिक्त पानी व वेस्ट मटेरियल निकालती है। किडनी डैमेज होने से यह अतिरिक्त पानी शरीर के अंदर ही रहने लगता है। जो कि फेफड़ों के अंदर और आसपास जमा हो सकता है। जब यह पानी फेफड़ों के अंदर इकट्ठा हो जाता है, तो सांस लेने में दिक्कत (breathing problem) होने लगती है। जब यह पानी दिल को ढकने वाली परत पेरिकार्डियम में सूजन (swelling) पैदा कर देता है, तो सीने में दर्द हो सकता है।

 

खून में खराबी या गंदगी किडनी (kidney) खराब होते ही बनने लगती है और इसे यूरेमिया कहते हैं। इसके कारण मुंह (mouth) से दुर्गंध आने लगती है और खाने का स्वाद अलग लगने लगता है। इसी के साथ जिन्हें नॉन वेज खाना पसंद है उन्हें ये अच्छा नहीं लगता। वजन भी कम होने लगता है।

 

लोगों को शरीर में होने वाले बदलावों से ये समझ ही नहीं आता कि किडनी खराब हो रही है। सही किडनी एक हार्मोन बनाती है erythropoietin या EPO, ये हार्मोन शरीर में ऑक्सिजन से भरपूर रेड ब्लड सेल बनाता है। जहां किडनी खराब होना शुरू हुई वहीं ये सेल कम होते हैं और पेशंट (patient) को सबसे पहले थकान महसूस होती है।

 

किडनी (Kidney) की बीमारी का ये सबसे अहम लक्षण यही होता है। शरीर में अधिक द्रव्य बनने लगता है और इसके कारण ही चेहरा, हाथ और पैर (खासकर तलवे और पंजे) सूज जाते हैं। इससे रोजमर्रा के काम करने में भी लोगों को तकलीफ होने लगती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इतने कम समय में 100 करोड़ टीके लगाना बहुत बड़ी कामयाबी, भारत को बधाई: विश्व स्वास्थ्य संगठन

इतने कम समय में 100 करोड़ टीके लगाना बहुत बड़ी कामयाबी, भारत को बधाई: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 22 2021 23858

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के कोविड-19 से संघर्ष में गौरवशाली दिया है, हम निरन्तर, विश्व में सबसे बड़े

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले

विशेष संवाददाता March 27 2023 21856

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले है। बच्चों को जरूरी दवाई और अन्य सा

सिंगापुर की राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

सिंगापुर की राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

हे.जा.स. July 06 2022 23869

हलीमा ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हल्के फ्लू जैसे लक्षण हैं। अभी-अभी जांच में कोविड-19 क

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार July 04 2021 26022

हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना, खाने में चीनी की जगह गुड़, मैदे की जगह मोटा आटा, मोटा अनाज, सफेद नमक

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

एस. के. राणा October 26 2022 23442

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 48488

डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

एस. के. राणा May 19 2022 33430

अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डाक्टरों, नर्सों और पेरामेडिकल

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21890

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 25149

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

विशेष संवाददाता April 28 2022 45494

रिमेगेपेंट नाम की जनेरिक दवा को फाइजर VYDURA® ब्रांड नाम के तहत बाजार में बेचता है। इसका उपयोग माइग्

Login Panel