देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

400 से अधिक सर्जरी करने के बाद बढ़ते क्लिनिकल अनुभव से हेपेटोबिलियरी, कोलोरेक्टल, अपर जीआई एवं बैरियाट्रिक सर्जरी में एडवांस्ड गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल केयर संभव हो रही है

हुज़ैफ़ा अबरार
July 21 2026 Updated: July 21 2026 00:55
0 1533
आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह RML Hospital’s Robotic GI Surgery Program


लखनऊ। आरएमएल हॉस्पिटल्स में 400 से अधिक रोबोटिक गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल सर्जरी की जा चुकी हैं। यह पब्लिक हैल्थकेयर सिस्टम में एडवांस्ड गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल केयर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हॉस्पिटल में दा विंची सर्जिकल सिस्टम अपनाए जाने से रोबोटिक गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल सिस्टम का धीरे-धीरे विस्तार हुआ और यह कुछ जटिल मामलों से विस्तृत सेवा में विकसित होता गया। आज इस सिस्टम द्वारा हेपेटोबिलियरी कोलोरेक्टल अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल और बैरियाट्रिक सर्जरी की जाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को मिनिमली इन्वेजिव प्रक्रियाओं का लाभ मिल सके। इस हॉस्पिटल के बढ़ते अनुभव के साथ मरीजों को विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल प्रक्रियाओं के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। कई बैरियाट्रिक मरीजों को ऑपरेशन के बाद दूसरे दिन हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाती है और वो ज्यादा जल्दी अपनी दैनिक गतिविधियाँ शुरू कर पाते हैं। कॉम्प्लेक्स कोलोरेक्टल प्रक्रियाएं करवाने वाले मरीजों जिनमें वो मरीज भी शामिल हैं, जिनकी पहले कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी हो चुकी है, को काफी जटिल इलाज के बाद अनुकूल नतीजे मिले हैं। इंटर्नल पेशेंट फीडबैक में 80 प्रतिशत मरीजों ने माना कि सर्जरी का उनका अनुभव काफी बेहतर था। इस फीडबैक से इन नतीजों की पुष्टि होती है।


  
इस प्रोग्राम से सरकारी हॉस्पिटल में एडवांस्ड सर्जिकल टेक्नोलॉजी शुरू करने की व्यावहारिकता प्रदर्शित हुई। विभाग ने व्यवस्थित प्रशिक्षण मल्टीडिसिप्लिनरी टीमवर्क और क्लिनिकल नतीजों के लगातार मूल्यांकन द्वारा मरीजों की सुरक्षा और केयर की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल समस्याओं के लिए रोबोटिक टेक्नोलॉजी के उपयोग का दायरा बढ़ाया है। डॉ. अंशुमन पांडे हेड ऑफ डिपार्टमेंट सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आरएमएलआईएमएस ने कहा हमें सबसे अधिक खुशी तब मिली जब हमने विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल प्रक्रियाओं में मरीजों की अच्छी रिकवरी देखी। बैरियाट्रिक सर्जरी कराने वाले मरीज ऑपरेशन के दूसरे दिन ही हॉस्पिटल से छुट्टी पाकर अपने घर जाने लगे और ज्यादा जल्दी अपनी दैनिक गतिविधियाँ शुरू करने लगे।

