देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रीजेंसी ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और मल्टी-ऑर्गन के 72 वर्षीय मरीज का उपचार किया

जांच और पेट की अल्ट्रासोनोग्राफी में एक्यूट एडेमेटस पैंक्रियाटाइटिस के साथ पैंक्रियास के आसपास सूजन और इंफ्लेमेटरी बदलाव पाए गए। मरीज को तत्काल निगरानी में रखते हुए इंट्रावेनस फ्लूड्स, एंटीबायोटिक्स, प्रोटॉन-पंप इनहिबिटर्स, उल्टी रोकने की दवाएं इंसुलिन नेबुलाइजेशन ह्यूमन एल्ब्यूमिन तथा अन्य आवश्यक सपोर्टिव उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान मरीज की स्थिति और गंभीर हुई तथा उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी और रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस होने लगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 25 2026 Updated: August 25 2026 23:50
0 567
रीजेंसी ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और मल्टी-ऑर्गन के 72 वर्षीय मरीज का उपचार किया Dr. Praveen Jha DM Gastroenterology

लखनऊ। रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 72 वर्षीय कृष्ण चंद्र के मामले का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। मरीज को पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द और बार-बार उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में उन्हें एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस पाया गया जो आगे चलकर श्वसन विफलता एक्यूट किडनी इंजरी निमोनिया यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एन्सेफैलोपैथी और न्यूरोलॉजिकल कमजोरी जैसी गंभीर जटिलताओं से प्रभावित हुआ। मरीज का उपचार डॉ. प्रवीण झा DM गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. सुमित वर्मा  न्यूरोलॉजी तथा क्रिटिकल केयर टीम की देखरेख में किया गया। मरीज  को 16 जून  भर्ती किया गया। उन्हें सुबह से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और उल्टी की शिकायत थी। उनके मेडिकल इतिहास में पिछले चार वर्षों से COPD और पांच वर्ष पहले एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का एपिसोड शामिल था। अस्पताल पहुंचने पर उनका ब्लड शुगर स्तर 357 mg/dl पाया गया।

 जांच और पेट की अल्ट्रासोनोग्राफी में एक्यूट एडेमेटस पैंक्रियाटाइटिस के साथ पैंक्रियास के आसपास सूजन और इंफ्लेमेटरी बदलाव पाए गए। मरीज को तत्काल निगरानी में रखते हुए इंट्रावेनस फ्लूड्स, एंटीबायोटिक्स, प्रोटॉन-पंप इनहिबिटर्स, उल्टी रोकने की दवाएं, इंसुलिन, नेबुलाइजेशन, ह्यूमन एल्ब्यूमिन तथा अन्य आवश्यक सपोर्टिव उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान मरीज की स्थिति और गंभीर हुई तथा उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी और रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस होने लगा। शुरुआत में उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन दिया गया, लेकिन पर्याप्त ऑक्सीजन सैचुरेशन बनाए रखना संभव नहीं होने पर उन्हें इंट्यूबेट कर मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखा गया।वेंटिलेटर पर रहने के दौरान मरीज में दोनों हाथों और पैरों में गंभीर कमजोरी विकसित हुई।  

इलाज के दौरान मरीज की स्थिति गंभीर हुई तथा उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी और रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस होने लगा। शुरुआत में उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन दिया गया लेकिन पर्याप्त ऑक्सीजन सैचुरेशन बनाए रखना संभव नहीं होने पर उन्हें इंट्यूबेट कर मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखा गया। वेंटिलेटर पर रहने के दौरान मरीज में दोनों हाथों और पैरों में गंभीर कमजोरी विकसित हुई। क्लिनिकल मूल्यांकन के आधार पर LMN क्वाड्रिपेरेसिस/गिलियन-बैरे सिंड्रोम की संभावना जताई गई। मरीज अपने हाथ-पैरों को हिलाने में असमर्थ थे। आगे की नर्व कंडक्शन स्टडी और CSF जांच से GBS के निदान को समर्थन मिला। इसके बाद मरीज को IVIG (इंट्रावेनस इम्युनोग्लोबुलिन) दिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति में सुधार दिखाई देने लगा।

