देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

वैसे तो कुछ लोगों की नसों का रंग आमतौर पर नीला ही प्रतीत होता है लेकिन यह स्थिति उससे पूरी तरह से अलग है। खासतौर पर टांगों की नसों का रंग नीला होना और साथ ही सूजन विकसित होने की स्थिति को वेरीकोज वेन्स कहा जाता है।

श्वेता सिंह
September 05 2022 Updated: September 06 2022 00:18
0 52466
बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय वेरीकोज वेन्स

कई ऐसी गंभीर व दर्दनाक बीमारियां होती हैं, जो पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही संकेत देती हैं। अगर समय रहते इन संकेतों को समझ कर समस्या का पता लगा लिया जाए तो स्थिति को गंभीर होने से पहले ही कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे ही कुछ लक्षणों में से एक है नसें नीली पड़ना, जो एक बेहद दर्दनाक व हानिकारक रोग है।

 

वैसे तो कुछ लोगों की नसों का रंग आमतौर पर नीला ही प्रतीत होता है लेकिन यह स्थिति उससे पूरी तरह से अलग है। खासतौर पर टांगों की नसों का रंग नीला होना और साथ ही सूजन विकसित होने की स्थिति को वेरीकोज वेन्स (varicose veins) कहा जाता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों (symptoms) की पहचान की जाए तो समय रहते उपाय करके स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। -

 

क्या है नसों का नीला पड़ना -  What is Varicose Veins

कुछ लोगों की टांगों की नसों में हल्का सा नीलापन रहता ही है, जो कि सामान्य होता है। अगर पिंडली व उसके आसपास के हिस्सों की नसों का रंग नीला पड़ गया है और साथ ही नसें फूली हुई सी दिख रही है तो यह वेरीकोज वेन्स (varicose veins) का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है जब वाल्व ठीक से काम नहीं कर पाता है और प्रेशर पीछे की तरफ होने के कारण खून नसों में जमा रहने लगता है।

 

कैसे करें वेरीकोज वेन्स के लक्षणों को कम - How to reduce the symptoms of Varicose Veins

अगर आपको वेरीकोज वेन्स (varicose veins) है तो सबसे जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क में रहें और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं समय पर लेते रहें। हालांकि, घर पर किए जाने वाले कुछ उपाय (home remedies) भी हैं, जो वेरीकोज वेन्स की गंभीरता को कम करने में मदद कर सकते हैं।

  • नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करते रहें, जिससे नसें में अतिरिक्त रक्त जमा नहीं हो पाएगा।
  • शरीर का वजन (weight) न बढ़ने दें और अगर बढ़ गया है, तो डाइट व एक्सरसाइज (exercise) की मदद से उसे कम करें।
  • सही फिटिंग वाले जूते पहनें, ज्यादा टाइट व लूज जूते और ऊंची एड़ियों के सैंडल लक्षणों को गंभीर बना सकते हैं। 
  • पैरों को ऊंचाई पर रखने से दिल तक रक्त का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे नसों में प्रेशर कम हो जाता है।
  • नसों की ऊपर की तरफ मालिश करें, जिसके लिए आप नारियल के तेल (coconut oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

विशेष संवाददाता April 07 2022 47577

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सृदढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भ

अन्य रोग के साथ कोविड से होने वाली मौतों को कोविड मृत्यु मना जाये: केंद्र

अन्य रोग के साथ कोविड से होने वाली मौतों को कोविड मृत्यु मना जाये: केंद्र

एस. के. राणा June 20 2021 29229

गृह मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा: "कोविड -19 के निदान के साथ सभी मौतें, सह-रुग्णता के बावजूद, को

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

एस. के. राणा August 18 2022 28195

अमेरिकी हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पता चलता है कि पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 2019 में दिल

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 32704

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया' के मरीज को में नींद के दौरान सांस लेने में समस्या आती है। इसके चलते उनके

आंध्र प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले।

आंध्र प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले।

हे.जा.स. July 29 2021 23236

आंध्र प्रदेश में 27 जुलाई तक ब्लैक फंगस के कुल मामले बढ़कर 4,293 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 400

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 26829

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

महामारी ने सस्ती प्रौद्योगिकियों में निवेश और जीवनरक्षक टीकों के खोज में निवेश को महत्वपूर्ण बनाया।

महामारी ने सस्ती प्रौद्योगिकियों में निवेश और जीवनरक्षक टीकों के खोज में निवेश को महत्वपूर्ण बनाया।

हे.जा.स. December 15 2021 23435

हम सभी जानते हैं कि काफी असामनता थी। निम्न मध्यम आय और मध्यम आय वाले देशों में अभी भी टीकाकरण को लेक

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 27050

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. November 11 2021 28081

शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी August 08 2023 29708

सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जर

Login Panel