देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

राजधानी के मेदांता अस्पताल में आज से नियोनेटल विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय आधुनिकतम तकनीक की सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही लेवल-3 एनआईसीयू में कम वजन वाले बेहद छोटे प्रीटर्म शिशुओं की देखभाल भी होगी।

रंजीव ठाकुर
April 29 2022 Updated: April 29 2022 04:27
0 51175
राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं डॉ आकाश पंडिता, हेड नियोनेटल सर्विसेस, मेदान्ता हॉस्पिटल

लखनऊ। राजधानी के मेदांता अस्पताल (Medanta Lucknow) में आज से नियोनेटल विभाग (Neonatal Department) ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय आधुनिकतम तकनीक की  सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही लेवल-3 एनआईसीयू (Level-3 NICU) में कम वजन वाले बेहद छोटे प्रीटर्म शिशुओं की देखभाल भी होगी।

नियोनेटोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ आकाश पंडिता (Dr Aakash Pandita), हेड नियोनेटल सर्विसेस ने बताया कि नवजात ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के साथ राज्य में अपनी तरह का पहला लेवल-3 एनआईसीयू है। 

मेदांता लखनऊ में एनआईसीयू गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक सभी नवीनतम सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें से कुछ सुविधाएं शहर में पहली बार उपलब्ध होंगी, जैसे वॉल्यूम-टारगेटेड वेंटिलेशन, हाई फ्रीक्वेंसी वेंटिलेशन, पॉइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड, इकोकार्डियोग्राफी, चिकित्सीय हाइपोथर्मिया, इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड और टोटल पैरेन्टेरल न्यट्रीशन। यह नवजात शिशुओं के विकासात्मक सपोर्टिंग केयर को भी बढ़ावा देगा जैसे कि डे-लाइट साइकिलिंग फेसीलिटी और कंगारू मदर केयर (kangaroo mother care) की सुविधा।

डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि विश्व स्तरीय लेवल-3 एनआईसीयू में 1 किलो से कम वजन वाले बेहद छोटे प्रीटर्म शिशुओं (very small preterm babies) की देखभाल होगी। यहां ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटरों, डबल वॉल इन्क्यूबेटरों और नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन तकनीक जैसे नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन (NIMV), कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (CPAP) और हीटेड ह्यूमिडिफाइड हाई-फ्लो नेज़ल कैनुला (HHHFNC) की सुविधा भी मौजूद रहेगी। 

डॉ पंडिता ने कहा कि यहां पर डिवीजन नॉन-इनवेसिव सर्फेक्टेंट तकनीक एसयूआरई (Surfactant Without Endotracheal Tube Intubation) भी शुरू होगी। ये सुविधा भारत में पहली बार शुरू करने का श्रेय भी मेदांता हॉस्पिटल को जाता है। नियोनेटल टीम में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी (Pediatric Cardiology), पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Pediatric Gastroenterology), हेमेटोलॉजी, कार्डियक थोरैसिक सर्जन और सीटीवीएस (CTVS) के सहायक की देखभाल भी मिलेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

एस. के. राणा May 12 2022 24698

एक अन्य जानकार ने कहा, 'मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम में दखल देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वैक्सीन म

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

हे.जा.स. January 06 2022 34515

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से जुड़ी पहली मौत की पुष्टि की। राजस्था

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

लेख विभाग January 24 2023 37971

गांवों में आज भी सुबह हो या शाम दूध रोटी खाना काफी लोगों को पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं बासी रोट

भारत ने अफगानिस्तान को दिया पांच लाख COVID-19 के टीके। 

भारत ने अफगानिस्तान को दिया पांच लाख COVID-19 के टीके। 

हे.जा.स. February 09 2021 31908

एक ट्वीट में कहा, "COVID-19 टीकों का एक बैच अफगानिस्तान में आया है। भारत द्वारा अफगानिस्तान के लोगों

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई  ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 54452

अमेरिकन कालेज ऑफ़ फिजिशियन्स (एसीपी) इंडिया चैप्टर की सातवीं एनुअल मीटिंग आई.एम.ए. सी.पी. इंडिया-22 व

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जापानी बुखार से छह महीने के बच्चे की मौत

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जापानी बुखार से छह महीने के बच्चे की मौत

विशेष संवाददाता August 06 2022 45078

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को बच्चे की मौत हो गई। जापानी बुखार से

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42904

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

विशेष संवाददाता October 25 2022 28160

हर दिन बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव

ह्रदयरोग संस्थान कानपुर में पैरामेडिकल छात्रों को बाटें गए टेबलेट

आरती तिवारी August 31 2022 29372

हृदय रोग संस्थान में मंगलवार को पैरामेडिकल छात्रों को सम्मानित किया गया। 61 छात्रों को टेबलेट देकर स

खराब जीवनशैली ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, ऐसे करें बचाव

खराब जीवनशैली ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, ऐसे करें बचाव

लेख विभाग August 27 2022 23694

भारत में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो आगे आने वाले समय में डायबिटीज समेत और भी कई ब

Login Panel