देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

स्किन से तिल को हटा देगी ये ख़ास चीज

कुछ प्रकार के तिल बाद में धीरे-धीरे कैंसर बन जाते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग अपनी त्वचा से तिल को निकालना ही पसंद करते हैं। वैसे तो मार्केट में ऐसी बहुत सी क्रीम व अन्य प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से त्वचा से तिल को हटाया जा सकता है।

श्वेता सिंह
September 04 2022 Updated: September 04 2022 19:36
0 31976
स्किन से तिल को हटा देगी ये ख़ास चीज

ऐसा माना जाता है कि तिल खूबसूरती को बढ़ाता है और यह बात सच भी है, कुछ लोगों के चेहरे पर तिल बेहद सुंदर लगता है और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन हर बार यह सच नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों को शरीर पर बहुत ज्यादा तिल हो जाते हैं, जो अच्छे नहीं लगते हैं। 

वैसे तो तिल (mole) नेचुरल होते हैं और इनसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। लेकिन कई बार तिल जैसे दिखने वाले स्किन कैंसर भी हो सकते हैं, जिनकी जांच करना बेहद जरूरी होता है। वहीं कुछ प्रकार के तिल बाद में धीरे-धीरे कैंसर बन जाते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग अपनी त्वचा (skin) से तिल को निकालना ही पसंद करते हैं। वैसे तो मार्केट में ऐसी बहुत सी क्रीम (creams) व अन्य प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से त्वचा से तिल को हटाया जा सकता है। लेकिन शायद बहुत ही कम लोगों को पता होता है कि लहसुन (Garlic) की मदद से भी त्वचा से तिल को हटाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में-

लहसुन से हटाएं तिल - Garlic to remove moles

अगर आप भी अपनी स्किन से कोई तिल (mole) हटाना चाहते हैं, तो आपको कोई टोपिकल क्रीम या अन्य किसी भी प्रकार के स्किन ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप लहसुन (Garlic) की मदद से एकदम नेचुरल तरीके से तिल को स्किन से हटा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि ये क्रीम व स्किन ट्रीटमेंट आमतौर पर नुकसानदायक भी हो जाते हैं, क्योंकि कुछ लोगों को ये क्रीम लगाने से साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं।


तिल (mole) को हटाने में लहसुन प्रभावी रूप से काम करता है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लहसुन में ऐसे खास प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं, जो सेल्स क्लस्टर को विघटित कर देते हैं। सरल भाषा में कहें तो जो कोशिकाएं तिल बनाती हैं, लहसुन के एंजाइम उन कोशिकाओं को दूसरी कोशिकाओं में मिला देते हैं, जिससे त्वचा से तिल गायब होने लगता है।

तिल त्वचा पर बनने वाला एक जिद्दी निशान होता है और उसके हटाने के लिए लहसुन का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है। लहसुन की एक गांठ लें और उसे पीस लें अब थोड़ी सी मात्रा में उसे लें और तिल पर रख लें। तिल पर रखने के बाद उसके ऊपर बैंडेज लगा लें या फिर पट्टी कर लें। इसके अलावा बिना बैंडेज के भी रख सकते हैं या फिर रुई का टुकड़ा उसके ऊपर रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन को सिर्फ तिल के ऊपर ही लगाएं और जितना कम हो सके आसपास की त्वचा पर लगने दें।

दिन में कम से कम दो बार इसे लगाएं और हर बार कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक इसे लगाकर रखें। इसे लगाने के बाद साफ पानी से अपनी त्वचा को धो लें। लहसुन में प्राकृतिक तत्व (Natural ingredients) पाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे काम करते हैं। इसलिए आप एक ही तिल (mole) पर रोजाना दो बार कम से कम 1 हफ्ते तक लहसुन का उपयोग करें। लहसुन आराम से त्वचा को ट्रीट करता है और इसलिए इसके साइड इफेक्ट्स न के बराबर हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को 3 माह देनी होगी सरकारी अस्पतालों में सेवाएं

पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को 3 माह देनी होगी सरकारी अस्पतालों में सेवाएं

आरती तिवारी July 02 2023 32184

पीजी कोर्स करने वालों छात्रों के लिए नया नियम लागू किया गया है। सरकारी संस्थानों में पीजी कोर्स करने

डॉ सूर्यकान्त विश्व के सर्वोच्च वैज्ञानिकों में चयनित

डॉ सूर्यकान्त विश्व के सर्वोच्च वैज्ञानिकों में चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार October 23 2022 29139

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में उत्कृष्ट अनुसंधान कर रहे विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों का स्कोप

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 26 2021 21448

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

कोरोना को मात और कोविशील्ड दोनों टीक लगने  से डेल्टा वैरिएंट असरहीन।

कोरोना को मात और कोविशील्ड दोनों टीक लगने से डेल्टा वैरिएंट असरहीन।

एस. के. राणा August 05 2021 28184

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और कोविशील्ड की दोनों टीके लगवा च

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

आरती तिवारी December 20 2022 39459

एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में लीच थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक प

आईवीएफ सेंटर में फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर के इलाज से गर्भवती की मौत

आईवीएफ सेंटर में फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर के इलाज से गर्भवती की मौत

रंजीव ठाकुर September 03 2022 29169

मामला ग्रेटर नोएडा का है जहाँ एक बच्चे की चाहत ने पत्नी की जान ले ली है। दंपती ने बच्चे के लिए जिस आ

जानिये नपुंसकता के कारण और निवारण।

जानिये नपुंसकता के कारण और निवारण।

लेख विभाग September 20 2021 39212

नपुसंकता अब सामान्य हो चली है । तनाव या डिप्रैशन के होना इसकी प्रमुख जड़ है ।बार-बार हो रही बीमारिया

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38657

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

सौंदर्या राय September 06 2021 45369

आंखों दिल की ज़ुबान होती हैं। कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ बयाँ कर जाती हैं। दुनिया की खूबसूरती दिख

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 476

हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित

Login Panel