देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चिकित्सालयों में आरओ नहीं लगा है वहां पर तत्काल लगवाया जाए। जो भी कार्य योजना बनाएं वो रोगियों के कल्याण से जुड़ी होनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 07 2022 Updated: December 07 2022 02:03
0 21793
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में मंडलीय रोगी कल्याण समिति की वचुअल समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। उन्होंने मण्डल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएससीए पीएससी के संबंधित डॉक्टरों को दिशा निर्देश दिए। 


मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) ने रोगी कल्याण समिति (Rogi Kalyan Samiti) द्वारा कराए जा रहे आपेक्षित कार्यो की बिंदुवार गहनता से चर्चा की। जिसमें प्रत्येक प्रकार के मरम्मत कार्य एवं नवीनीकरण व आवासीय निर्माण कार्य सम्मिलित है। जल, भंडारण, टैंक  क्रय, स्थापना निर्माण एवं मरम्मत कार्य, जल आपूर्ति लाइनों की स्थापना, मरम्मत एवं रंगाई-पुताई बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट (biomedical waste management), कूड़ेदान, अस्पताल प्रांगण का सौन्दर्यीकरण (beautification of hospital premises), साधारण उपकरणों की खरीद, रोगियों के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना आदि विभिन्न अपेक्षित कार्यों की समीक्षा मंडलायुक्त ने की। 


उन्होने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों (hospitals) में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चिकित्सालयों में आरओ (RO) नहीं लगा है वहां पर तत्काल लगवाया जाए। जो भी कार्य योजना बनाएं वो रोगियों के कल्याण से जुड़ी होनी चाहिए। जिन अस्पतालों में डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगे है उन अस्पतालों में डिस्प्ले बोर्ड (display boards) लगाये जाने के निर्देश दियें। रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने चिकित्सालय में विभिन्न मदों में आंवटित धनराशि के बारे भी जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से धनराशि व्यय न की जाये, जहां उपयोगिता हो वही धनराशि व्यय करें।


मण्डलायुक्त ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी संयुक्त चिकित्सालय (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Joint Hospital) द्वारा बनायी गई कार्य योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना बनाये जिससे मरीजों (patients) को लाभ मिलें और किसी भी प्रकार की समस्या न हो। ठंड के दृष्टिगत मरीजों के लिये ब्लोवर-कम्बलों (blower-blankets) को क्रय किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने चिकित्सालयों में उपकरणों (equipments) की खरीद प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के निर्देश दिये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 32756

प्रसव चाहे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में हुआ हो या निजी, लाभ सभी को मिलता है | पंजीकरण के लिए गर्भवती

25 हजार से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन करने वाली डॉ. पल्लवी सिंह सम्मानित

25 हजार से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन करने वाली डॉ. पल्लवी सिंह सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2026 1498

वैसे तो शरीर मे सबसे महत्वपूर्ण अंग हमारी आंखें है अगर उनमें कोई दिक्कत हो जाएं तो उसका इलाज समय पर

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

एस. के. राणा June 05 2021 38376

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने देश में ही कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक वी के उत्‍पादन के लिए प

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

श्वेता सिंह September 04 2022 60069

नारियल फाइबर और रफेज है भरपूर है और पेट के लिए कारगर तरीके से काम करता है। लेकिन कब्ज की समस्या में

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

आरती तिवारी August 01 2023 29574

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित करीब 60 फीसदी मरीजों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है। इससे उनके इलाज

समय के साथ कोविड-19 टीके कम प्रभावी हो जाते हैं: अमेरिकी शोध 

समय के साथ कोविड-19 टीके कम प्रभावी हो जाते हैं: अमेरिकी शोध 

हे.जा.स. August 29 2021 32944

कोविड -19 टीके प्रभावी हैं लेकिन हाल के महीनों में उनकी क्षमता में गिरवाट देखी गयी है। यह निष्कर्ष अ

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98892

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29288

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

जापानी इंसेफेलाइटिस के मामलों में तेजी से आ रही गिरावट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जापानी इंसेफेलाइटिस के मामलों में तेजी से आ रही गिरावट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी March 19 2023 25350

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जेई पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी अभिभावक बच्चों

मुख्यमंत्री के सलाहकार से मिले चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री के सलाहकार से मिले चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 24437

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई, एवं उन्होंने महासंघ को माननीय उपमु

Login Panel