देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

मंकीपॉक्स के प्रसार व रोकथाम में जुटा डब्लूएचओ

यूएन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंकीपॉक्स के अधिकाँश मामलों में संक्रमित, बिना किसी उपचार के कुछ ही हफ़्तों में ठीक हो जाते हैं लेकिन, यह बीमारी और भी गम्भीर हो सकती है।

हे.जा.स.
May 23 2022 Updated: May 23 2022 01:40
0 34742
मंकीपॉक्स के प्रसार व रोकथाम में जुटा डब्लूएचओ प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अनेक योरोपीय देशों में वायरल बीमारी, मंकीपॉक्स के मामले सामने आयी है। इस रोग की निगरानी, रोकथाम व नियंत्रण के लिये एक साथ मिलकर प्रयास किये जा रहे हैं। 

डब्लूएचओ का कहना है कि मंकीपॉक्स, कभी-कभार ही सामने आने वाला एक विषाणु जनित रोग है। इस रोग के मामले मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ़्रीका के उष्णकटिबन्धीय वर्षावन क्षेत्रों में पाए जाते हैं।  मगर, हाल के दिनों में विश्व के अन्य क्षेत्रों में भी ये संक्रमण उभरा है।   

कहाँ-कहाँ मिलें मंकीपॉक्स के मामले - Where are cases of monkeypox reported  
समाचार माध्यमों के अनुसार अब तक योरोप के कम से कम आठ देशों – बेल्जियम, फ़्राँस, जर्मनी, इटली, पोर्तुगल, स्पेन, स्वीडन और ब्रिटेन में इसके लगभग 80 मामलों का पता चल चुका है। आमतौर पर इस रोग में, बुख़ार, दाने और लिम्फ़ नोड्स में सूजन जैसे लक्षण सामने आते हैं। अधिकाँश संक्रमण मामले अभी तक मामूली लक्षण वाले बताए गए हैं। 

योरोपीय क्षेत्र में यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूगे ने बताया कि ये मामले तीन वजहों से असामान्य हैं।  

1. जिन देशों में यह बीमारी आमतौर पर फैलती है, केवल एक में संक्रमण मामले के तार वहाँ की यात्रा से जुड़ते हैं।  

2. अधिकाँश मामलों की वजह यौन स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों के ज़रिये पता चला है, उन पुरुषों में जो पुरुषों के साथ सम्भोग करते हैं।  

3. साथ ही, वायरस संचारण कुछ समय से जारी रहने का सन्देह जताया गया है, चूँकि ये मामले योरोप और उससे इतर अन्य क्षेत्रों में भौगोलिक दृष्टि से फैले हुए हैं।   

यूएन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंकीपॉक्स के अधिकाँश मामलों में संक्रमित, बिना किसी उपचार के कुछ ही हफ़्तों में ठीक हो जाते हैं लेकिन, यह बीमारी और भी गम्भीर हो सकती है, विशेष रूप से युवा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और उन व्यक्तियों में जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है। 

मंकीपॉक्स फैलाव पर नियंत्रण का प्रयास - Efforts to control the spread of monkeypox
स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि प्रभावित देशों के साथ मिलकर प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जा सके, और वायरस के फैलाव और उस पर क़ाबू पाने के रास्तों के प्रति जानकारी बढ़ाई जा सके। 

इसके समानान्तर, देशों को निगरानी, परीक्षण, संक्रमण, रोकथाम व नियंत्रण उपायों, क्लीनिक प्रबन्धन, जोखिम संचार और सामुदायिक सम्पर्क व बातचीत के सिलसिले में दिशानिर्देश दिये जा रहे हैं।  

कैसे फ़ैल सकता है मंकीपॉक्स - How can monkeypox spread
1. मंकीपॉक्स वायरस ज़्यादातर, मूषकों और प्राइमेट्स (बन्दर जैसे जंगली जानवरों) से मनुष्यों में फैलता है, हालाँकि इसका मानव-से-मानव संचरण भी सम्भव है। 
2. संक्रमित त्वचा को छूने, बोलते, छींकते या खांसते हुए निकलने वाली बूँदों को निगलने, यौन सम्पर्क या फिर दूषित सामान, जैसे बिस्तर, चादर को छूने से भी यह फैल सकता है। 
3. आमतौर पर इस रोग में, बुख़ार, दाने और लिम्फ़ नोड्स में सूजन जैसे लक्षण सामने आते हैं.

