देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। सोमवार को डेंगू के 130 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक केवल इसी महीने 21 सितंबर तक डेंगू के 281 मामले सामने आए हैं।

admin
September 29 2022 Updated: September 29 2022 14:40
0 56431
दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। सोमवार को डेंगू के 130 नए मामले सामने आए थे।  

 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक केवल इसी महीने 21 सितंबर तक डेंगू के 281 मामले सामने आए हैं। 21 सितंबर तक दर्ज किए गए कुल 525 मामलों में से 75 अगस्त महीने में दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार यह वर्ष 2017 के बाद से एक जनवरी से 21 सितंबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सर्वाधिक संख्या है। 2017 में यह आंकड़ा 1807 था। हालांकि इस साल मच्छर जनित बीमारी के कारण अब तक किसी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।     

 

दिल्ली की जनता के लिए नगर निगम (municipal Corporation) ने जारी अपील में कहा है कि डेंगू और चिकनगुनिया वायरल (Chikungunya Viral) रोग हैं। इन बीमारियों के लिए न तो टीका बना है और ही एंटी वायरल दवा (anti viral drug) है। वहीं इसका रोकथाम और बचाव ही एकमात्र उपाय है। उसने दिल्ली की जनता से मच्छरों का प्रजनन रोकने में मदद की अपील की है। इसके लिए दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग (public health department) ने कुछ तरीके सुझाए हैं। आइए जानते हैं कि किसी तरह से इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है।     

 

डेंगू से बचाव के उपाय – Measures to prevent dengue

  • अपने रहने की जगह और उसके आस पास के इलाकों में सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। अपने आसपास की जगहों को साफ करके रखने से आप मच्छरों को सरलता से दूर रख सकते हैं।
  • कूलर से पानी निकालने के बाद उसे सुखा कर रखें।
  • ऐसे टायर जिनका इस्तेमान न हो रहा हो, टूटे हुए बर्तन, धातु और प्लास्टिक का कचरा और खुले में पड़े कबाड़ को हटाएं।
  • पक्षियों के पानी पीने के बर्तन और गमलों का पानी नियमित रूप से बदलते रहें।
  • पानी की टंकियों और पानी के अन्य कंटेरनों को अच्छी तरह से बंद करके रखें।
  • निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव को रोकें और उसे चैनलाइज करें।
  • पूरी बाजू के कपड़, मोजे और जूते पहने, जिससे मच्छर को काटने का मौका न मिले।
  • बुखार होने पर पैरासिटामोल की गोली लें और अधिक से अधिक पानी पीएं। एस्पिरिन और इबुप्रोफेन को दवा की तरह न लें। जरूरी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

 

डेंगू के लक्षण- Symptoms of dengue

  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद पुनः वापस भी आ जाते हैं
  • तेज़ बुखार
  • बहुत तेज़ सिर दर्द
  • आँखों के पीछे दर्द
  • उल्टी आना और चक्कर महसूस होना

 

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 3724

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

हे.जा.स. October 08 2021 27415

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवा कारोबार पीरामल एंटरप्राइजेज (पीईएल) से अलग हो जाएगा औ

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 30337

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 29074

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

प्रदेश में फाइलेरिया से बचाव के लिए शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, 12 मई से 19 जनपदों में खिलाई जाएगी दवा

रंजीव ठाकुर May 12 2022 40852

निर्धारित खुराक स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने मुफ्त खिलाई जाएगी एवं किसी भी स्थिति

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

हे.जा.स. March 12 2023 28919

नेपाल के एक अस्पताल में पहुंचे एक युवक की सर्जरी के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने 26 वर्षी

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

श्वेता सिंह August 30 2022 29728

इस बीमारी की शुरुआत सिर दर्द, उल्टी, शरीर में दर्द और तेज बुखार से शुरू होती है। अगर ये ज्यादा प्रभा

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37371

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

देश के चार राज्यों में बनेंगे मेडिकल डिवाइस पार्क, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ेंगे रोज़गार।

देश के चार राज्यों में बनेंगे मेडिकल डिवाइस पार्क, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ेंगे रोज़गार।

एस. के. राणा September 28 2021 30657

देश में उपकरण बनने से कीमतें घटेंगी और इलाज का खर्च भी कम हो जाएगा। कंपनियों की लागत घटने से भी उपकर

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36564

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

Login Panel