सर्जरी से पहले कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी करा चुके कोलोरेक्टल मरीजों ने मुश्किल इलाज के बावजूद अच्छी रिकवरी प्रदर्शित की। हर प्रक्रिया में सर्जन दा विंची सर्जिकल सिस्टम को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में रखते हैं। वो हर इंस्ट्रूमेंट के मूवमेंट को संभालते हुए रूटीन और बहुत जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल सर्जरी सफलतापूर्वक करते हैं। हमारा अनुभव जैसे-जैसे बढ़ रहा वैसे-वैसे विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल समस्याओं के लिए इस विधि का उपयोग करने का हमारा आत्मविश्वास भी मजबूत हो रहा है। हम हर क्लिनिकल परिणाम का गहराई से मूल्यांकन भी कर रहे हैं। डॉ. सी एम सिंह डायरेक्टर आरएमएलआईएमएस ने कहा मरीजों की एक बड़ी आबादी का इलाज सरकारी अस्पतालों में होता है। इसलिए इन अस्पतालों में एडवांस्ड सर्जिकल सिस्टम की उपलब्धता बढ़ाते रहना महत्वपूर्ण है। हमारा अनुभव प्रदर्शित करता है कि व्यवस्थित प्रशिक्षण, क्लिनिकल गवर्नेंस और मल्टीडिसिप्लिनरी सहयोग द्वारा रोबोटिक सर्जरी का उपयोग रोजमर्रा की गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल प्रक्रियाओं में सफलतापूर्वक किया जा सकता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों को मिनिमली इन्वेजिव ट्रीटमेंट का लाभ मिल सकेगा।


रोहित महाजन वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर भारत इन्ट्यूटिव ने कहा हम इस उपलब्धि के लिए आरएमएल हॉस्पिटल को बधाई देते हैं। यहाँ पर गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल रोबोटिक्स प्रोग्राम का विकास प्रदर्शित करता है कि बढ़ते अनुभव व्यवस्थित प्रशिक्षण और मल्टीडिसिप्लिनरी सहयोग से अस्पतालों को विभिन्न प्रक्रियाओं में मिनिमली इन्वेजिव सर्जरी का उपयोग करने में कितनी मदद मिल सकती है। पब्लिक हैल्थकेयर में यह प्रगति बहुत उत्साहवर्धक है। इससे दा विंची सर्जिकल सिस्टम के साथ रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुँच सकेगी। आरएमएल हॉस्पिटल्स इस प्रोग्राम के विकास के साथ सर्जरी में विशेषज्ञता बढ़ाने इलाज के नतीजों का मूल्यांकन करने और इस क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा मरीजों को एडवांस्ड गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल केयर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

सौंदर्या राय May 06 2023 103062

स्किन के लिए कपूर कई तरह से काम करता है। दरअसल, कपूर का सबसे बड़ा गुण ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल और

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

हे.जा.स. March 01 2021 25182

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

लेख विभाग May 08 2021 37234

धूल, ठंड, पराग, पालतू पशुओं के रोम, वायु में मौजूद वायरस के अलावा भावनात्मक बेचैनी भी अस्थमा अटैक का

टीबी मरीज लाने वालें के लिए शुरू हुई बंपर इनामी योजना

टीबी मरीज लाने वालें के लिए शुरू हुई बंपर इनामी योजना

विशेष संवाददाता October 21 2022 53717

एमपी के आगर मालवा जिले में चिकित्सा विभाग की अनोखी पहल सामने आई है। टीबी का मरीज लाने वाले का 500 से

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 14 2022 35905

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट

पटना एम्स में फैकल्टी पदों के लिए निकली बम्पर भर्तियां

पटना एम्स में फैकल्टी पदों के लिए निकली बम्पर भर्तियां

रंजीव ठाकुर August 20 2022 32648

मेडिकल फैकल्टी के पदों के लिए बड़ी संख्या में एम्स ने फैकल्टी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनसीबी मुंबई ने कफ सिरप की तस्करी कर रहे अन्तर्राजीय गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा

एनसीबी मुंबई ने कफ सिरप की तस्करी कर रहे अन्तर्राजीय गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा

श्वेता सिंह August 22 2022 40261

गिरोह के पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की कुल 13,248 अवैध सीबीसीएस बोतलें जब्त की गई हैं। गिरोह के

मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएं: ब्रजेश पाठक

मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएं: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर May 11 2022 30802

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एस. के. राणा February 18 2022 30017

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 ल

जानिए पलकों को घना बनाने के  घरेलू उपाय

जानिए पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 30 2022 37064

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूब

Login Panel