देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में शुरू होगी आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ इलाज की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जाएगा। योगी सरकार जल्द ही प्रदेशभर में आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरने वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 20 2026 Updated: November 20 2026 17:12
0 105
प्रदेश में शुरू होगी आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ। आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा प्रदेश सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों को केवल मुफ्त इलाज ही नहीं, बल्कि बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। 19 नवंबर 2026 को सामने आई जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार प्रदेशभर में यह विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी पहल स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज के माध्यम से की जा रही है। उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ इलाज की गुणवत्ता सुधार। जाएगा। योगी सरकार जल्द ही प्रदेशभर में आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा अभियान शुरू कर रही है।

इसके तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरने वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा। पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को भी नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) प्रमाणन हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया अभियान का उद्देश्य आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रदेश में कई अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध नहीं हैं। ऐसे अस्पतालों की पहचान कर उन्हें योजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पहली श्रेणी: नए अस्पताल
ऐसे अस्पताल जिन्हें NABH (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) से मान्यता प्राप्त है, लेकिन वे अभी आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध नहीं हैं। ऐसे अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


दूसरी श्रेणी: पहले से सूचीबद्ध अस्पताल

जो अस्पताल पहले से आयुष्मान योजना में शामिल हैं, उन्हें भी NABH प्रमाणन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों को उनकी कमियों की जानकारी दी जाएगी और गुणवत्ता सुधारने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसके लिए अस्पतालों चिकित्सा विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पतालों को बताया जाएगा कि गुणवत्ता प्रमाणन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार का मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल अस्पतालों और बेड की संख्या बढ़ाने से संभव नहीं है। मरीजों को सुरक्षित और भरोसेमंद उपचार मिलना भी उतना ही जरूरी है। आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा के जरिए योजना से जुड़े अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार की नियमित व्यवस्था विकसित करने और लाभार्थियों को बेहतर इलाज के अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की तैयारी है।

आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा के उद्देश्य


आयुष्मान योजना से जुड़े अच्छे अस्पतालों की संख्या बढ़ाना।
मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना।
अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता में सुधार करना।
मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करना।
अस्पतालों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना।
2. इस यात्रा के अंतर्गत क्या काम होगा?
इस अभियान में मुख्य रूप से दो प्रकार के अस्पतालों पर ध्यान दिया जाएगा।
पहली श्रेणी: नए अस्पताल
ऐसे अस्पताल जिन्हें NABH (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) से मान्यता प्राप्त है, लेकिन वे अभी आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध नहीं हैं।
ऐसे अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
दूसरी श्रेणी: पहले से सूचीबद्ध अस्पताल, जो अस्पताल पहले से आयुष्मान योजना में शामिल हैं, उन्हें भी NABH प्रमाणन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों को उनकी कमियों की जानकारी दी जाएगी और गुणवत्ता सुधारने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानें क्यों होता है प्रोस्टेट कैंसर और होम्योपैथी में क्या है इसका उपचार

जानें क्यों होता है प्रोस्टेट कैंसर और होम्योपैथी में क्या है इसका उपचार

श्वेता सिंह September 26 2022 40908

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2020 में 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर के कारण हुई। इसी साल दुनिया भ

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

लेख विभाग May 03 2022 26712

अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

रंजीव ठाकुर August 10 2022 27845

सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुव‍िधा और तीन शह

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह November 21 2022 31000

सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 0

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन समन्वय तथा

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में तेजी से फैल रहा डेंगू

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में तेजी से फैल रहा डेंगू

एस. के. राणा October 23 2022 27995

केरल में सबसे ज्यारदा 20 मौतें हुई हैं।राजस्थान और हरियाणा की बात करें तो दोनों ही राज्यों में 6-6 म

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160676

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

अपनी बारी आने पर ज़रूर  लगवाए कोविड-19 वैक्सीन का टीका- डॉ अवंतिका पांडेय

अपनी बारी आने पर ज़रूर  लगवाए कोविड-19 वैक्सीन का टीका- डॉ अवंतिका पांडेय

February 14 2021 22465

संपूर्ण विश्व इस संक्रमण से ग्रसित है किंतु हमारे वैज्ञानिकों ने जो भरोसा दिलाया था, उसको समयानुसार

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

श्वेता सिंह November 03 2022 45746

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अनुमानतः 500,000 लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होन

पेट का अल्सर : कारण, बचाव और इलाज

पेट का अल्सर : कारण, बचाव और इलाज

लेख विभाग October 29 2021 31318

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

Login Panel