देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार

आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण से तीन प्रकार से प्रतिरोधकता पैदा होती है। एक एंडीबॉडीज, दूसरी सेल मिडिएटेड तथा तीसरी इम्यूनोलॉजिक मेमोरी के जरिये।

हे.जा.स.
December 31 2021 Updated: December 31 2021 02:51
0 30893
कोरोना संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। ओमीक्रोन के खतरे के बीच इस बात पर भी बहस चल रही है कि पूर्व में हुआ संक्रमण और टीका कितने समय तक असरदार रहेगा। इस पर स्थिति साफ करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दावा किया है कि संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधकता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार पाई गई है। 

आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि संक्रमण से तीन प्रकार से प्रतिरोधकता पैदा होती है। एक एंडीबॉडीज, दूसरी सेल मिडिएटेड तथा तीसरी इम्यूनोलॉजिक मेमोरी के जरिये।

सिर्फ एंटीबॉडीज जांच से प्रतिरोधकता का आकलन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन वैश्विक अध्ययनों में पाया गया है कि संक्रमण के बाद 8-13 महीने तक प्रतिरोधकता रही है। ये अध्ययन अमेरिका एवं चीन में हुए थे। जबकि भारत में हुए तीन अध्ययन बताते हैं कि इम्यनिटी 6-8 महीने तक रहती है।

ये अध्ययन पुणे एवं चेन्नई में आईसीएमआर ने किए थे तथा एक अध्ययन मुंबई में हुआ है। इन अध्ययनों से यह नतीजा निकलता है कि संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधकता औसतन नौ महीने तक कारगर है।

भागर्व ने कहा कि इस सिलसिले में टीके से उत्पन्न इम्यूनिटी को लेकर देश-विदेश में हुए अध्ययन बताते हैं कि वह छह महीने या इससे अधिक समय तक कायम रहती है। हालांकि एक अध्ययन में संक्रमण के बाद कोविशील्ड लेने वालों में 10 महीने तक प्रतिरोधकता मौजूद रहती है।

भार्गव ने इस सिलसिले में नेचर में प्रकाशित एक शोध का भी जिक्र किया, जिसमें दावा किया गया है कि हाइब्रिड इम्यूनिटी ज्यादा असरदार पाई गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पहली सर्जरी करके मरीज के बगल में स्ट्रेचर पर सोया: डॉ नरेश त्रेहन

रंजीव ठाकुर June 04 2022 45047

विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट तथा मेदांता अस्पताल के जनक डॉ नरेश त्रेहन तीसरे इंवेस्टर समिट में भाग

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

एस. के. राणा November 02 2025 2919

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि किसी भी महामारी की आशंका को समय रहते रोकने के लिए यदि हम हर

डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

आरती तिवारी September 29 2022 32267

बागपत डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओप

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 1302

ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

हे.जा.स. December 23 2021 31529

रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी और नई रोबोटिक सर्जरी टीम के साथ मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली कैंसर रोगियों के लिए

NEET PG एडमिशन के लिए कम हुआ कट-ऑफ स्कोर

NEET PG एडमिशन के लिए कम हुआ कट-ऑफ स्कोर

विशेष संवाददाता October 21 2022 32686

एमसीसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार पर्सेंटाइल कम करने के बाद पात्र हो गए हैं, उन्हें न

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

लेख विभाग October 21 2021 18800

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इस

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

एस. के. राणा June 21 2021 23316

एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवा

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 917

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 27973

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस

Login Panel