देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सबकी भागीदारी से टीबी मुक्त होंगी ग्राम पंचायतें : पूजा पाण्डेय

टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को नजरअंदाज न करें, बल्कि उसे जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने के लिए प्रेरित करें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीमती नमिता सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे बिना किसी डर या संकोच के टीबी की जांच करानी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 06 2026 Updated: October 06 2026 23:40
0 175
सबकी भागीदारी से टीबी मुक्त होंगी ग्राम पंचायतें : पूजा पाण्डेय Image TB patients

लखनऊ। टीबी मुक्त भारत अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से गति देने के उद्देश्य से विकास खण्ड चिनहट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकास खण्ड चिनहट के सभी 12 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें नियमित रूप से दवा लेने और उपचार की पूरी अवधि पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी चिनहट श्रीमती पूजा पाण्डेय ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की इसमें सक्रिय भागीदारी होगी। ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने ब्लाक चिनहट के सभी ग्राम प्रधानों पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागों से अपील की कि वे टीबी मरीजों को सहयोग और सामाजिक संबल प्रदान करें तथा लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करें।

पूजा पाण्डेय ने कहा टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को नजरअंदाज न करें, बल्कि उसे जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने के लिए प्रेरित करें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीमती नमिता सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे बिना किसी डर या संकोच के टीबी की जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अस्पतालों में टीबी की जांच और उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिनहट ब्लाक के सभी 12 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान की गई।

इस पहल का उद्देश्य मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके मनोबल को बढ़ाना और उपचार के दौरान उन्हें सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करना रहा। इस अवसर पर स्टेप परियोजना के जिला प्रतिनिधि आशीष शर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के मार्गदर्शन में विकास खण्ड चिनहट में लक्षित टीबी जांच का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए टीबी यूनिट के प्रतिनिधि श्री उदय शंकर मिश्रा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में टीबी मरीजों के साथ ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका श्रीमती निरुपमा टीबी यूनिट से उदय शंकर मिश्रा एस टी एस, पीयूष कुमार सिंह एस टी एल एस तथा स्टेप परियोजना से आशीष शर्मा नीरज शर्मा एवं विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं टीबी मरीजों को सहयोग प्रदान करने के लिए टीबी यूनिट चिनहट एवं स्टेप परियोजना का आभार व्यक्त किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

रंजीव ठाकुर April 30 2022 32071

बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्

कोविड-19 महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है: डॉ टैड्रॉस

कोविड-19 महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है: डॉ टैड्रॉस

हे.जा.स. May 24 2022 33838

क़रीब 70 देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और यह ऐसे समय में हो रहा है जब परीक्षण दरो

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 15 2022 31511

इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप के साथ ही कार्डिक, डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 31200

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 27994

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 31310

आईएमए-एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन  डॉ  सूर्यकान्त ने बताया कि पहली गोल्ड गाईडल

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

हे.जा.स. January 20 2023 31370

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

एस. के. राणा November 17 2022 38198

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित प्रत्येक श्रेणी के ल

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

आनंद सिंह April 03 2022 35684

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान के 54 मोबाइल वाहनों को हरी झ

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

नवजात शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। 2023 की तुलना में 2024 में नवजात मृत्यु दर

Login Panel