देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

लिपिस्टिक खरीदनें में बरतें यें सावधानियाँ।

आमतौर पर हम लिपस्टिक के ऐड्स, इन्हे प्रमोट करने वाले सेलेब्स और कई बार दोस्तों और जानने वालों की सिफारिश पर खरीदते हैं। हालांकि इस तरह लिपस्टिक खरीद कर हर बार शायद आपको पूरी संतुष्टी ना मिले।

सौंदर्या राय
September 22 2021 Updated: September 22 2021 21:49
0 30655
लिपिस्टिक खरीदनें में बरतें यें सावधानियाँ। प्रतीकात्मक

- अनन्या विस्वास

काजल के बाद शायद लिपस्टिक सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मेकअप प्रोडक्ट है। शॉपिंग के लिए जाना हो, ऑफिस हो या फिर कोई खास मौका, लिपस्टिक एक ऐसी चीज़ है जो चुटकियों में आपके लुक को ग्लैम बना सकता है। अब इतनी कमाल की चीज़ को खरीदने से पहले इसके बारे में सही से जांच पड़ताल करना तो बनता है।

वैसे भी मार्केट में इन दिनों इतने ब्रैंड्स और इतनी तरह की लिपस्टिक्स अवेलेबल हैं कि किसी नतीजे पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल और कनफ्यूज़िंग है। आमतौर पर हम लिपस्टिक के ऐड्स, इन्हे प्रमोट करने वाले सेलेब्स और कई बार दोस्तों और जानने वालों की सिफारिश पर खरीदते हैं। हालांकि इस तरह लिपस्टिक खरीद कर हर बार शायद आपको पूरी संतुष्टी ना मिले।

देश की सबसे पॉपुलर और जानी-मानी कॉस्मेटिक कंपनी कलरबार के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर समीर मोदी ने हमारे साथ शेयर किया कि लिपस्टिक खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए और एक अच्छी लिपस्टिक में क्या गुण होने चाहिए।

लिपस्टिक खरीदने से पहले तय करें ये चीज़ें 

फिनिश - लिपस्टिक खरीदने से पहले आपको ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी लिपस्टिक से मैट फिनिश चाहती हैं, क्रीमी या फिर ग्लॉसी। पहले ये तय कर लें कि आपको कौनसा स्टाइल सूट करता है और किसमें आप सबसे ज़्यादा कंफर्टेबल होंगी।

फॉर्मुलेशन - ये किसी भी लिपस्टिक का एक बहुत अहम पहलू होता है जो अक्सर हम आम लोग या तो नज़रंदाज़ कर जाते हैं। हालांकि लिपस्टिक खरीदने से पहले अगर इस टॉपिक पर थोड़ी रिसर्च कर ली जाए तो आपको शायद अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक ढूंढना आसान हो जाएगा।

बजट - ये हम आपसे पहले भी कह चुके हैं कि ज़रूरी नहीं कि हर महंगी चीज़ ही अच्छी हो और हर सस्ती चीज़ खराब हो। 300 से 1000 रुपए के अंदर भी आपको अच्छी लिपस्टिक मिल जाएंगी। आपको बस ध्यान रखें कि आप किसी अच्छे और भरोसेमंद ब्रैंड की ही लिपस्टिक खरीदें।

कलर - लिपस्टिक चुनने से पहले अगर कलर स्पेक्ट्रम तय कर लें तो लिपस्टिक चुनना काफी आसान हो जाता है। मिसाल के तौर पर आप पिंक्स, रेड्स, ब्राउन्स या न्यूड्स में से किस कलर पैलेट की लिपस्टिक चाहती हैं वो पहले से पता हो तो लिपस्टिक खरीदना आसान हो जाता है।

एक अच्छी लिपस्टिक में होने चाहिए ये 5 गुण

लॉन्ग लास्टिंग
एक अच्छी लिपस्टिक की सबसे पहली निशानी है कि ये कितनी देर चलती है यानि कि लगाने के बाद ये कितने लंबे समय तक बिना टच-अप के चलती है। अगर किसी लिपस्टिक को हर एक-डेढ़ घंटे में या फिर हर बार पानी पीने या कुछ खाने के बाद टच-अप करना पड़े तो ये अच्छी बात नहीं है। एक अच्छी लिपस्टिक आराम से 6-7 घंटे तो चलनी ही चाहिए। दिन भर खाने-पीने से ये भले थोड़ी बहुत फेड हो जाए लेकिन ये आपके होंठो से ज़्यादा कप और ग्लास पर नज़र नहीं आनी चाहिए।

