देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने में जुटी है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 09 2021 Updated: July 09 2021 02:39
0 25855
कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका। टीकाकरण शिविर में टीका लगवाती स्थानीय निवासिनी।

लखनऊ। विकासखंड गोसाईगंज की ग्राम पंचायत इचवालिया के प्राथमिक विद्यालय में वृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने 150 लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई थी, इसके साथ ही दूसरे दिन के लिए 200 डोज उपलब्ध कराने की बात कही। 

चाइल्ड लाइन लखनऊ के निदेशक अंशुमालि शर्मा के निर्देशन में चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने में जुटी है। इसके साथ ही टीका लगवाने से क्या- क्या फायदे हैं, लोगों को बताया जा रहा है ।

कैंप में कुल 150 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया, जिसमें (18-44 वर्ष में 58 पुरुष व 48 महिलाएं ), (45 वर्ष से अधिक में 24 पुरुष व 20 महिलाएं ) , कुल 82 पुरुष, 68 महिलाओं ने कोरोना टीका लगवाया । 

कैंप में सर्वप्रथम ग्राम प्रधान हरी सिंह ने कोरोना टीकाकरण करवाया, साथ ही ग्राम वासियों को टीका लगवाने को कहा । समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज से हेल्थ वर्कर ममता देवी,मंजू , सीमा बिन्द ने लोगों को कोरोना टीका (कोविडशील्ड ) लगाया व दवा भी दी । इसके साथ ही सुझाव भी दिया कि बुखार आने पर जो दवा दी गई वह खा सकते हैं । 

चाइल्डलाइन से टीम सदस्य नवीन कुमार, पारुल कुमार, स्वयंसेवक अभिषेक कुमार , तनु ने लोगों के घर जाकर कैंप के बारे मे बताया और टीका लगवाने के प्रति जागरूक किया, साथ ही कैंप में लोगों की फार्म भरने में भी मदद की। नवीन कुमार ने लोगों के रजिस्ट्रेशन करने में भी मदद की। आशा कार्यकर्ता सुमन वर्मा, सुशीला देवी, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती देवी व नैन्सी सिंह का कैंप में सहयोग रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 228102

वेबिनर होम्योपैथी कि स्त्री रोगों में भूमिका विषय पर था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ0 रचना श्रीवास्तव

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

आरती तिवारी April 07 2023 24264

होटल समूह ताज ने गुरूवार को 24 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषक सामग्री प्रदान करने के साथ ही भावनात्मक

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2022 77612

एक प्रेजेंटेशन देकर वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डा. शशांक चौधरी ने कैंसर के बारे में जनमानस को जागरूक किय

5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कर पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश।

5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कर पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश।

हे.जा.स. February 05 2021 23375

यूपी 5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में अब तक

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सौंदर्या राय February 25 2022 78574

लड़कियाँ अपने कमर को शेप में रखने के लिए अधिक जागरूक होतीं हैं। कमर को शेप में लाने के लिए हेल्दी डाइ

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29168

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

रीजेंसी ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और मल्टी-ऑर्गन के 72 वर्षीय मरीज का उपचार किया

रीजेंसी ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और मल्टी-ऑर्गन के 72 वर्षीय मरीज का उपचार किया

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 812

जांच और पेट की अल्ट्रासोनोग्राफी में एक्यूट एडेमेटस पैंक्रियाटाइटिस के साथ पैंक्रियास के आसपास सूजन

देश में बढ़ता कोरोना का खौफ !

देश में बढ़ता कोरोना का खौफ !

एस. के. राणा April 17 2023 29168

देश में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कुल 9,111 नए माम

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29833

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

एस. के. राणा March 01 2023 37618

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताय

Login Panel