देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर मंडलायुक्त ने इंसेफेलाइटिस रोकथाम के लिए दिए जरूरी निर्देश

कमिश्नर सभागार में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के प्रगति की समीक्षा करते समय उन्होंने कहा कि यदि कहीं कर्मचारियों की कमी हो तो उसे पूरा किया जाए, जिससे ईटीसी हर हाल में 24 घंटे संचालित हो सके।

आरती तिवारी
October 13 2022 Updated: October 13 2022 14:31
0 33921
गोरखपुर मंडलायुक्त ने इंसेफेलाइटिस रोकथाम के लिए दिए जरूरी निर्देश गोरखपुर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। गोरखपुर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि मंडल के सभी इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण किया जाये और कमियों को प्राथमिकता के आधार ठीक कराया जाये।

 

कमिश्नर (Commissioner) सभागार में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के प्रगति की समीक्षा करते समय उन्होंने कहा कि यदि कहीं कर्मचारियों की कमी हो तो उसे पूरा किया जाए, जिससे ईटीसी (ETC) हर हाल में 24 घंटे संचालित हो सके। जिला स्तरीय इकाईयों में रोगियों की भर्ती, उपचार से जुड़ी सुविधा होनी चाहिए और इसको लेकर व्यापक पैमाने पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाना चाहिए। सभी निर्धारित जांच, अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में विशेष विशेष अभियान चलाया जाए।

 

इस बीमारी (disease) को समूल नष्ट करने के लिए अंतरविभागीय समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। यदि किसी में इंसेफ्लाइटिस (encephalitis)के लक्षण दिखाई दें तो परिवार के सदस्य बच्चे को बिना किसी देरी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं, जिससे उसका त्वरित इलाज हो सके। मरीज को सीधे मेडिकल कालेज न ले जाकर नजदीकी ईटीसी (ETC) पर ले जाएं, जिससे तात्कालिक उपचार शुरू हो सके। केवल गंभीर मरीज को ही मेडिकल कॉलेज ले जाया जाए।

 

उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंसेफेलाइटिस (encephalitis) प्रभावित गांवों को पूरी तरह से इंडिया मार्क हैंडपंप से आच्छादित करें। सभी हैंडपंप चालू एवं सही हालत में होने चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि आशा, एएनएम स्वास्थ्य की मुख्य कड़ी होती हैं। उनका ज्ञान बढ़ाकर उन्हें प्रेरित किया जाए। आशा का शत-प्रतिशत भुगतान समय से किया जाए। बैठक में बीआरडी मेडिकल कालेज (BRD Medical College) के प्राचार्य, जेडी हेल्थ, मंडल के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

हे.जा.स. November 07 2022 39498

अमेरिका के उटाह में एक 56 साल की महिला नैन्सी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया।

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

विशेष संवाददाता January 17 2023 32195

बिजनौर जिला अस्पताल में नवजात बेटियों की माताओं को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिं

चीन में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की दस्तक, कई शहरों में लगा लॉकडाउन 

चीन में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की दस्तक, कई शहरों में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. March 16 2022 26540

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर चीन के कई शहरों में सख्‍त लॉकडाउन लगाया दिया गया है। लॉकडाउ

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33198

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर August 05 2022 30888

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रसूति एवं स्

बढ़ती उम्र के साथ नज़दीक की दृष्टि खराब होने की संभवाना रहती है।

रंजीव ठाकुर February 07 2021 24588

बुज़ुर्ग मरीज़ मोतियाबिंद के कारण उत्पन्न समस्याओं को सही से बता नहीं पाते हैं। हम लोग परीक्षण के उपरा

होंठों को बनायें खूबसूरत गुलाबी, रसभरे और मादक

होंठों को बनायें खूबसूरत गुलाबी, रसभरे और मादक

सौंदर्या राय May 13 2022 45492

हमारे होंठों को अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता होती है और उनकी देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना क

राजमा है सेहत के लिए फायदेमंद

राजमा है सेहत के लिए फायदेमंद

आरती तिवारी December 12 2022 30826

राजमा में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इतना ही न

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

हे.जा.स. March 30 2022 30828

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर औ

लखनऊ में पाएं गए मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अन्य छात्र भी हो सकते हैं संक्रमित ?

लखनऊ में पाएं गए मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अन्य छात्र भी हो सकते हैं संक्रमित ?

रंजीव ठाकुर August 08 2022 26485

राजधानी के एक बच्चे में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण पाएं गए है जिसकी वजह से हड़कम्प मच गया है और कक्षा में स

Login Panel