











































प्रतीकात्मक चित्र
सोलन। प्रदेश में नकली दवाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी में हाल ही में पकड़ी गई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। दवा निर्माण में बद्दी एशिया का सबसे बड़ा हब माना जाता है। बद्दी से ही सभी राज्यों के लिए दवाइयों की आपूर्ति होती हैं। ऐसे में हिमाचल सरकार ने सभी राज्यों के दवा नियंत्रक अधिकारियों को नकली दवाओं को लेकर आगाह करते हुए जांच करने के लिए कहा है।
नकली दवाओं (counterfeit drugs) के मामले में प्रदेश सरकार लगातार दवा नियंत्रक प्राधिकरण अधिकारियों से रिपोर्ट ले रही है। अभी तक जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने नकली दवाओं को उत्तर प्रदेश में बेचा है। ऐसे में दवा नियंत्रक प्राधिकरण की टीमें वहां भेजी जा रही हैं। अलीगढ़ और इटावा में दो टीमें बीते दिनों से डटी हैं। टीमें मेडिकल एजेंसी को बेची गईं इन दवाओं को खंगाल रही हैं।
अब तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख रुपये की नकली दवाओं को बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आगरा के रहने वाले मुख्य आरोपी (main accused) मोहित बंसल के घर से बरामद की गई लूज दवाइयों को कब्जे में ले लिया गया है। इन दवाओं की अभी पैकिंग होनी थी।
बता दें कि गत दिन भी मुरादाबाद (Moradabad) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल दवा नियंत्रक प्राधिकरण को आशंका है कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाओं की आपूर्ति की होगी। इसको लेकर जांच जारी है। हिमाचल में इन नकली दवाओं की आपूर्ति होने के अभी सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपी के पास उत्तर प्रदेश का होलसेल दवा लाइसेंस (drug license) है। ऐसे में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण की टीम यूपी की मेडिकल एजेंसी (medical agency) के पास उपलब्ध आपूर्ति को खंगाल रही है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
दवाओं के सही इस्तेमाल से लेकर मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने तक फार्मासिस्ट स्वास्
वायरसों में सबसे आम मानव राइनोवायरस (एचआरवी) है जो सभी तबीयत खराब होने के 40 प्रतिशत तक के मामलों का
जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक
नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए
कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत
ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 113 दिनों में यह पहली बार है, जब
जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उनमें संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है। इन

COMMENTS