











































बैठक में सीएम योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना महामारी (corona epidemic) के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मचारी काफी समय से उनकी सेवाभावना को शासन द्वारा प्रोत्साहित किए जाने का इंतजार कर रहे थे। कई संघों ने तो चुनाव से पहले ही मीडिया पर सीएम योगी (CM Yogi) से अपील तक कर दी थी।
सोमवार को टीम-9 (Team-9) के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona infection) की स्थिति की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के भविष्य की सुरक्षा की चिंता की है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों (health workers) की सेवाभावना प्रेरणास्पद है। ऐसे कर्मियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं में वेटेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।
बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 1277 है। विगत 24 घंटों में 94324 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 210 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 132 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। गौतमबुद्ध नगर में 120, गाजियाबाद में 49 और लखनऊ में 12 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
सीएम योगी ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण (vaccination of children) को और तेज करने की आवश्यकता है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए।
टीम-9 के साथ बैठक में सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि विगत कुछ दिनों से कोविड के नए केस (new cases of covid) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस बार वायरस कमजोर है, संक्रमण तीव्र नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि आने वाले दिनों में नए पॉजिटिव केस (new positive cases) में इजाफा देखने को मिले, किंतु वायरस का यह वैरिएंट सामान्य वायरल की तरह ही है। कोविड टीका (covid vaccine) लगवा चुके लोगों के लिए खतरे की संभावना न्यून है। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क रहना होगा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5985
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में उत्कृष्ट अनुसंधान कर रहे विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों का स्कोप
आयुष विभाग के जरिए स्वास्थ्य विभाग को 384 नये चिकित्सक और मिल गए हैं। इससे प्रदेश के प्राथमिक और सा
धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर का जितना खतरा है, उतना ही ऐसे लोगों के करीब रहने वालों में भी खतर
इस साल के विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम 'हमें भोजन की जरूरत है, तंबाकू की नहीं' है। बीते साल विश्व
कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट लखनऊ ने किडनी के
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए
एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है
माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्
भरवारा एसटीपी की कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के प्लांट इंचार्ज राजेश देशराज ने छात्रों को सीवेज ट्र

COMMENTS