देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 से अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 556 लोगों की मौत हो गई है।

आरती तिवारी
August 26 2022 Updated: August 26 2022 19:29
0 30532
राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में 10,256 नए मामले दर्ज किए  गए है। इसी के साथ सक्रिय केस 95,000 अंक से नीचे गिर गया। पिछले 24 घंटों में कुल 13,528 लोग कोविड से ठीक भी हुए हैं। देश भर में कोरोना से अबतक 4 करोड़ 37 लाख 70 हजार 913 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 से अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 556 लोगों की मौत हो गई है।

 

देश भर में कोरोना के अब तक 4 करोड़ 43 लाख 89 हजार 176 मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक 88.43 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट (Covid-19 Test) किए गए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 4,22,322 टेस्ट किए गए हैं। कोरोना टीकाकरण (Vaccination) अभियान के तहत अब तक 211.13 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 31 लाख 60 हजार 292 खुराक दी गई हैं। 

 

बता दें कि इससे पहले बुधवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 96,442 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक 88.24 करोड़ कोविड टेस्ट (covid test) कराए गए हैं। वहीं बूस्टर खुराक (booster dose) पर भी जोर दिया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बीते दिन 702 नए मामले सामने आए है जबकि 4 संक्रमितों की मौत हो गई।

 

Updated by Aarti

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नेपाल ने कोरोनिल किट के वितरण पर लगाई रोक।

नेपाल ने कोरोनिल किट के वितरण पर लगाई रोक।

हे.जा.स. June 09 2021 30909

नेपाल सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कोरोनिल किट में शामिल टैबलेट और नेसल ऑयल Covid-19 को हर

शोध: टीबी के इलाज की कम होगी अवधि, 14 दवाइयों से मिलेगा छुटकारा

शोध: टीबी के इलाज की कम होगी अवधि, 14 दवाइयों से मिलेगा छुटकारा

रंजीव ठाकुर September 01 2022 42685

एक नए शोध के अनुसार टीबी के इलाज में बड़ी राहत मिलने वाली है। नई दवा बीपीएएल आने से इलाज छह माह तक कम

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा December 30 2022 25403

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ.मनसुख मांडविया इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मनसुख मांडविया

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2021 20092

मैं लोगों को सलाह देना चाहूंगा कि किसी अच्छे न्यूरोसर्जिकल सेंटर में ब्रेन ट्यूमर निकालने की सर्जरी

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

विशेष संवाददाता November 03 2022 21143

एक ही टीम में काम कर रहे आयुष चिकित्सकों का मानदेय 66000 कर दिया गया लेकिन फार्मासिस्ट को पुराने मान

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

आनंद सिंह March 18 2022 40817

किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

हे.जा.स. January 09 2021 21556

अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट

भारत को टीबी मुक्त बनाने में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

भारत को टीबी मुक्त बनाने में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2022 30017

जिला क्षय रोग अधिकारी ने धर्मगुरुओं से अपील की कि उनकी जब भी अपने समुदाय के लोगों से वार्ता हो तो उन

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

रंजीव ठाकुर April 15 2022 37690

बहुत ढूंढने पर आलमबाग टीबी केन्द्र हमें चंदर नगर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे मिला जो पूरी तरह उपेक्षित

बच्चों के सिरदर्द  पर रखें नजर।

बच्चों के सिरदर्द पर रखें नजर।

लेख विभाग July 20 2021 33191

इमोशनल स्ट्रेस, कमजोर नजर के कारण हुआ आई स्ट्रेन, गलत पोश्चर के कारण पैदा हुआ पीठ दर्द भी माइग्रेन क

Login Panel