देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से वाईआरजी केयर संस्था करेगी। संस्था कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन और यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी को समय-समय पर उपलब्ध कराएगी। 

हुज़ैफ़ा अबरार
November 29 2022 Updated: December 01 2022 14:58
0 28514
एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल वाईआरजी केयर संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम

लखनऊ। विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर पर उत्तर प्रदेश में सात वन स्टॉप सेंटर लांच किये जाएंगे। कानपुर और वाराणसी में दो-दो सेंटर बनेंगे जबकि गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और मुरादाबाद में एक-एक सेंटर बनाये जाएंगे। इन सेंटर पर एक ही छत के नीचे एचआईवी-एड्स और टीबी के साथ अन्य गैर संचारी रोगों की जाँच स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श, सामाजिक सुरक्षा और भ्रांतियों को दूर करने की सुविधा उपलब्ध होगी। 

यह बातें यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी (UP AIDS Control Society) के अपर परियोजना निदेशक डॉ हीरा लाल ने मंगलवार को वाईआरजी केयर संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से वाईआरजी केयर संस्था करेगी। संस्था कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (NACO) और यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी (UP AIDS Control Society) को समय-समय पर उपलब्ध कराएगी। 

जिलों में जिला क्षय रोग अधिकारी इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे, जिनके देखरेख में पूरा कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष तौर पर ध्यान देने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर वाईआरजी केयर (YRG Care) संस्था के प्रोजेक्ट लीड कवीश्वर कृष्णन ने वन स्टॉप सेंटर परियोजना पर बताया कि देश के 25 राज्यों में इस तरह के 71 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। यूपी में जो सात सेंटर बनाये जायेंगे उनमें कानपुर में एक सेंटर खास तौर पर ट्रांसजेंडर (transgender) और एक सेंटर प्रवासी कामगार पर आधारित होंगे। 

इसी तरह वाराणसी में एक सेंटर ट्रांस जेंडर और एक सेंटर आईडीयू यानि इन्जेक्टेबल ड्रग यूजर्स पर आधारित (injectable drug users) होंगे। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर मेरठ और मुरादाबाद में प्रवासी कामगारों की मदद के लिए सेंटर बनाये जाएंगे। सेंटर पर डाक्टर एएनएम और चैम्पियन की तैनाती होगी जो कि लक्षण वाले संभावित मरीजों की जाँच, स्क्रीनिंग, परामर्श और फालोअप में मदद करेंगे। 

इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी जोड़ा जाएगा। सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के जरूरी कार्यक्रमों का भी लिंकेज होगा। अभी एक दिसम्बर से मार्च 2024 तक इस प्रोजेक्ट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33975

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

हे.जा.स. June 21 2021 42880

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है,

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

रंजीव ठाकुर July 03 2022 42086

कहा जाता है कि भरपूर नींद अच्छे स्वास्थ की निशानी होती हैं और अच्छी नींद लेने से दिल की बीमारियों से

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 1246

प्रो. डॉ. राजन भटनागर प्रशासनिक अनुभव भी अत्यंत समृद्ध रहा है। डॉ. RMLIMS में वे पूर्व में मुख्य चिक

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 26 2022 35726

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), लखनऊ द्वारा आज बूस्ट

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

विशेष संवाददाता June 24 2022 29563

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए और 9 मार्च को 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44131

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

हे.जा.स. April 28 2022 38481

कनाडा में किये गए इस अध्ययन में देशों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में उन देशों को रखा

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32897

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

मेडिकल दाखिले में छात्रों की पहली पसंद केजीएमयू-लोहिया संस्थान, दूसरे चरण काउंसिलिंग शुरू 

Login Panel