देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में बीते दिन कोविड-19 के 9000 के पार केस आए सामने

चीन में कोरोना का कहर जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान चीन में 9005 नए मामले सामने आए हैं।

हे.जा.स.
November 11 2022 Updated: November 11 2022 05:35
0 23194
चीन में बीते दिन कोविड-19 के 9000 के पार केस आए सामने सांकेतिक चित्र

बीजिंग। चीन में कोरोना का कहर जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान चीन में 9005 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक इसमें 7820 मामलों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं 1185 मामले बिना लक्षण के हैं। बता दें कि एक दिन पहले चीन में 8,335 मामले सामने आए थे। इसमें 6,989 रोगियों में लक्षण दिखाई दिए, वहीं 1346 लोग बिना लक्षण के है।   इसे लेकर चीनी सरकार ने कई जगह प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं।

 

वहीं कोरोना के मामलों को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इसका असर चीन की अर्थव्यवस्था (China's economy) पर भी पड़ रहा है। कई देशों ने महामारी के साथ रहना स्वीकार कर लिया है, लेकिन चीन अपनी 'जीरो कोविड' (Zero Covid) नीति को प्राथमिकता दे रहा है। इस वजह से किसी क्षेत्र में एक भी मामले का पता चलने पर भी सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

 

शी जिनपिंग (Xi Jinping) सरकार ने आक्रामक रूप से अपनी 'जीरो कोविड' नीति का समर्थन किया है। सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी (covid policy) के चलते यहां लोगों का जीना दूभर हो गया है। चीन में कोविड महामारी पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन (lockdown) से देश का प्रमुख आर्थिक शहर ग्वांगझोउ बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित हुई हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था  (Economy) में पुनरुद्धार की रफ्तार धीमी हो गई है।

 

मैन्युफैक्चरिंग (manufacturing) हब के नाम से मशहूर दक्षिणी चीन के इस शहर में लगे लॉकडाउन का असर पूरी दुनिया की सप्लाई चैन पर पड़ रहा है। इन प्रतिबंधों के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में भी गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के कारण प्रभावित इलाकों के करीब 50 लाख लोगों को रविवार तक घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुर्वेद डॉक्टर को ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए: सुप्रीम कोर्ट

आयुर्वेद डॉक्टर को ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए: सुप्रीम कोर्ट

हे.जा.स. March 26 2022 25924

कोर्ट ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रतिवादी जो आयुर्वेद डॉक्टर हैं, उन्हें नेशनल रूरल हेल्

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

आरती तिवारी August 29 2023 34382

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद महिला की हालत खाराब हो गई। परिजन आनन फानन में महिला को लेकर जिला अस्पता

ब्रेन एन्यूरिज्म का पिन होल सर्जरी से किफायती इलाज सम्भव।

रंजीव ठाकुर July 31 2021 29604

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल में हुई ब्रेन एन्यूरिज्म की पिन होल सर्जरी को लेकर डॉक्टर्

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

हे.जा.स. September 20 2021 40885

कोरोना या सामान्य वायरस न्यूरोपैथी क्रिएट करता है। इसके संक्रमण से कान की नसों को नुकसान होता है। 60

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

सौंदर्या राय May 09 2023 35720

आंवला बालों के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को प्रेरित कर सकता है, बल

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 27929

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मिली स्वीकृति

बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मिली स्वीकृति

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 609

नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण से ग्रामीण स्वास्थ्य अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को अपने गांव

कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों और युवाओं ने दिखाया जोश

कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों और युवाओं ने दिखाया जोश

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2022 27689

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है। 15-17 आयु वर्

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार December 20 2021 30731

अनियंत्रित डायबिटिक पीड़ित मरीजों को आंख संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना अधिक रहता है। चिकित्सा विज्ञा

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 30883

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यक

Login Panel