देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

अनिल सिंह
November 04 2022
0 29282
प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

गोरखपुर। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के 29 अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 डाक्टर और 35 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश (District Magistrate Krishna Karunesh) ने अपर जिलाधिकारी नगर को 100 शैया टीबी अस्पताल (TB Hospital), अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जिला अस्पताल, अपर जिलाधिकारी एलआर को जिला महिला अस्पताल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा और भटहट, उप जिलाधिकारी चौरीचौरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदार नगर और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी, उप जिलाधिकारी सहजनवां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां और पाली की जांच सौंपी थी।

 

इसके अलावा उप जिलाधिकारी गोला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज और गगहा, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच और सिंहोरवा, उप जिलाधिकारी न्यायिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही, मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) गोला और नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवा व पकड़ी, उप जिलाधिकारी कैम्पियरगंज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया व कैम्पियरगंज, उप जिलाधिकारी खजनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी, हरनही और बेलघाट, उप जिलाधिकारी नयायिक सहजनवां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़या चौक जंगल कौड़िया को जांच की जिम्मेदारी सौँपी गई थी।

 

जांच (investigation) में 11 डॉक्टर और 35 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिाकरी (District Magistrate) ने कहा है कि जांच निरंतर चलती रहेगी। स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही अन्य विभागों को भी औचक निरीक्षण (surprise inspections) किया जाएगा।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 28 2021 70061

आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्र पोर्टल पर पंजीकृत

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्र पोर्टल पर पंजीकृत

रंजीव ठाकुर September 07 2022 50398

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्रों को अब तक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया जा च

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

आरती तिवारी August 29 2023 29422

हर्षवर्धन ने कहा कि एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटल लिनन एंड लांड्री सर्विस मैनेजमेंट, एडवांस डिप्लोमा

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

हे.जा.स. October 05 2022 34151

सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

लेख विभाग November 14 2022 31328

कैवेटी की समस्या तब होती है जब सही तरीके से ब्रश न किया जाए या खाने के बाद कुल्ला न करने से खाना दा

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

एस. के. राणा June 19 2021 33133

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकत

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 27942

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

एस. के. राणा September 18 2021 35010

डब्ल्यूएचओ इस समय भारत बायोटेक के डेटा की समीक्षा कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

हे.जा.स. October 28 2022 30099

एक अनुमान के मुताबिक बीते साल 16 लाख लोगों की मौत टीबी से हुई है, जो दो साल में 14 फीसदी की वृद्धि ह

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

आरती तिवारी November 12 2022 33468

डेंगू के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में बीते दिन 14 मरीजों में डेंगू

Login Panel