मरीज को लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हुई, जिसके लिए नॉरएड्रेनालिन सपोर्ट देना पड़ा। न्यूरोलॉजिकल जांच में बाएं फ्रंटल लोब में पुराना इंफार्क्ट, एन्सेफैलोपैथी से जुड़े बदलाव तथा मस्तिष्क में डिफ्यूज एट्रॉफी भी पाई गई। मरीज की स्थिति में एक और गंभीर मोड़ 25 जून को आया जब उन्हें अचानक ब्रैडीकार्डिया के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ। क्रिटिकल केयर टीम ने तत्काल ACLS AHA गाइडलाइंस के अनुसार CPR शुरू किया और आवश्यक आपातकालीन दवाएं दीं। टीम के त्वरित और समन्वित प्रयासों से मरीज को सफलतापूर्वक रिवाइव किया गया और उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आगे की न्यूरोलॉजिकल जांच के लिए लम्बर पंचर किया गया तथा चेस्ट और लिम्ब फिजियोथेरेपी लगातार जारी रखी गई।

गहन क्रिटिकल केयर निरंतर मॉनिटरिंग और विभिन्न विशेषज्ञताओं की संयुक्त देखरेख में मरीज की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। 6 जुलाई 2026 को मरीज ने सफलतापूर्वक T-piece ट्रायल पूरा किया और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। इसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट को धीरे-धीरे कम किया गया और आवश्यकता के अनुसार इंटरमिटेंट NIV सपोर्ट दिया गया। हेमोडायनामिक रूप से स्थिर होने के बाद उन्हें पहले HDU और फिर सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया। मरीज ने उपचार और मल्टीडिसिप्लिनरी टीम द्वारा दिए गए सपोर्टिव केयर का अच्छा रिस्पॉन्स दिया। 18 जुलाई  को डिस्चार्ज के समय मरीज को बुखार नहीं था, कोई नई शिकायत नहीं थी और उनके वाइटल पैरामीटर्स स्थिर थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

लेख विभाग February 25 2022 25300

डॉक्टर्स बताते हैं, कोरोना संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30667

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

महामारी से निपटने के लिए रिसर्च में तेजी लाएं वैज्ञानिक: उपराष्ट्रपति

महामारी से निपटने के लिए रिसर्च में तेजी लाएं वैज्ञानिक: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा August 31 2021 28579

उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के योगदान की सराहना की। इसके अलावा उन

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31193

गोंडा के जिला अस्पताल में मिरेकल फीट इंडिया संस्था द्वारा क्लब फुट से पीड़ित दिव्यांग बच्चों का इलाज

कोविड-19: बच्चों में संक्रमण से कई अंगों पर असर के मामले, उपचार के लिये नए दिशानिर्देश जारी

कोविड-19: बच्चों में संक्रमण से कई अंगों पर असर के मामले, उपचार के लिये नए दिशानिर्देश जारी

हे.जा.स. November 24 2021 25203

कोविड-19 संक्रमण के कारण, जिन बच्चों के कई अंग एक साथ प्रभावित होते हैं और उनमें सूजन व जलन होती है

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

विशेष संवाददाता October 21 2022 24225

सुप्रीम कोर्ट में आज हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की गई।

फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य का विश्वसनीय प्रहरी है, भारत में फार्मेसी को मजबूती दिया जाना अनिवार्य हो: सुनील यादव

फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य का विश्वसनीय प्रहरी है, भारत में फार्मेसी को मजबूती दिया जाना अनिवार्य हो: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2021 35746

फार्मेसिस्टों ने बदलते ग्लोबल परिवेश में खुद को बदला है। ग्रामीण क्षेत्र जो पूरे भारतवर्ष का लगभग 60

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24846

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता April 25 2023 31161

सोमवार को अमरोहा जिला अस्पताल में 1087 मरीज ओपीडी में देखे गए। अस्पतालों में सबसे ज्यादा मालमे बुखार

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21870

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

Login Panel