देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों और युवाओं ने दिखाया जोश

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है। 15-17 आयु वर्ग के लगभग 42 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 19 2022 Updated: January 19 2022 02:01
0 27843
कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों और युवाओं ने दिखाया जोश प्रतीकात्मक

लखनऊ। यूपी में मात्र 15 दिन में औसतन 41.95 प्रतिशत युवाओं ने कोविड टीका लगवा लिया है। हालांकि कई जिलों यह ग्राफ 70 प्रतिशत के करीब भी पहुंच गया है। प्रदेश में 15 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए तीन जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था।

उत्तर प्रदेश समेत पूरे दुनिया में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, जबकि 60 प्रतिशत से अधिक आबादी कोविड टीके की दोनों डोज ले चुकी है। वहीं 15-17 आयु वर्ग के लगभग 42 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 35 प्रतिशत पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय घई ने कोविड टीकाकरण के लिए जनसहयोग की भावना से काम करने के अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है वहां यही तेजी बनाए रखना होगा जहां कम है वहां और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 15-17 आयु वर्ग के युवा कोविड टीके की दूसरी डोज की नियत तारीख पर लगवा लें तभी पूरी सुरक्षा मिल पाएगी। 

पीलीभीत में सर्वाधिक टीकाकरण 
युवाओं को कोविड टीका से प्रतिरक्षित करने में अभी तक पीलीभीत सबसे आगे है। यहां 69.58 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 65.27 प्रतिशत के साथ वाराणसी दूसरे नंबर पर और 60.07 प्रतिशत के साथ गोंडा तीसरे स्थान पर है। हालांकि युवाओं के टीकाकरण ग्राफ में संभल सबसे नीचे है। यहां 26.70 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इससे थोड़ा सुधार के साथ रामपुर और आगरा है। यहां क्रमशः 27.48 प्रतिशत और 27.73 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है। 

काम आई रणनीति 
सूबे में कोविड-19 का टीकाकरण बढ़ाने के लिए कई तरह की रणनीति काम आई है। एक तरफ जहां स्कूलों में शिविर लगाने से टीकाकरण का ग्राफ बढ़ा है वहीं युवाओं के बीच कोविड टीके के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल, बाल सुधार गृह और चाइल्ड लाइन जैसे संस्थानों की बड़ी सकरात्मक भूमिका सामने आई है। इन संस्थानों के जरिए जागरूकता की लहर पैदा की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी इस टीकाकरण को बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

हे.जा.स. January 15 2023 31929

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रें

लोहिया संस्थान ने  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेलिब्रेशन मनाया  

लोहिया संस्थान ने  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेलिब्रेशन मनाया  

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2026 1351

कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेल

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

रंजीव ठाकुर July 28 2022 45255

प्रदेश में बड़े चिकित्सा संस्थानों के होते हुए भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को भटकना पड़ता है और लम्बी व

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

लेख विभाग March 16 2022 53978

हेड एंड ब्रेन सर्जरी एक बेहद जटिल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया उपचार किए जाने की स्थिति पर निर्भर कर

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

लेख विभाग May 25 2022 49148

भारत के उन कुछ हिस्सों में ज्यादा हैं जहाँ अभी भी गैर-संस्थागत प्रसवों होते हैं, इसलिए यदि कोई बच्चा

महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और उपचार

महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और उपचार

आरती तिवारी August 31 2022 27782

स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में हैं। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को भी अलर्

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

विशेष संवाददाता September 03 2023 33287

जिला अस्पताल रायबरेली में स्थित जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाओं के अलावा मेडिकल स्टोर में बिकने वाल

असहनीय दर्द से तड़फते कैंसर मरीज़ों को मिल सकेगी मोर्फिन टैबलेट 

असहनीय दर्द से तड़फते कैंसर मरीज़ों को मिल सकेगी मोर्फिन टैबलेट 

जीतेंद्र कुमार January 17 2023 158015

डॉक्टर की पर्ची पर मिलेगी दवा। जिला अस्पतालों को नियमानुसार लाइसेंस लेने के साथ ही डॉक्टरों को प्रशि

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

आरती तिवारी September 10 2023 68362

जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आरती तिवारी October 22 2022 32896

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने

Login Panel