देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में आधुनिक पुनर्वास चिकित्सा में कार्यात्मक मूल्यांकन पर कार्यशाला

स्कोलियोसिस पोश्चर संबंधी विकारों गैट असामान्यताओं न्यूरोलॉजिकल एवं मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के पुनर्वास में इन तकनीकों की उपयोगिता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो. डॉ. वीएस गोगिया विभागाध्यक्ष फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग ने पुनर्वास चिकित्सा में आधुनिक बायोमैकेनिकल मूल्यांकन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा ऐसी तकनीकें चिकित्सकीय निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा मरीजों के लिए व्यक्तिगत पुनर्वास योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. अमित रंजन सहायक आचार्य फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग ने कहा इसका उद्देश्य पारंपरिक क्लिनिकल मूल्यांकन को आधुनिक तकनीक आधारित कार्यात्मक मूल्यांकन से जोड़ना तथा पुनर्वास उपचार की योजना और उसके परिणामों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 20 2026 Updated: November 20 2026 23:48
0 77
लोहिया संस्थान में आधुनिक पुनर्वास चिकित्सा में कार्यात्मक मूल्यांकन पर कार्यशाला Awareness Program on Functional Assessment in Modern Rehabilitation Medicine in Lohiya Institute

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग द्वारा दो सप्ताह तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस 2026 समारोह के अंतर्गत आधुनिक पुनर्वास नैदानिक अभ्यास में कार्यात्मक मूल्यांकन शारीरिक मुद्रा से लेकर चाल तक विषय पर एक सीएमई-सह-व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जर्मनी की प्रतिष्ठित कंपनी DIERS International GmbH के सीनियर एप्लीकेशन स्पेशलिस्ट मार्को सोवा ने विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने आधुनिक DIERS बायोमैकेनिकल असेसमेंट तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए रीढ़ की संरचना शारीरिक मुद्रा पेल्विक पोजिशन पैरों की धुरी तथा चाल के विस्तृत मूल्यांकन की जानकारी दी। कार्यशाला में  DIERS 3D/4D  स्पाइन एवं पोश्चर एनालिसिस डायनेमिक मोशन असेसमेंट वीडियो आधारित गैट एवं लेग-एक्सिस एनालिसिस तथा स्थिर एवं गतिशील प्लांटर प्रेशर मापन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

स्कोलियोसिस पोश्चर संबंधी विकारों गैट असामान्यताओं न्यूरोलॉजिकल एवं मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के पुनर्वास में इन तकनीकों की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो. डॉ. वीएस गोगिया विभागाध्यक्ष फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग ने पुनर्वास चिकित्सा में आधुनिक बायोमैकेनिकल मूल्यांकन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा ऐसी तकनीकें चिकित्सकीय निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा मरीजों के लिए व्यक्तिगत पुनर्वास योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. अमित रंजन सहायक आचार्य फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग ने कहा इसका उद्देश्य पारंपरिक क्लिनिकल मूल्यांकन को आधुनिक तकनीक आधारित कार्यात्मक मूल्यांकन से जोड़ना तथा पुनर्वास उपचार की योजना और उसके परिणामों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम में विभाग के डॉ. यशवीर सिंह एसो प्रोफेसर एवं डॉ. स्निग्धा सिंह सहायक आचार्य की उपस्थिति रही।

प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स टीम से धरमबीर चीफ टेक्निकल ऑफिसर सुष्मिता महतो एवं अंजलि वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट ने  सहभागिता की। विभाग के अन्य संकाय सदस्यों रेजिडेंट चिकित्सकों तकनीकी एवं सहायक कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यशाला विभाग द्वारा आयोजित दो सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस-26 समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही। इसका उद्देश्य आधुनिक प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना पुनर्वास विशेषज्ञों की दक्षता विकसित करना तथा मरीजों को बेहतर एवं तकनीक आधारित पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने को प्रोत्साहित करना है। यह पहल डॉ. आरएमएलआईएमएस के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग की आधुनिक पुनर्वास तकनीकों को अपनाने, चिकित्सकीय दक्षता बढ़ाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यापक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

श्वेता सिंह August 22 2022 27892

मोबाइल और लैपटॉप बीते कुछ सालों में एक ऐसी जरूरत बन गई है कि लोगों का काम इनके बिना चलना मुश्किल हो

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

आरती तिवारी November 19 2022 28541

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन कहे जाने वाले जिला अस्पताल की इस कामयाबी से अस्पताल प्रशासन के

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

विशेष संवाददाता October 22 2022 31597

देश में त्योहारों के बीच कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के सब वेरिएंट एक्सबीबी ने डराना शुरू कर दिया है।

आयुर्वेद कॉलेज की ओपीडी में हुआ सुवर्णप्राशन संस्कार

आयुर्वेद कॉलेज की ओपीडी में हुआ सुवर्णप्राशन संस्कार

आनंद सिंह June 27 2025 21193

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरखनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

हे.जा.स. September 16 2022 36571

येल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंग प्रत्यारोपण के लिए ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी को विकसित किय

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

हे.जा.स. January 09 2021 21738

अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

हे.जा.स. July 30 2022 33826

दिशानिर्देश में 5 प्रमुख आबादी (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, ट्रांस और लिंग विविध लोगों

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

लेख विभाग October 15 2022 23776

किसी भी इंसान को हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक ब्लड का फ्लो धीमा या ब्लॉक हो जाए। यह ब्लॉकेज आर्टर

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28795

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

विशेष संवाददाता October 16 2022 42272

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Login Panel