देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाज न मिलने से कई मरीजों का कैंसर अंतिम स्टेज में पहुंच गया, जबकि कई मरीजों की मौत भी हो गई।

एस. के. राणा
February 04 2022 Updated: February 04 2022 22:11
0 30178
कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाज न मिलने से कई मरीजों का कैंसर अंतिम स्टेज में पहुंच गया, जबकि कई मरीजों की मौत भी हो गई। एम्स के एक अध्ययन के मुताबिक, 80 फीसदी कैंसर पीड़ितों या उनके परिजनों का मानना है कि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला है। एम्स के आंकड़े बताते हैं कि महामारी के बाद से ओपीडी में पंजीकृत नए कैंसर मरीज 51 फीसदी कम हुए हैं। इतना ही नहीं कैंसर की सर्जरी में भी एक तिहाई की कमी आई है।

80 फीसदी बोले इलाज में देरी हुई 
कोरोना महामारी की वजह से कैंसर के मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ है। एम्स में आने वाले मरीजों और उनके अभिभावकों पर हुए एक अध्ययन में 80 फीसदी लोगों ने यह बात मानी है कि कोरोना महामारी की वजह से उनके इलाज में देरी हुई है। यह अध्ययन एम्स के ऑन्को -एनेस्थेसिया विभाग (Onco-Anesthesia Department) की टीम ने किया था। इसमें कैंसर सेंटर में आने वाले 530 लोगों से सवाल पूछे गए थे। 

एम्स की ओपीडी में नए कैंसर मरीज 51.38% कम हुए
कोरोना महामारी के कैंसर की सुविधाओं पर असर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महामारी के बाद से एम्स की ओपीडी में फॉलोअप कैंसर मरीज 55.54 फीसदी कम हो गए, जबकि ओपीडी में नए कैंसर मरीज 51.38% कम हुए हैं। यह जानकारी एम्स के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एस. वी. एस देव के नेतृत्व में हुआ एक ताजा शोधपत्र में सामने आई है। यह शोधपत्र इंडियन जर्नल ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक एम्स की ओपीडी में कोरोना काल से पहले साल 2019 में 179500 कैंसर मरीज फॉलोअप के लिए आए और 13728 नए मरीज पंजीकृत हुए थे, जबकि कोरोना काल के दौरान साल 2020 में ओपीडी में सिर्फ 79800 कैंसर मरीज फॉलोअप के लिए आए और सिर्फ 6675 नए कैंसर मरीज पंजीकृत हुए।

कैंसर : बड़ी सर्जरी 33% और इमरजेंसी सर्जरी 41% कम हुईं
एम्स के हालिया प्रकाशित शोधपत्र के मुताबिक, संस्थान में कैंसर के मरीजों की बड़ी सर्जरी भी कोरोना के बाद से 33.69 फीसदी घट गई। वहीं, कैंसर के मरीजों की इमरजेंसी सर्जरी 41 फीसदी कम हो गई। कोरोना काल से पहले साल 2019 में 1591 बड़ी कैंसर सर्जरी हुई थीं, लेकिन कोरोना आने के बाद अगले साल सिर्फ 1055 बड़ी कैंसर सर्जरी हो सकीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

हे.जा.स. November 23 2020 22938

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी

लखनऊ के जानकीपुरम में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर की बढ़ी लागत को मिली मंजूरी।

लखनऊ के जानकीपुरम में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर की बढ़ी लागत को मिली मंजूरी।

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 30806

जानकीपुरम में बन रहे इस ट्रामा सेन्टर के लिए पूर्व में रू0 253.08 लाख स्वीकृत किये गये थे। पूर्व में

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32875

राजधानी के निजी अस्पताल में नर्स के हाथों नवजात की मौत का दुःखद मामला सामने आया है। नवजात की मौत को

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2023 128109

बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में हम अपनी क्लिनिकल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा दंपत

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160431

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 39172

इसमें पौरुष सम्बंधित बीमारियों का इलाज होगा। एंड्रोलॉजी क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को हॉस्पिटल ब्लॉक क

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

विशेष संवाददाता September 15 2022 28072

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इ

सऊदी अरब में योग का क्रेज

सऊदी अरब में योग का क्रेज

हे.जा.स. October 01 2022 35045

अब पूरी दुनिया में लोग योग के मुरीद होते जा रहे हैं। वहीं जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों के ल

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 23 2021 27748

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

विशेष संवाददाता December 27 2022 31784

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी-जुकाम शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिप

Login Panel