देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सिरदर्द हो तो अपनाएं ये घरेलू इलाज

सिरदर्द की समस्या बहुत आम है। ये किसी भी वक्त आपको परेशान कर सकती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इनमें आंखों की कमजोर रोशनी, पानी की कमी, लंबे समय तक स्क्रीन पर आंखें गड़ाकर बैठना शामिल है। ऐसे में इसे नेचुरल तरीके से ठीक करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकते हैं।

आरती तिवारी
September 26 2022 Updated: September 26 2022 23:18
0 28739
सिरदर्द हो तो अपनाएं ये घरेलू इलाज सांकेतिक चित्र

सिरदर्द की समस्या बहुत आम है। ये किसी भी वक्त आपको परेशान कर सकती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इनमें आंखों की कमजोर रोशनी, पानी की कमी, लंबे समय तक स्क्रीन पर आंखें गड़ाकर बैठना शामिल है। कुछ सिरदर्द माइग्रेन के कारण भी होते हैं। इस बीमारी के पीड़ित मरीजों को चक्कर आने से बेचैनी, रोशनी और आवाज से सेंसिटिविटी हो सकती है। ऐसे में ज्यादातर दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, ज्यादा दवाइयां लेने से इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। ऐसे में इसे नेचुरल तरीके से ठीक करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकते हैं।

 

जानिए सिरदर्द को कैसे करें दूर?

सूखा आंवला - Dry gooseberry

सिरदर्द (Headache) की परेशानी को दूर करने के लिए सूखा आंवला और सरसों तेल का मिश्रण भी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए 1 जार लें. इसमें सरसों का तेल और कुछ सूखा आंवला डालकर करीब 10 दिनों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को सिर पर लगाएं। इससे सिरदर्द की परेशानी दूर होगी।

 

चंदन - Sandalwood

सिरदर्द दूर करने के लिए लंबे समय से चंदन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे घिसकर माथे पर लगाएं। इसके लिए आधे चम्मच चंदन के पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर माथे पर इसका लेप लगाकर इसे 20 मिनट तक छोड़ दें। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है।

 

दालचीनी का लेप  - Cinnamon paste

ठंड में सिरदर्द की परेशानी को दूर करने के लिए दालचीनी (Cinnamon) का लेप लगाएं। इससे सिरदर्द को कम किया जा सकता है। इसके लिए दालचीनी को पीसकर इसे माथे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ देंइससे सिरदर्द कम हो सकता है।

 

बादाम की गिरी - Almond kernel

सिरदर्द को कम करने के लिए बादाम की गिरी आपके लिए हेल्दी (healthy) हो सकती है। इसके लिए रात में बादाम को भिगोकर छोड़ दें। अब इसे सुबह पीसकर इसमें थोड़ा सा गर्म घी मिक्स करके खाएं। इससे सिरदर्द की परेशानी दूर की जा सकती है।

 

लहसुन की कलियां - Garlic cloves

सर्दियों में अगर आपको सिरदर्द की परेशानी हो रही है तो लहसुन की कलियों का सेवन करें। रोजाना लहसुन की कलियों को चबाने से सिरदर्द की परेशानी दूर की जा सकती है।

 

धनिया और मिश्री का काढ़ा - Coriander and sugar candy decoction

सिरदर्द से राहत पाने के लिए धनिया (Coriander) और मिश्री से तैयार काढ़ा (decoction) आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इस काढ़ा को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच धनिया के बीज और 1 चम्मच मिश्री मिक्स कर लें। अब इस पानी को चाय की तरह पिएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

 

नोट- यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। हेल्थ जागरण न्यूज इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 31275

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 29928

एक मुफ्त यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन अल हुदा मॉडल इंटर कालेज त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ में क

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31545

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 30984

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे

एम्स के ओपीडी में होगा फ्री रजिस्ट्रेशन

एम्स के ओपीडी में होगा फ्री रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा November 03 2022 21085

दिल्ली स्थित एम्स प्रशासन ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। यहां पर इ

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

हुज़ैफ़ा अबरार January 13 2022 37486

यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्राम

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 34454

डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक 380 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। 24 घंटे में एक मरीज ने दम तोड़ा है।

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

हे.जा.स. April 25 2022 29200

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमे

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception: real-world, nationwide, prospective cohort study

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception: real-world, nationwide, prospective cohort study

British Medical Journal October 29 2025 3129

Use of contemporary oestrogen-progestin and progestin-only contraceptives was associated with an inc

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 25476

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

Login Panel