देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चेतावनी! रूस में मिला नया बैट वायरस खोस्ता-2, इंसानों को कर सकता है संक्रमित

कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं इस बीच, रूस से खबर है कि यहां चमगादड़ों में कोरोना जैसा ही वायरस मिला है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे खोस्ता-2 नाम दिया है। चिंता की बात यह है कि यह वायरस इन्सानों में भी फैल सकता है।

हे.जा.स.
September 25 2022 Updated: September 26 2022 03:32
0 28954
चेतावनी! रूस में मिला नया बैट वायरस खोस्ता-2, इंसानों को कर सकता है संक्रमित रूसी चमगादड़ों में मिला ‘कोविड वायरस’

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं इस बीच, रूस से खबर है कि यहां चमगादड़ों में कोरोना जैसा ही वायरस मिला है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे खोस्ता-2 नाम दिया है। चिंता की बात यह है कि यह वायरस इन्सानों में भी फैल सकता है। हालांकि अब तक किसी इन्सान में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रूस में स्वास्थ्य अधिकारी इसे गंभीरता से ले रहे हैं, क्योंकि चीन में कोविड-19 की शुरुआत भी इसी तरह हुई थी और फिर तेजी से इस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया था।

 

वायरस का पता लगाने वाले वायरोलॉजिस्ट (virologist) माइकल लेटको ने जंगल में पाए जाने वाले अन्य खतरनाक वायरस (dangerous virus) से बचाने में मदद के लिए यूनिवर्सल वैक्सीन को तैयार करने की मांग की है। वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (Washington State University) के पॉल जी. एलेन स्कूल फॉर ग्लोबल हेल्थ के वायरोलॉजिस्ट लेटको ने कहा, ‘हमारी रिसर्च में आगे पता चला कि एशिया के बाहर वन्यजीवों में फैलने वाला सर्बेकोवायरस रूस जैसे स्थानों में भी देखा गया है। यहां पर इस वायरस को देखा गया है। ये वायरस ग्लोबल हेल्थ (global health) और SARS-CoV-2 के खिलाफ चल रहे वैक्सीन अभियानों के लिए खतरा पैदा करता है।’

 

बता दें कि लेटको ने जब कोविड-19 वैक्सीन लगवा चुके लोगों के सीरम के साथ खोस्ता-2 (Khosta-2) को मिलाया तो वैक्सीन की एंटीबॉडीज वायरस पर बेअसर नजर आईं। उन्होंने कहा कि हम किसी को यह कहकर डराना नहीं चाहते कि यह पूरी तरह से वैक्सीन-रोधी वायरस है। लेकिन यह चिंताजनक है कि हमारी प्रकृति में ऐसे वायरस घूम रहे हैं जिनमें मानव कोशिकाओं (cells)  में प्रवेश करने और मौजूदा वैक्सीन को बेअसर करने के गुण हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

हे.जा.स. May 20 2022 35380

मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों म

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 43481

कंपनी ने 31 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी नियामक के पास नयी दवा के लिए आवदेन (एनडीए) दिया था, जिसमें यह म

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

एस. के. राणा November 03 2021 34087

केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्र

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

हे.जा.स. March 08 2023 31178

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोलकर लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइय

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

British Medical Journal November 02 2025 4865

Intracoronary infusion of Wharton’s jelly derived mesenchymal stem cells significantly reduced the r

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

आरती तिवारी August 30 2022 33427

पुलिस ने महिला को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला अपनी जनरल

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

सौंदर्या राय September 26 2021 36180

यकीन मानिए पिम्पल्स का उपाय केवल एक ही है, और वो है घरेलू इलाज। बाहर आप इसके ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

हे.जा.स. July 21 2022 39074

किसी विशेषज्ञ के बगैर रोगी को आसान और सस्ते में फोटो के जरिये बीमारी का पता लगा सकते हैं। हमारा उपकर

ड्रग रेजिस्टेन्ट टीबी के खात्मे के लिए प्रदेश के टी.बी. विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आनलाईन प्रशिक्षित देगा केजीएमयू

ड्रग रेजिस्टेन्ट टीबी के खात्मे के लिए प्रदेश के टी.बी. विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आनलाईन प्रशिक्षित देगा केजीएमयू

हुज़ैफ़ा अबरार March 05 2022 27802

कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (डा.) बिपिन पुरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के लिए केजीएमयू. पूरी तरह से प्रति

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38724

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

Login Panel