देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया के निदेशक प्रो. सीएम सिंह बने एपिडेमियोलॉजी फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष

प्रो. सीएम सिंह के नेतृत्व में ईएफआई द्वारा महामारी-संबंधी सर्वेक्षण, जनसंख्या-आधारित शोध और बीमारी की निगरानी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इन अध्ययनों से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किसी क्षेत्र में कौन-सी बीमारियां बढ़ रही हैं, उनके प्रमुख कारण क्या हैं तथा वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं और वास्तविक जनस्वास्थ्य आवश्यकताओं के बीच कहां अंतराल मौजूद हैं। विशेष रूप से मौलिक और प्राथमिक रोकथाम पर जोर रहेगा। प्राथमिक रोकथाम का उद्देश्य मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग जैसे जोखिम कारकों को विकसित होने से पहले ही रोकना है, जबकि प्राथमिक रोकथाम में जोखिम वाले व्यक्तियों की समय रहते पहचान कर बीमारी होने से बचाने का प्रयास किया जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 06 2026 Updated: October 06 2026 23:23
0 0
लोहिया के निदेशक प्रो. सीएम सिंह बने एपिडेमियोलॉजी फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष Prof. C.M. Singh Director of Lohia Institute Lucknow

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के निदेशक प्रो. सी एम सिंह को एपिडेमियोलॉजी फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित ईएफआई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया। प्रो. सीएम सिंह की यह उपलब्धि डॉ. आरएमएलआईएमएस सहित पूरे प्रदेश के चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। जनस्वास्थ्य महामारी विज्ञान चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है। एपिडेमियोलॉजी फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न बीमारियों के फैलाव, उनके जोखिम कारकों और प्रभावित आबादी का वैज्ञानिक अध्ययन कर ऐसी रणनीतियां विकसित करना है, जिनसे बीमारियों की समय रहते रोकथाम की जा सके।

प्रो. सीएम सिंह के नेतृत्व में ईएफआई द्वारा महामारी-संबंधी सर्वेक्षण, जनसंख्या-आधारित शोध और बीमारी की निगरानी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इन अध्ययनों से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किसी क्षेत्र में कौन-सी बीमारियां बढ़ रही हैं, उनके प्रमुख कारण क्या हैं तथा वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं और वास्तविक जनस्वास्थ्य आवश्यकताओं के बीच कहां अंतराल मौजूद हैं। विशेष रूप से मौलिक और प्राथमिक रोकथाम पर जोर रहेगा। प्राथमिक रोकथाम का उद्देश्य मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग जैसे जोखिम कारकों को विकसित होने से पहले ही रोकना है, जबकि प्राथमिक रोकथाम में जोखिम वाले व्यक्तियों की समय रहते पहचान कर बीमारी होने से बचाने का प्रयास किया जाता है।

समुदाय विद्यालयों कार्यस्थलों तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किए जाने वाले महामारी-संबंधी सर्वेक्षण से खान-पान, शारीरिक गतिविधि, मोटापा, तंबाकू सेवन, तनाव, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे जोखिम कारकों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सबूत-आधारित स्वास्थ्य नीतियां और बीमारी से बचाव वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम तैयार करने में सहायता मिलेगी। ईएफआई के माध्यम से युवा चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को महामारी विज्ञान, अनुसंधान पद्धति, जैव-सांख्यिकी और जन-स्वास्थ्य अनुसंधान में प्रशिक्षण देने तथा विभिन्न संस्थानों के बीच बहु-केंद्रित शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। डॉ. आरएमएलआईएमएस  परिवार ने प्रो. सीएम सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में ईएफआई इलाज के साथ बीमारी होने से पहले उसकी रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और देश में सबूत-आधारित जन स्वास्थ्य को और मजबूत करेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2025 8877

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कै

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29081

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

मरीज को मृत समान बना देती है फाइलेरिया।

मरीज को मृत समान बना देती है फाइलेरिया।

हुज़ैफ़ा अबरार July 17 2021 48762

फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलती है, खासकर परजीवी क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए। जब यह मच्छर क

 मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे  मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1386

जैसे लोग अपने हृदय की सेहत ब्लड शुगर लेवल पर नज़र रखते हैं, वैसे ही उन्हें उन बातों पर भी ध्यान देना

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 52148

कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है AC की हवा, जानें क्या-क्या हो सकती है समस्या

शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है AC की हवा, जानें क्या-क्या हो सकती है समस्या

admin September 29 2022 30784

अस्थमा वाले मरीजों के लिए AC की हवा और भी हानिकारक होती है। अगर आप AC लगवा रहें हैं तो एक बात हमेशा

पोषक से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं : मुकेश शर्मा    

पोषक से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं : मुकेश शर्मा    

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 602

कुपोषण को दूर करना और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इसका  फायदा सही पोषण से बीमारी कमजोरी

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

हे.जा.स. October 24 2021 24158

फाइजर के उन परिणामों की पुष्टि की गई जिनमें कहा गया था कि टीके की दो खुराक बच्चों में लक्षण वाले संक

जरूरी चिकित्सा उपकरणों के दाम घटे।

जरूरी चिकित्सा उपकरणों के दाम घटे।

हे.जा.स. July 24 2021 31225

आयातकों ने कीमतों में सबसे ज्यादा कमी पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन और नेबुलाइजर पर की

मुंबई हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को दिया बेबी पाउडर बेचने की इजाजत

मुंबई हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को दिया बेबी पाउडर बेचने की इजाजत

विशेष संवाददाता January 14 2023 31932

महाराष्ट्र सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर की मैन्युफैक्चरिंग के लाइसेंस को रद्द कर दिय

Login Panel