देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में 145 पहुँचा ओमीक्रोन संक्रमण का मामला।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसके पहले दो मामले कर्नाटक में 2 दिसंबर को सामने आये थे। 

एस. के. राणा
December 20 2021 Updated: December 20 2021 03:32
0 35212
देश में 145 पहुँचा ओमीक्रोन संक्रमण का मामला। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। ब्रिटेन से हाल में गुजरात लौटे 45 वर्षीय एक अनिवासी भारतीय और एक किशोर के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाये जाने के बाद भारत में इसके कुल मामले बढ़कर रविवार को 145 हो गए।

केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - महाराष्ट्र (48), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (9), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमीक्रोन के मामलों का पता चला है।

शनिवार को महाराष्ट्र में आठ और मामले सामने आये थे, वहीं तेलंगाना में ओमीक्रोन मामलों की संख्या आठ से बढ़कर 20 हो गई, जबकि कर्नाटक और केरल में क्रमशः छह और चार मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात में एक अनिवासी भारतीय की 15 दिसंबर को ब्रिटेन से आने के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया।

आणंद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम टी छारी ने कहा, ‘‘व्यक्ति के नमूने की बाद में की गई जांच में इसके ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का पता चला।’’ उक्त व्यक्ति को अहमदाबाद से राज्य के आणंद जाने का कार्यक्रम था।

डॉ छारी ने कहा, ‘‘हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद, उसे हवाई अड्डे से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मरीज का वर्तमान में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’’ अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के सह-यात्री और उसके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्ति की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

गांधीनगर के नगर आयुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटने के बाद गांधीनगर का एक 15 वर्षीय किशोर ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नए मामले सामने आये, जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई।

इसने कहा कि इनमें से 28 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं या उनकी बाद की कोविड​​​​-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में शनिवार को सामने आये छह मामलों में से एक ब्रिटेन से यात्री है, जबकि पांच अन्य दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड​​​​-19 से संक्रमित मिले व्यक्तियों में शामिल हैं।

केरल में, तिरुवनंतपुरम से कोरोना वायरस के नए प्रकार के दो मामले सामने आये हैं, जो 17 और 44 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैं। एक मामला मालप्पुरम में 37 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है, जबकि दूसरा त्रिशूर जिले के 49 वर्षीय व्यक्ति का है।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसके पहले दो मामले कर्नाटक में 2 दिसंबर को सामने आये थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रंजीव ठाकुर July 13 2022 31813

राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

हे.जा.स. January 28 2021 26230

कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 17998

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2021 29880

अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है, जोकि 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

आरती तिवारी October 08 2022 27690

नरीपुरा स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने की घटना और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कड़े रुख के बाद ब

दिन में एक कप काफी बचाएंगे कोरोना संक्रमण से। 

दिन में एक कप काफी बचाएंगे कोरोना संक्रमण से। 

लेख विभाग July 13 2021 33434

काफी को एंटीआक्सीडेंट और एंटीइनफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माना जाता है। अध्ययन दल ने इस निष्कर्ष तक पह

एपिलेप्सी (Epilepsy) जिसे आम बोलचाल में मिर्गी कहते हैं की भारत में नई दवा लॉन्च

एपिलेप्सी (Epilepsy) जिसे आम बोलचाल में मिर्गी कहते हैं की भारत में नई दवा लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार September 17 2026 427

एपिलेप्सी (Epilepsy) जिसे आम बोलचाल में मिर्गी कहते हैं, मस्तिष्क से जुड़ी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा February 23 2022 36518

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28378

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

आरती तिवारी October 27 2022 26224

हरदोई जिले में एक माह में 250 से ज्यादा डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं अब आलम ये है कि पैथोलॉजी में हो

Login Panel