देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे हैं। रेज़ूम एक सेफ और इफेक्टिव ऑप्शन है, जो जीवन की क्वालिटी को बेहतर बनाता है और सेक्सुअल कैपेसिटी पर कोई असर नहीं डालता।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 31 2025 Updated: August 31 2025 19:56
0 26452
यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया से जूझ रहे मरीज़

लखनऊ।  मिनिमली इनवेसिव यूरोलॉजिकल केयर (कम आक्रामक मूत्र रोग उपचार) की दिशा में एक अग्रणी कदम उठाते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, के डॉक्टरों ने दो उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक रेज़ूम वॉटर वेपर थेरेपी की। यह उपलब्धि बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (बीपीएच), यानी बढ़े हुए प्रोस्टेट से जूझ रहे पुरुषों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।

रेज़ूम थेरेपी, एक यूएस एफडीए-अनुमोदित प्रक्रिया है, जिसमें वॉटर वेपर में मौजूद प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग कर अतिरिक्त प्रोस्टेट ऊतक को सिकोड़ दिया जाता है। इससे पेशाब से जुड़ी तकलीफ़ों से राहत मिलती है, और इसमें किसी प्रकार की चीरा या कट की ज़रूरत नहीं पड़ती। ट्रेडिशनल सर्जरी की तुलना में यह एक डे-केयर प्रक्रिया है, जिसमें जनरल या स्पाइनल एनेस्थीसिया की आवश्यकता नहीं होती और रोगी को जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलता है, साथ ही इसके साइड-इफेक्ट भी बेहद कम हैं।

इस उपलब्धि पर डॉ. राहुल यादव, निदेशक एवं प्रमुख यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांटेशन और रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजी, मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने कहा, रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे हैं। रेज़ूम एक सेफ और इफेक्टिव ऑप्शन है, जो जीवन की क्वालिटी को बेहतर बनाता है और सेक्सुअल कैपेसिटी पर कोई असर नहीं डालता। हमें गर्व है कि हम लखनऊ में अपने मरीजों को यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा पा रहे हैं।

बीपीएच एक आम प्रॉब्लम है, जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में ज़्यादा पाई जाती है। इस कंडीशन में मरीजों को बार-बार पेशाब की इच्छा, वीक यूरिन फ्लो, ब्लैडर के अधूरे खाली होने की समस्या और स्लीप डिस्टर्बेंस जैसी शिकायतें होती हैं। ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट में लाइफ-लॉन्ग मेडिकेशन्स पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर एनेस्थीसिया वाली सर्जरी करनी पड़ती है, जिन दोनों की अपनी लिमिटेशन्स हैं। रेज़ूम थेरेपी इस गैप को ब्रिज करती है, क्योंकि यह इफेक्टिवनेस के साथ कन्वीनियंस भी प्रोवाइड करती है।


 
पहला केस कन्हैया लाल 57 वर्ष, लखीमपुर का था, जो पिछले एक साल से यूरिनरी रिटेंशन के चलते कैथेटर के सहारे थे। उनकी सीवियर कार्डियक प्रॉब्लम और डायबिटीज़ के कारण ट्रेडिशनल सर्जरी पॉसिबल नहीं थी। ऐसे में मैक्स हॉस्पिटल की टीम ने रेज़ूम थेरेपी का निर्णय लिया।

इस पर डॉ. यादव ने बताया कि लोकल एनेस्थीसिया के तहत बिना किसी चीरे या ब्लीडिंग के की गई। इस थेरेपी ने तीन हफ्तों के भीतर उनकी नेचुरल यूरिनेशन कैपेसिटी लौटा दी और उनके क्वालिटी ऑफ लाइफ में रिमार्केबल इम्प्रूवमेंट हुआ।

दूसरा केस और भी चैलेंजिंग था। नकुल मिस्त्री 84 वर्ष, लखनऊ पिछले छह साल से यूरिनरी रिटेंशन की वजह से कैथेटर पर निर्भर थे। उनकी उम्र के साथ-साथ मल्टिपल को-मॉरबिडिटीज़ और सीवियर कार्डियक डिज़ीज़ होने के कारण उन्हें कई सेंटर्स पर सर्जरी के लिए मना कर दिया गया था। लेकिन मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में रेज़ूम थेरेपी लोकल एनेस्थीसिया के तहत सफलतापूर्वक की गई और तीन हफ्तों के भीतर उनका कैथेटर हटा दिया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

विशेष संवाददाता August 03 2022 29272

डीएम के आदेश पर कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी भी कैदी के कोरोना संक्रमण के लक्षण नह

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला आईएमए का प्रतिनिधि मंडल

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला आईएमए का प्रतिनिधि मंडल

रंजीव ठाकुर August 04 2022 27473

इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन लखनऊ शाखा के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर स्

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

आरती तिवारी October 01 2022 34846

17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक चलने वाले स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आगाज आज से शुरू हो चुका है। लखनऊ के

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

एस. के. राणा November 19 2022 23231

एम्स ने नए और अनुवर्ती मामलों के ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट आईडी के उपयोग क

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट हेतु सरकार ने स्वीकृत किया डेढ़ करोड़ रुपये। 

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट हेतु सरकार ने स्वीकृत किया डेढ़ करोड़ रुपये। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 28589

डा. शारदा सुमन आब्स एवं गाइनकोलाजी विभाग में डीएनबी जू. रेजिडेण्ट तृतीय वर्ष के रुप में कार्यरत है।

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26828

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

आरती तिवारी October 02 2022 29134

गांधी जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूर

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

विशेष संवाददाता December 24 2022 36477

सरकार ने राज्य में एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) गतिविधियों को मजबूत करने के तहत सभी प्राथमिक स्

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

लेख विभाग November 05 2022 29843

अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा को कई समस्याओं से दूर कर सकते हैं बल्क

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

एस. के. राणा July 06 2021 27661

एसबीआई की "कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन" रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा आंकड़ों के अनुसार

Login Panel