देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।

आरती तिवारी
November 09 2022 Updated: November 10 2022 04:29
0 30313
यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल (फाइल फोटो)

लखनऊ। यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।

कर्मचारी और पेंशनर्स परिवार हेल्थ कार्ड दिखाकर किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान और मेडिकल कॉलेज में इलाज करा सकेंगे। बता दें कि सीएम योगी ने जुलाई में पं दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की थी।

 

वहीं इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग (medical education department) के नियंत्रण वाले सभी चिकित्सा विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में लागू किया गया है।

विभाग की विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसओपी जारी करते हुए सभी संस्थानों व मेडिकल कॉलेजों को हेल्पडेस्क और कियोस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कर्मचारियों व पेंशनर्स के परिवारों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। लाभार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) योजना से जुड़े पोर्टल पर किया जाएगा। यह व्यवस्था की जा रही है कि राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स अपना स्टेट हेल्थ कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकें।

 

बता दें कि विशेष सचिव ने निर्देश दिया है कि कॉलेज स्तर पर मॉनिटरिंग सेल बनाया जाए। इसमें न्यूनतम 4 कर्मचारी रखे जाएंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर (computer operator) और अन्य कर्मचारियों का भुगतान आउटसोर्सिंग के जरिए किया जाएगा। नोडल ऑफिसर द्वारा अस्पताल की लेखा शाखा अथवा किसी अन्य शाखा के किसी कार्मिक को दीनदयाल मित्र बनाया जाएगा। विशेष सचिव ने इन सभी कर्मचारियों को जल्द ट्रेनिंग कराने के भी निर्देश दिए हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मातृत्व अभियान दिवस पर जनपद में 760 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

मातृत्व अभियान दिवस पर जनपद में 760 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

February 12 2021 29841

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अन्तर्गत दूसरी व तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती की कम से क

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

रंजीव ठाकुर March 18 2021 21872

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,92,49,784

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2023 36509

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्ट

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 28569

कानपुर देहात के ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। प

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

विशेष संवाददाता June 11 2023 33731

योगी सरकार एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा कर रही है। लापरवाही के आलम तो देखि

स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ आहार है बेहद महत्वपूर्ण

स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ आहार है बेहद महत्वपूर्ण

लेख विभाग October 25 2022 35760

संपूर्ण जीवन में स्वस्थ आहार उपभोग अपने सभी रूपों में कुपोषण रोकने के साथ-साथ गैर-संचारी रोगों (एनसी

खाली पेट करते हैं एक्सरसाइज, तो रखें इन बातों का ध्यान

खाली पेट करते हैं एक्सरसाइज, तो रखें इन बातों का ध्यान

लेख विभाग May 01 2023 26068

हमें दिन की शुरुआत फिजिकल एक्सरसाइज के साथ करनी चाहिए जिससे हमारा पूरा दिन तनाव मुक्त और ऊर्जा से भर

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

सौंदर्या राय June 27 2023 111374

आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

हे.जा.स. January 17 2021 16981

देश के टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेसी वैक्सीन कोवैक्सीन और सीरम द्वारा निर्मित ऑक्सफर्ड

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

विशेष संवाददाता March 07 2023 24376

एटा के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक द्वारा एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को

Login Panel