फैले नहीं
हम जानते हैं कि हर लिपस्टिक ट्रांसफर-प्रूफ या स्मज-फ्री नहीं होती लेकिन अगर ये लगाने के कुछ देर बाद अपने आप होंठों के आसपास के हिस्से में फैलने लगे तो ये एक अच्छी लिपस्टिक की निशानी नहीं है। लिपस्टिक भले ही समय के साथ हल्की पड़ जाए लेकिन अगर ये होंठों के बाहर फैल जाए तो ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। बहुत सारी लिपस्टिक्स लगाने के 1 घंटे बाद होंठों के किनारों से फैलना शुरू हो जाती हैं जो आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में एक लिपस्टिक आपके मेकअप रुटीन को कई गुना आसान कर देगी अगर वो थोड़ी देर बाद फैलना शुरू ना कर दे।   

हायड्रेटिंग 
अक्सर लोगों को ये गलतफहमी होती है कि सिर्फ क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक्स ही हायड्रेटिंग या मॉइश्चराइज़िंग होती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जब भी किसी लिपस्टिक में एक अच्छा ऑयल-वैक्स बैलेंस होता है तो वो उसे बहुत हायड्रेटिंग बनाता है। एक अच्छी लिपस्टिक की पहचान है कि वो आपके होंठों को ड्राय और पैची ना महसूस करवाए और ना ही आपके होंठों पर एक भारी मोटी परत जैसी महसूस हो।

ज़्यादा चिपचिपी ना हो 
जिस तरह आपको अपने होंठों पर एकसार कलर चाहिए होता है ठीक उसी तरह आपको होंठों पर एकसार टेक्सचर की भी चाहत होती है। ऐसे में एक अच्छी लिपस्टिक बहुत ज़्यादा स्टिकी यानि कि चिपचिपी नहीं होनी चाहिए वरना ये एक जगह इकट्ठा हो जाएगी। इसके साथ ही लिपस्टिक लगाने के बाद हर बार कुछ बोलते वक्त आपको ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आपके होंठ आपस में ग्लू से चिपक गए हैं। एक अच्छी लिपस्टिक का टेक्सचर बेहद बैलेंस्ड, स्मूद और लाइट होता है।

टच-अप हो आसान
सभी ब्रैंड्स कितने भी दावे कर लें लेकिन हम जानते हैं कि अच्छी से अच्छी और महंगी से महंगी लिपस्टिक को भी टच-अप की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में एक अच्छी लिपस्टिक वही है जिसे दोबारा लगाना या उससे टच-अप करना आसान हो। एक अच्छी लिपस्टिक वही है जो टच-अप करने पर पहली लेयर से अच्छी तरह मिल जाए ना कि आपके होंठों पर क्रीज़ और केकी टेक्सचर दे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. August 12 2022 26754

मंकीपॉक्स बीमारी के फैलने के लिए बंदरों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को यह जानने की जर

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

आनंद सिंह April 06 2022 35531

बीते तीन दशकों में इंसानों ने प्रकृति के साथ खूब छेड़खानी की है। पेड़ काट डाले। इमारतें बना दी गईं।

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

लेख विभाग April 11 2023 501485

दिमाग की नस में ब्लॉकेज होना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। क्योंकि ऐसा होने पर दिमाग में पोषक तत्वों औ

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 32633

बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं ले

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

एस. के. राणा February 25 2022 27771

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से क

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

विशेष संवाददाता September 02 2022 28672

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों को शिक्षा के माध्‍यम से सकारात्‍मक और सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने क

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

लेख विभाग February 14 2023 30830

क्या आप छोटा सा काम काम करके ही थक जाते हैं। सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगता है और वर्कआ

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

सौंदर्या राय February 27 2022 52245

यदि आप अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहतीं  हैं तो अपने नाखूनों की सेहत का पूरा ध्यान रखें।

महाराष्ट्र में बर्ल्ड फ्लू की आशंका, 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के आदेश

महाराष्ट्र में बर्ल्ड फ्लू की आशंका, 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के आदेश

एस. के. राणा February 18 2022 25750

महाराष्ट्र के ठाणे में 100 मुर्गियों की अचानक मौत ने जिला प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी

भारत में कोरोना के इन नए-नए वैरिएंट ने फैलाई दहशत

भारत में कोरोना के इन नए-नए वैरिएंट ने फैलाई दहशत

विशेष संवाददाता January 10 2023 26223

रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना के 3 वैरिएंट्स के मामले देखे जा रहे हैं, इन तीनों की संक

Login Panel