देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

ज्यादातर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक ही लगाना पसंद करती हैं। ये लिपस्टिक ज्यादा लॉन्ग टाइम तक टिकती है और इसका रंग भी इंटेस होता है। इस लिपस्टिक का एक कोट ही काफी होता है।

आरती तिवारी
August 20 2022 Updated: August 20 2022 17:36
0 55105
लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान प्रतीकात्मक चित्र

लड़कियों और महिलाओं को लिपस्टिक लगाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है। मार्केट में तरह- तरह के लिपस्टिक प्रोडक्ट्स और शेड्स मिलते हैं। खासकर लड़कियों को लिक्विड लिपस्टिक काफी पसंद आती है। वहीं, ग्लॉसी और चमकदार होठों के लिए ज्यादातर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक ही लगाना पसंद करती हैं। ये लिपस्टिक ज्यादा लॉन्ग टाइम तक टिकती है और इसका रंग भी इंटेस होता है। इस लिपस्टिक का एक कोट ही काफी होता है। आप चाहें तो इन बातों को ध्यान में रखकर लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय लिप्स (lips) को स्मूद टच (smooth touch) भी दे सकती हैं।

 

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय बरतें सावधानियों - Take precautions when applying liquid lipstick

हमेशा लिपस्टिक सबसे पहले निचले होंठ में लगाएं। फिर लिप्स को प्रेस करें ताकि लिपस्टिक अच्छे से मिल जाएं। इसके बाद लिप ब्रश और लाइनर से शेप दें। ध्यान रहे कि लिप लाइनर और लिपस्टिक का कलर मैच होना चाहिए।

 

लिपस्टिक लगाने में जल्दबाजी ना करें - Don't be in a hurry to apply lipstick

मेकअप के दौरान जहां मैट और शिमरी लिपस्टिक को तुरंत लगाया जा सकता है, वहीं लिक्विड लिपस्टिक लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके लिए आपको आउटलाइनिंग के बाद फिनिशिंग की भी ज़रूरत पड़ती है, इसलिए लिक्विड लिपस्टिक को लगाते टाइम जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

 

पहले पूरा मेकअप कर लें - Do complete makeup first

लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले हल्का मेकअप करना होता है। इसे अप्लाई करने से पहले चेहरे पर मेकअप बेस और फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे आपका चेहरा अजीब नहीं लगेगा। आप लिप कलर के मैचिंग ब्रश को चीक पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपका लुक खिला- खिला नजर आएगा।

 

होठों को करें हाइड्रेट - Hydrate the lips

लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को मॉइश्चराइज करना न भूलें। बता दें कि फटे और सूखे होंठों पर लिपस्टिक का लुक बेकार दिखता है, इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ पर लिप बाम लगा लें। इससे आपके होंठ का मॉइश्चर मेंटेन रहेगा और लिपस्टिक को भी सॉफ्ट टच मिलेगा।

 

ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल ना करें - Don't use too much lipstick

लिक्विड लिपस्टिक का सिर्फ एक कोट ही काफी है। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स को अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक का रंग उभर कर आएगा। अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो एक्सट्रा कोट लगा सकती हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

आयशा खातून March 03 2023 46927

चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है और यौन शक्ति भी बढ़ती है और पार्टनर के साथ लाइफ हेल्दी बनी रहती है। द

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 27473

कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट संग मरीज व तीमारदार को वैध पहचान पत्र संग लाना होगा। टेलीमेडिसिन ओपीडी जा

एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण

एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2023 29017

भरवारा एसटीपी की कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के प्लांट इंचार्ज राजेश देशराज ने छात्रों को सीवेज ट्र

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

जीतेंद्र कुमार February 06 2023 32589

विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से व्यक्ति संक्रमित नहीं हो पाता है। दरअसल अफ्रीक

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2021 75130

सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने गत पांच साल से आहार नाल बन्द होने से परेशान मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

श्वेता सिंह September 25 2022 49012

इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प

राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

रंजीव ठाकुर August 03 2022 36545

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में नैक ग्रेडिंग के लिए पहली बार तैयारी कर रहे सं

बेल के औषधीय गुण और फायदे

बेल के औषधीय गुण और फायदे

लेख विभाग May 15 2021 40296

बेल कई रोगों की रोकथाम कर सकता है तो कई रोगों को ठीक करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। आप कफ-व

नागपुर: अस्पताल की लापरवाही के चलते थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे एचआईवी और हेपेटाइटिस बी के शिकार, एक की मौत 

नागपुर: अस्पताल की लापरवाही के चलते थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे एचआईवी और हेपेटाइटिस बी के शिकार, एक की मौत 

विशेष संवाददाता May 30 2022 45080

छह बच्चों का इलाज थैलेसीमिया के लिए किया जा रहा था, जिसमें खून चढ़ाने के लिए पहले न्यूक्लिक एसिड टेस

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 30788

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे

Login Panel