











































प्रतीकात्मक
लंदन। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन से एक नया वैरिएंट उत्पन्न हो गया है जिसे जांच के तहत एक प्रकार के रूप में नामित किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल इसकी पहचान और खतरा के स्तर को जानने के लिए परीक्षण किया जा रहा है। यूकेएचएसए के निदेशक डॉ. मीरा चंद ने कहा कि ओमिक्रॉन लगातार म्यूटेट करने वाला वैरिएंट है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि हम नए रूपों को देखना जारी रखेंगे। डॉ. मीरा चंद ने कहा कि हम इसके जीनोम सीक्वेंसिंग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। खतरा के स्तर को पहचानने की कोशिश की जा रही है।
ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की पहचान की है। वहीं यूकेएचएसए के मुताबिक ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के BA.2 स्ट्रेन के 53 मामले सामने आए हैं। हालांकि कई स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे कम खतरनाक माना है। इसके अलावा स्टेटन्स सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) के शोधकर्ता एंडर्स फॉम्सगार्ड ने कहा कि इसपर तेजी से जानकारी प्राप्त करने के लिए वर्तमान में पर्याप्त स्रोत नहीं हैं लेकिन हमारी कोशिश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन को देखकर हम सभी हैरान थे लेकिन चिंतिति नहीं थे।
ओमिक्रॉन वैरिएंट का उपवंश BA.1
डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोम कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) ने एक रिपोर्ट में बताया कि ओमिक्रॉन के सब-लीनिएज BA.1 के मामले तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं, यह तेजी से डेल्टा को रिप्लेस कर रहा है। अध्ययनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के तीन उपवंश (BA.1, BA.2,BA.3) के बारे में पता चला है। देश के कुछ राज्यों में संक्रमितों की टेस्टिंग में BA.1 के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।
डेनमार्क में, BA.2 तेजी से बढ़ा
यूकेएचएसए के मुताबिक डेनमार्क में, BA.2 तेजी से बढ़ा है। यह 2021 के अंतिम सप्ताह में सभी कोविड मामलों का 20 प्रतिशत था, जो 2022 के दूसरे सप्ताह में बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा
कोविड-19 के संक्रमण को हराकर ठीक हुए लोगों पर एक चौकाने वाला शोध सामने आया है। इस शोध के अनुसार कोरो
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, अमेरिकी नियामकों ने सभी वयस्कों के लि
हांगकांग बुधवार से सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा, इसे "खतरनाक दवा" के रूप में वर्गीकृत करेगा और इसकी तस्
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच सक्रिय मरीजों भी तेजी से बढ़ी है। देश में अब 88,284 सक्रिय म
सर्दी के मौसम में गले में इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। लेकिन इसके संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के उप
डॉ शर्मा ने बताया कि किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारिय
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्
सरकार कालाजार उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्पित है और कालाजार से प्रभावित सभी क्षेत्रों में रणनीति बनाकर
कोरोना वायरस संक्रमण शरीर को तोड़ देता है। अपनी मांसपेशियों की बेहतर रिकवरी के लिए प्रोटीनयुक्त डाइट

COMMENTS