इस रोग से संक्रमित होने का सन्देह होने पर लोगों की तत्काल जाँच और उन्हें अलग रखा जाना चाहिये।  

यूएन एजेंसी का कहना है कि योरोपीय क्षेत्र में गर्मी के मौसम के साथ ही, सामूहिक आयोजन व उत्सव होते हैं, जोकि वायरस के संचारण में तेज़ी ला सकता है। अभी फ़िलहाल ये मामले, यौन गतिविधियों में शामिल होने से फैल रहे हैं और अनेक इसके लक्षण से अनजान हैं। 

डॉक्टर क्लूगे ने ध्यान दिलाया कि हाथों को धोना और कोविड-19 के दौरान बरते गए ऐहतियाती उपायों को अपनाना अहम होगा, विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में।  

अन्य क्षेत्रों में संक्रमण के मामले - Cases of infection in other areas

  • योरोपीय देशों के अलावा इस रोग के मामलों का ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में भी पता चला है। 
  • अमेरिका में मैसेचुसेट्स प्रान्त में एक व्यक्ति के हाल ही में कैनेडा से लौटने के बाद उसके संक्रमित होने की पुष्टि की गई।  
  • इससे पहले, अमेरिका में वर्ष 2021 में मंकीपॉक्स के दो मामलों की पुष्टि हुई थी, और दोनों नाइजीरिया की यात्रा से सम्बन्धित थे।
  • न्यूयॉर्क सिटी में भी स्वास्थ्य एजेंसियों ने बताया कि मैनहैटन इलाक़े में स्थित एक अस्पताल में एक संदिग्ध मामले की जाँच की जा रही है, जिसका टैस्ट पॉज़िटिव आया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना को मात और कोविशील्ड दोनों टीक लगने  से डेल्टा वैरिएंट असरहीन।

कोरोना को मात और कोविशील्ड दोनों टीक लगने से डेल्टा वैरिएंट असरहीन।

एस. के. राणा August 05 2021 28156

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और कोविशील्ड की दोनों टीके लगवा च

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31382

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 14 2023 28244

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि XBB.1.5- अब तक पाया गया सबसे तेजी से फैलने वाला ऑमिक्रॉन सबवेरिए

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2022 24861

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासि

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

एस. के. राणा March 03 2022 30112

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बालिका शिशु को प्रोत्साहन देने के लिए अब दूसरे बच्चे के जन्म पर भी

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

हे.जा.स. October 15 2022 21070

कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने एक महिला मरीज़ की आंख से कुल 23 कॉन्टैक्ट लेंसेज़ निकाले, जिसका वीडियो वा

दर्द दे रहा एक्स-रे का इंतजार

दर्द दे रहा एक्स-रे का इंतजार

आरती तिवारी July 15 2023 31479

हजरतगंज स्थित अस्पताल की एक्स-रे मशीन छह महीने से खराब है। तब से डिजिटल एक्स-रे की इकलौती मशीन से जा

जलवायु का तापमान बढ़ने से भोजन, पानी सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पडेगा भारत के लोगों को

जलवायु का तापमान बढ़ने से भोजन, पानी सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पडेगा भारत के लोगों को

हे.जा.स. March 01 2022 40847

अगर उत्सर्जन को तेजी से समाप्त नहीं किया गया वैश्विक स्तर पर गर्मी और आर्द्रता मानव सहनशीलता से परे

सरकार का काम है अराजक तत्वों से निपटना, डाक्टर का काम है इलाज करनाः डा. आरएन सिंह

सरकार का काम है अराजक तत्वों से निपटना, डाक्टर का काम है इलाज करनाः डा. आरएन सिंह

आनंद सिंह April 12 2022 42035

यह देखना प्रशासन का काम है कि अराजक तत्वों पर किस प्रकार की कार्रवाई हो रही है लेकिन यह भी ध्यान में

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35289

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

Login Panel