देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को अलर्ट

अस्पतालों के इमरजेंसी विभाग में शीतलहर से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ और जीवनरक्षक दवाओं की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान अत्यधिक गिरना) और फ्रॉस्टबाइट (अत्यधिक ठंड से शरीर के ऊतकों को नुकसान) के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों के लिए इमरजेंसी विभाग में विशेष गर्म एवं सुरक्षित उपचार क्षेत्र यानी वार्म रूम विकसित किए जाएंगे। मरीजों को जरूरत के अनुसार गर्म कंबल और ताप संरक्षण की अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 20 2026 Updated: November 20 2026 22:58
0 98
शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को अलर्ट Cold Waves Put on Alert Medical Colleges and Hospitals

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने संभावित शीतलहर के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सर्दी के मौसम में ठंड से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों तथा उनसे संबद्ध अस्पतालों को अलर्ट किया है। अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ जीवनरक्षक दवाओं और गर्म वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासन की मंशा है कि शीतलहर के दौरान किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी न हो। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों में सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों और संबंधित चिकित्सा संस्थानों को व्यापक तैयारियां तत्काल सुनिश्चित करने को कहा गया है।


हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम
निर्देशों के अनुसार, अस्पतालों के इमरजेंसी विभाग में शीतलहर से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और जीवनरक्षक दवाओं की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान अत्यधिक गिरना) और फ्रॉस्टबाइट (अत्यधिक ठंड से शरीर के ऊतकों को नुकसान) के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों के लिए इमरजेंसी विभाग में विशेष गर्म एवं सुरक्षित उपचार क्षेत्र यानी वार्म रूम विकसित किए जाएंगे। मरीजों को जरूरत के अनुसार गर्म कंबल और ताप संरक्षण की अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सतर्कता
शीतलहर के दौरान नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, हृदय एवं श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की विशेष देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों के सामान्य वार्ड, आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू सहित सभी उपचार कक्षों में ठंडी हवा से बचाव और पर्याप्त गर्म वातावरण बनाए रखने की व्यवस्था होगी। इसके लिए सुरक्षित एवं मानक अनुरूप हीटरों का उपयोग किया जाएगा। बिजली के तारों और उपकरणों की नियमित जांच के साथ अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को भी कहा गया है।


एंबुलेंस से लेकर ऑक्सीजन और दवाओं तक की उपलब्धता सुनिश्चित
निर्देशों में एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखने और ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं, थर्मामीटर, मॉनिटरिंग उपकरणों, कंबलों सहित अन्य चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा गया है। गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में तत्काल रेफर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।


दिन-रात तीन बार होगी अस्पतालों की निगरानी
सरकार ने शीतलहर प्रबंधन में निगरानी और जवाबदेही पर भी विशेष जोर दिया है। मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, निदेशक अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि में अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में शीतलहर प्रबंधन के लिए एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके अलावा शीतलहर से प्रभावित मरीजों की जानकारी और संबंधित आंकड़ों का नियमित संकलन कर आवश्यकतानुसार इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) के तहत जिला सर्विलांस इकाई को उपलब्ध कराया जाएगा।


तीमारदारों और परिजनों के लिए भी गर्म बिस्तर-कंबल की व्यवस्था
अस्पतालों में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधाओं का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल परिसरों, ओपीडी और इमरजेंसी विभागों में शीतलहर से बचाव संबंधी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। मरीजों और उनके परिजनों को गर्म कपड़े पहनने, शरीर का तापमान बनाए रखने तथा अत्यधिक ठंड में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने के प्रति जागरूक किया जाएगा। अस्पतालों में तीमारदारों और परिजनों के लिए भी गर्म बिस्तर, गद्दे, कंबल तथा आवश्यकतानुसार गर्म पानी और हीटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से लागू की जाएं। शीतलहर की पूरी अवधि में मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33401

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

मंकीपॉक्स बीमारी के बारे में यहां जानिये सब कुछ

मंकीपॉक्स बीमारी के बारे में यहां जानिये सब कुछ

श्वेता सिंह August 20 2022 25894

डॉक्टर रंजन के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स यानी चेचक के जैसे ही होते हैं। शुरु में मरीज को

कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को हो रही ये परेशानियां

कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को हो रही ये परेशानियां

एस. के. राणा August 19 2021 24245

कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड के ब

महर्षि दधीचि से लें अंगदान की प्रेरणा: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर May 21 2022 42239

अंगदान को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि मृत्यु के पश्चात अंगदान का प्रण लेने वाले न केवल कई व्यक्

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2021 34444

प्रदेश में इस वर्ष 1 जनवरी से 1 फरवरी में डेंगू, इन्फ्लुएन्जा एचएन, चिकनगुनिया, कालाजार तथा मलेरिया

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

हे.जा.स. August 12 2021 24419

देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी के लिए DCGI ने मंजूरी दे दी है। एम्स के डॉक्टर

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

विशेष संवाददाता March 23 2023 25942

इस वेरिएंट से कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है। ओमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा केस कर्न

भारत में दो महीने में सबसे कम  कोविड-19 नए के केस।

भारत में दो महीने में सबसे कम कोविड-19 नए के केस।

एस. के. राणा June 05 2021 23639

जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 1351

मरीज के गले के आगे और दोनों तरफ फैली गांठ सांस की नली पर इतना दबाव डाल रही थी कि उसे इंट्यूबेट करना

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 15 2023 30331

गाज़ियाबाद की 8वीं  बटालियन एनडीआरएफ आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 165 एनडीआरफ जवानों ने रक्तदान किया।

Login Panel