देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्सकों के गलत ढंग से हुए तबादलें निरस्त कर दिए गए हैं।

रंजीव ठाकुर
July 31 2022 Updated: July 31 2022 18:42
0 25683
स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्सकों के गलत ढंग से हुए तबादलें निरस्त कर दिए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय (Directorate General of Medical and Health UP) से 30 जून को 313 डॉक्टर्स की तबादला (doctors transfer) सूची जारी हुई थी जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (UP health department) में बड़ा हंगामा शुरू हो गया था। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने खुद इस मामले को उठाया था और सीएम योगी (CM Yogi) ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) की अध्यक्षता में इसकी जांच करवाने के आदेश दिए थे। 

जांच में मामले में गड़बड़ी सामने आ रही हैं और तबादलें निरस्त (transfers canceled) होने शुरू हो गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव (Secretary, Medical and Health Department) रविन्द्र ने तबादले के काम से जुड़े लिपिकों को निलंबित कर जांच किए जाने के आदेश जारी कर किए हैं।

स्थानांतरण कमेटी (transfer committee) के अध्यक्ष डॉ अनुराग भार्गव के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे और तबादले रद होंगे। 

बताया जा रहा है कि तबादलों में गड़बड़ियां स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से की हुईं थीं। 14 कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (PMS) संवर्ग के 48 डॉक्टर्स के गलत ढंग से किए गए स्थानांतरण (wrongful transfer) को रद कर दिया गया है। लेवल वन के 313 चिकित्सा अधिकारियों (medical officers) के किए गए नीतिगत का स्थानांतरण में इन डॉक्टर्स का नाम शामिल था। 

लेकिन अभी तक किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई है जिसको लेकर प्रान्तीय चिकित्सा सेवा आफिसर्स वेलफेयर एसोशिएशन यूपी (Provincial Medical Services Officers Welfare Association UP) ने सीएम योगी को पत्र लिखा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार आयोजित।

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 45196

मच्छरों का जीवनकाल 20 से 25 दिनों का होता है, जिसमें 9-10 दिनों तक रूके हुए पानी के अन्दर रहता है, फ

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

एस. के. राणा November 19 2022 23252

एम्स ने नए और अनुवर्ती मामलों के ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट आईडी के उपयोग क

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36543

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

अबुज़र शेख़ October 07 2022 31816

अनुपस्थित रहने वाले सरकारी चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी है। कार्यभार ग्र

लक्षण नजर आएं तो गर्भवती की टीबी की जांच जरूर कराएँ

लक्षण नजर आएं तो गर्भवती की टीबी की जांच जरूर कराएँ

रंजीव ठाकुर July 06 2022 31635

सिम्टोमेटिक स्क्रीनिंग में जिन गर्भवती में टीबी के लक्षण नजर आयें उनको टीबी जांच केन्द्रों पर अवश्य

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31047

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्व स्तर पर मां के दूध को सर्वोत्तम आहार मानते हुए शिशु को स्तनपा

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

श्वेता सिंह October 15 2022 29038

निजी अस्पतालों में इस तकनीक से ऑपरेशन में 10 लाख रुपये तक खर्च होते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक र

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह November 01 2021 44432

आप BPT कोर्स के विवरण, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, कैरियर की संभावनाएं और स्नातक स्

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 30380

इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क

यूरोप में मोटापा, महामारी का रूप ले चुका है: डब्ल्यूएचओ

यूरोप में मोटापा, महामारी का रूप ले चुका है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. May 04 2022 28196

डब्ल्यूएचओ के अनुसार लम्बे समय तक वजन अधिक रहना या मोटापा, योरोप में होने वाली मौतों और विकलांगता के

Login Panel