देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि हाल के हफ्तों में रिपोर्ट किए गए मिंक, ऊदबिलाव, लोमड़ियों और सी लॉयन में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है।

हे.जा.स.
February 12 2023 Updated: February 14 2023 02:03
0 30785
डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। कोरोना (Corona) के कारण दुनिया के कई देशों की हालत इतनी खराब हुई है कि वे अभी तक नहीं संभल पाए हैं। इसी बीच एक ओर वायरस का महामारी बनने का खतरा बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आग्रह किया कि सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं।

 

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus)  ने बुधवार को कहा कि हाल के हफ्तों में रिपोर्ट किए गए मिंक, ऊदबिलाव, लोमड़ियों और सी लॉयन में एवियन इन्फ्लूएंजा (influenza) के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है।

 

बर्ड फ्लू इंफेक्शन (bird flu infection) के पक्षियों के अलावा स्तनधारी जीवों में फैलने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चिंता बढ़ गई है। मिंक, ऑटर, लोमड़ी, सी लॉयन जैसे स्तनधारी जीवों में बर्ड फ्लू फैलने पर डब्लूएचओ ने कहा कि ऐसे में इंसानों में भी संक्रमण का खतरा दिख रहा है, क्योंकि इंसान भी स्तनधारी जीवों का ही प्रकार है।

 

उन्होंने कहा कि फिलहाल डब्ल्यूएचओ मनुष्यों के लिए जोखिम को कम आंकता है, लेकिन हम ये नहीं मान सकते हैं कि ऐसा ही मामला बना रहेगा और इसलिए हमें यथास्थिति में किसी भी बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

साथ ही बताया कि बर्ड फ्लू (bird flu) इंसानों में फैलना दुर्लभ है, हालांकि इसके खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। उनके इसको रोकने के लिए तरीका भी बताया। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि किसी भी बीमार या मृत जंगली जानवर-पक्षी को न छुएं न उसके पास जाएं। ऐसा जानवर मिलने पर स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। साथ ही बीमार या मृत मुर्गियों को लेकर भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल लोहिया का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल लोहिया का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32791

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल लोहिया का निरी

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 34993

मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अगर उस धमनी में अचानक ब्लाकेज आ गया जिसकी वजह से खून हृ

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 38433

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

विशेष संवाददाता March 20 2023 22456

झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से दो केस मिले हैं।

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर पर अभी कहना ठीक नहीं: आईसीएमआर  

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर पर अभी कहना ठीक नहीं: आईसीएमआर  

एस. के. राणा June 11 2022 29630

अभी भी जिला स्तर पर जानकारी जुटाने और उसकी समीक्षा करने की जरूरत है। कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते म

अमरूद खाने के ये फायदे आपको चौंकने पर मजबूर कर देंगे

अमरूद खाने के ये फायदे आपको चौंकने पर मजबूर कर देंगे

लेख विभाग November 27 2022 37703

अमरूद के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं और इसे अपने आहार में शामिल करना अच्छा है। चाहे आप इसे कच्चा खाए

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार January 03 2023 35291

धैर्य के माता पिता ने बताया कि जब वह 2 महीने का था, तब उसको निमोनिया हुआ और उसे बुखार आया। स्थानीय ड

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 29308

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पीयर एजुकेटर बनाने का सिफ्

कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर, टीकाकरण और इम्युनिटी बढ़ाकर टाला जा सकता है महामारी का ख़तरा: डॉ सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 42029

अगर हम कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर जैसे मिलने पर नमस्ते करना, हाथ धुलते रहना, मास्क लगाना और दो गज़

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी  एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

रंजीव ठाकुर August 24 2022 27350

उपचार में उपहार को लेकर डॉक्टर्स और दवा व्यापारी आमने-सामने है। अब इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना

Login Panel