











































सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस व विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन
लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस व विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून तक "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" का शुभारम्भ किया गया। साथ ही “प्लास्टिक सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक" का उद्घाटन और तत्पश्चात सहारा हॉस्पिटल के परिसर में “माई तीर्थ इंडिया” का भी शुभारम्भ किया गया।
"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" (Voluntary Blood Donation Camp) का आयोजन सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में और ब्लड बैंक (Blood Bank) के वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ. अरविंद सिंह जी के सहयोग से किया गया। डॉ. अरविंद सिंह जी ने जानकारी दी कि 14 जून को “विश्व रक्तदाता दिवस” (World Blood Donor Day) है और इस वर्ष की थीम है " डोनेटिंग ब्लड इज एन एक्ट ऑफ सालिडैरिटी, ज्वाइन द एफर्ट एण्ड सेव्स लाईव्स" है, उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का रक्तदान लगभग चार लोगों की जान बचा सकता है, उन्होंने यह भी बताया कि यह शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में "प्लास्टिक सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक" (Plastic Surgery Specialty Clinic) का उद्घाटन भी अनिल सिंह ने ही टीम के साथ फीता काट कर किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर “प्लास्टिक सर्जरी स्पेशियलिटी क्लीनिक” का हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन चिकित्सक डॉ. सुरजीत भट्टाचार्य, डॉ.रोमेश कोहली एवं डॉ.अनुराग पाण्डेय के सहयोग से विधिवत शुभारम्भ किया।
अनिल सिंह ने बताया कि इस क्लीनिक को शुरू करने का उद्देश्य किसी खास समस्या के लिए उस समस्या का विशेषज्ञ उपलब्ध कराना है, जैसे हैंड क्लीनिक हाथों की सर्जरी के लिए, वुन्ड क्लीनिक किसी प्रकार के घाव हेतु, ब्रैस्ट क्लीनिक स्तन सम्बंधित सर्जरी के लिए, राइनोप्लास्टी नाक से सम्बंधित सर्जरी हेतु, कास्मेटिक गायनोकोलोजी (cosmetic gynecology), स्त्री गुप्तांग सर्जरी (female genital surgery), वैस्कुलर मैलफारमेशन क्लीनिक- छोटी बड़ी नसों की गांठें, जन्मजात लक्षण या रसौली इत्यादि के लिए यह क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक चलेगी जहां विशेषज्ञ अपनी सलाह देंगे।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 847
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कैंसर चिकित्सा इकाई की ओर से ब्रेस्ट कैंसर परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा र
आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज
स्वामी चिदानन्द कहा कि इस अवसर पर योग वीजा पर भी विचार किया जाना चाहिये। जो छात्र और योग जिज्ञासु लम
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र विभाग में बच्चों की नेत्र समस्याओं के निदान हेतु क्लीनिक प्रारम
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि छह अफ्रीकी देशों में
सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान
लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में
रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी
रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी और नई रोबोटिक सर्जरी टीम के साथ मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली कैंसर रोगियों के लिए
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहली स्वैच्छिक प्लेटलेट डोनर रजिस्ट्री शुरू की गई है और

COMMENTS