देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

स्टाइल के चक्कर में आप अपने बालों की सेहत को खराब कर लेते हैं। इसी कारण से आजकल बालों में रूखापन, सफेदी आदि समस्याएं हो रही हैं।

0 40509
बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है? प्रतीकात्मक

बचपन से आपने अपने बड़े बुजुर्गों को बालों में तेल लगाने की बात कहते सुना होगा क्योंकि वे वास्तव में इसका महत्व समझते थे। लेकिन आजकल फैशन और स्टाइल के चक्कर में लोगों ने ​बालों में ऑयलिंग का कल्चर खत्म सा कर दिया है। इसकी जगह पर तरह तरह के सीरम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। बस फिक्र ​इस बात की रहती है कि कहीं कोई चिपकू न कह दे।

लेकिन स्टाइल के चक्कर में आप अपने बालों की सेहत को खराब कर लेते हैं। इसी कारण से आजकल बालों में रूखापन, सफेदी आदि समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में अलग अलग प्रोडक्ट्स के एक्सपेरिमेंट्स इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। यहां जानिए बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है और इसका सही तरीका क्या है।

इसलिए जरूरी है ऑयलिंग
आपको अपने शरीर को लंबे समय तक सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी फूड की जरूरत होती है। रोजाना बाहरी चाट पकौड़ों को खाकर आप लंबे समय तक सर्वाइव नहीं कर सकते। उसी तरह बालों को समय-समय पर तेल की जरूरत होती है। इससे बालों को पोषण मिलता है। तेल बालों के जरिए सिर के रोम छिद्रों तक पहुंचता है और बाल लंबे, घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं. अगर आप रोजाना ऑयलिंग नहीं कर सकते तो कम से कम सप्ताह में दो दिन जरूर करें।

ये है ऑयलिंग का सही तरीका
बालों की मसाज कम से कम 10 से 15 मिनट तक करनी चाहिए। इस दौरान स्कैल्प पर अच्छी तरह से तेल लगाना चाहिए और मसाज हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए। अगर आप मसाज करने से पहले तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें, तो ये और अच्छा काम करता है। इसके अलावा आप तेल डालने के बाद बालों को गर्म तौलिए से कवर भी कर सकते हैं। इससे भी तेल बालों के स्कैल्प तक अच्छे से पहुंच जाता है।

रात में लगाएं तेल
तेल को जब भी बालों में लगाएं तो कम से कम 10 घंटे के लिए लगा रहने दें। ऐसे में बेहतर है कि आप इसके लिए रात का समय चुनें। बालों में ऑयलिंग करने के बाद बालों में रातभर तेल लगा रहने दें और सुबह माइल्ड शेंपू से सिर धो लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया अस्पताल में  ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

लोहिया अस्पताल में ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 24 2022 43031

डाॅ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसियोलाॅजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एवं इंडि

अंगूर के बराबर दिल, 90 सेकेंड में सर्जरी, महिला के गर्भ के अंदर डॉक्टर्स ने की सर्जरी

अंगूर के बराबर दिल, 90 सेकेंड में सर्जरी, महिला के गर्भ के अंदर डॉक्टर्स ने की सर्जरी

विशेष संवाददाता March 16 2023 21629

बता दें कि एम्स में आई 28 वर्षीय गर्भवती महिला इससे पहले  3 बार गर्भपात हो चुका था। महिला को अल्ट्रा

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

लेख विभाग February 07 2022 32533

सोशल मीडिया के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले खतरों को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक आगाह कर रहे

एक्शन मोड में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सहारनपुर में चिकित्सा अधीक्षक को किया सस्पेंड

एक्शन मोड में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सहारनपुर में चिकित्सा अधीक्षक को किया सस्पेंड

विशेष संवाददाता January 29 2023 26924

लगातार शिकायतों के चलते उन्होंने कड़े कदम उठाए हैं। सहारनपुर के बेहट में रिश्वत लेने के एक प्रकरण मे

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

एस. के. राणा July 06 2021 27661

एसबीआई की "कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन" रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा आंकड़ों के अनुसार

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

विशेष संवाददाता June 23 2022 34231

ले क्रेस्ट अस्पताल 250 बिस्तरों वाला चिकित्सा संस्थान है। अविसा के साथ गाँठजोड़ के बाद ले क्रेस्ट अस

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

एस. के. राणा September 26 2021 30421

टीम इंडिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बना

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1575

नियमित शारीरिक गतिविधि, साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित एवं कैल्शियम युक्त आहार पर्याप्त विटामिन-डी त

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42904

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

Login Panel