देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

गर्भावस्था के दौरान दूध, हरी सब्जियां,दालें, अंकुरित अनाज का सेवन करें, योग करें और दो घंटे आराम करें | आयरन और कैल्शियम का सलाह के अनुसार सेवन करें |

हुज़ैफ़ा अबरार
September 30 2021 Updated: October 01 2021 15:23
0 32756
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण। प्रतीकात्मक

लखनऊ। आलमनगर परियोजना के कैंट क्षेत्र के बूचड़ मोहाल आंगनबाड़ी केंद्र का राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामल एस.कुंदर ने वृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कुंदर ने कहा कि गर्भवती को अपना खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि जब वह खुद स्वस्थ होंगी तभी गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ होगा और घर के अन्य सदस्यों की भी देखभाल कर सकेंगी  | जिन महिलाओं की गोदभराई कर पोषण किट दी गयी है वह पोषण किट में दी गयी चीजों का सेवन करें | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जो भी सलाह दी जाती है, उसका पालन करें | गर्भावस्था के दौरान दूध, हरी सब्जियां,दालें, अंकुरित अनाज का सेवन करें, योग करें और दो घंटे आराम करें | आयरन और कैल्शियम का सलाह के अनुसार सेवन करें | 

महिला आयोग की सदस्य ने स्वास्थ्य और पोषण के साथ महिलाओं से घरेलू हिंसा के बारे में कहा कि उन्हें यदि किसी तरह की घरेलू समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है | इसके लिए  जनपद में स्थापित वन स्टॉप सेंटर में वह शिकायत दर्ज करा सकती हैं | इसके साथ ही सरकार द्वारा महिला जनसुनवाई भी की जा रही है | जहाँ आप अपनी शिकायत जाकर रख सकती  हैं | 

इस मौके पर दो गर्भवती की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया | दो बच्चों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया | इसके साथ ही दो अतिकुपोषित बच्चों (सैम) के अभिभावकों से चर्चा की और उन्हें अनुपूरक पोषाहार किट वितरित की | अनुपूरक पोषाहार किट में पोषाहार, फल - सब्जियां आदि  शामिल थीं  |

इस मौके पर उन्होने बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमांत श्रीवास्तव, सुपरवाईजर पूनम राय और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धन देवी से  केंद्र पर आयोजित की जाने वाली पोषण सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी ली | राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने वहां पर लगाये गए स्टाल का अवलोकन किया, इसके साथ ही पोषण सम्बन्धी सलाह दी | कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे, सहायिका, गर्भवती और  बच्चे उपस्थित थे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

रंजीव ठाकुर August 09 2022 35300

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से जरूरत

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

अबुज़र शेख़ November 02 2022 38780

गाजियाबाद में एक्यूआई 359, नोएडा में 397, ग्रेटर नोएडा में 364, कानपुर में 272 और आगरा में 245 दर्ज

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

विशेष संवाददाता October 27 2022 27053

मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थ

सर्दियों में रोज रात को पिएं हल्दी वाला दूध, कई बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

सर्दियों में रोज रात को पिएं हल्दी वाला दूध, कई बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

श्वेता सिंह November 15 2022 30611

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है, लेकिन सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर अगर आप हल

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण है लौंग

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण है लौंग

श्वेता सिंह November 19 2022 37169

लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं, जो कि इंफेक्शन, दर्द और सूजन में

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक  लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा May 02 2022 25394

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वैक्सीन लगवाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स के

एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती

एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती

विशेष संवाददाता September 22 2022 36272

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1500 रुपए देने हो

प्रदेश के सभी आयुष मेडिकल कॉलेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध होंगें  

प्रदेश के सभी आयुष मेडिकल कॉलेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध होंगें  

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2022 95038

सभी कॉलेज संचालकों एवं प्रिंसिपल्स से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया ह

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

हे.जा.स. February 10 2021 36211

Tavaborole टॉपिकल सॉल्यूशन ऐंटिफंगल है जिसे पैर की उँगलियों में होने वाले फंगल उपचार के लिए प्रयोग क

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2022 38060

हर्ष वर्धन ने बताया हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1000 यूनिट रक्त प्रतिवर्ष दान कराने का

Login Panel