देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्यादा रहते हैं तो 10 से 15 दिन में ही आपको बालों को डिटॉक्स कर लेना चाहिए।

सौंदर्या राय
January 31 2022 Updated: February 01 2022 00:59
0 39462
बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके प्रतीकात्मक

आपकी बॉडी को डिटॉक्स की जरूरत होती है ताकि शरीर में जमा गंदगी पूरी तरह से बाहर निकल सके। बाहर के धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से आपके बालों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बाहरी गंदगी के कारण बालों में भी कई सारे टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और ऐसे में आपको बालों को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है। नियमित अंतराल में डिटॉक्स करने से बालों की क्वालिटी अच्छी बनी रहती है। डिटॉक्स आपके बालों को डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, रूखेपन, हेयर फॉल आदि की समस्या से बचाता है। आप इन तीन बेहद आसान तरीकों से हेयर डिटॉक्स कर सकते हैं।

डिटॉक्स की कब होती है जरूरत

सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स (hair detox) करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्यादा रहते हैं और आप अपने बालों को खुले रखना ही पसंद करते हैं तो 10 से 15 दिन में ही आपको बालों को डिटॉक्स कर लेना चाहिए। दरअसल डिटॉक्स की मदद से स्कैल्प के पोर्स खुल जाते हैं और इसके बाद शैम्पू, तेल, कंडीशनर आदि का पोषण जड़ों तक जाता है। आपके स्कैल्प को सांस लेने का मौका मिलता है और इससे आपके बाल स्वस्थ रहते हैं।

हेयर डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल

स्किन के लिए एलोवेरा जेल (Aloe Vera) के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ये बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा जेल में विटामिन ए, सी और ई की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। इसके जेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाते हैं। आप एलोवेरा जेल से हेयर डिटॉक्स के लिए मार्किट में मिलने वाला जेल खरीद सकते हैं या फिर एलोवेरा पौधे से ताजा जेल निकाल सकते हैं। इस जेल को लेकर अपने स्कैल्प पर मसाज करें। इसे सिर पर तकरीबन एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद सौम्य शैम्पू से आप हेयर वॉश कर लें। आपके बालों के साथ साथ आपका स्कैल्प भी अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

हेयर डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) या सेब का सिरका बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये विनेगर भी बालों की जड़ों से गंदगी को साफ करने में मदद करता है और इससे आपके बालों में चमक भी आती है। हेयर डिटॉक्स (hair detox) के लिए आपको एप्पल साइडर विनेगर को डाइल्यूट करने की जरूरत है। आप तीन लीटर पानी में 10 एमएल सेब का सिरका मिलाएं। इससे अपने जड़ों से लेकर लंबाई तक बालों की पूरी तरह भीगा लें। इसे लगाने के बाद सिर्फ पांच मिनट का इंतजार करें और फिर नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

हे.जा.स. February 17 2022 30342

दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है क

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

एस. के. राणा June 26 2022 27035

दिल्ली में काम करने वाले ऑटोरिक्शा चालक, सफाईकर्मी और रेहड़ी-पटरी विक्रेता बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दि

मेडिक्स, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट और एमपावर प्रदान करेंगें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ 

मेडिक्स, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट और एमपावर प्रदान करेंगें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ 

विशेष संवाददाता December 17 2022 27499

इस साझेदारी के जरिए एमपावर और मेडिक्स भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

लेख विभाग November 12 2022 32320

जीवाणु संक्रमण के कारण होने वाला निमोनिया उपयुक्त एंटीबायोटिक दवाओं के साथ 1 से 2 सप्ताह तक रह सकता

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

विशेष संवाददाता May 27 2023 30090

औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रु

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

श्वेता सिंह September 01 2022 28855

यह आमतौर पर सालों से मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण होती है। मुंह के अंदर स्वच्छता न बनाए रखने क

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 30736

देश का हर पांचवां टीबी रोगी उत्तर प्रदेश का, क्षय उन्मूलन पर किया मंथन अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

आरती तिवारी November 24 2022 25979

ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद जिला प्रशा

लंपी वायरस का कहर, पशु चिकित्सकों के 3 माह तक अवकाश पर रोक

लंपी वायरस का कहर, पशु चिकित्सकों के 3 माह तक अवकाश पर रोक

आरती तिवारी September 08 2023 43262

गोवंश में फैलने वाले लंपी रोग (lumpy disease) का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। इससे निपटने के लिए पश

Login Panel