देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

त्योहार के मौसम के लिये तैयारी के बीच अभिनेत्री और एक अनुभवी माँ, सोहा अली खान हेल्दी खाने के अपने हैक्स बता रही हैं ताकि हमारी सेहत की गाड़ी पटरी से नहीं उतरे खाली पेट पार्टी में जाने से बचें पार्टी में आप जो सबसे गलत काम करते हैं, वह है पार्टी में खाली पेट जाना।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 08 2022 Updated: October 08 2022 19:46
0 31193
सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे सोहा अली खान

लखनऊ। एक चीज जिसमें भारतीयों को कोई मात नहीं दे सकता, तो वह है हमारे त्योहारों की भव्यता। हमारी समृद्ध परम्पराएँ (traditions) और संस्कृति (culture) हमें त्योहारों (festivals) को कम उत्साह और धूमधाम से मनाने का कोई ‘विकल्प’ ही नहीं देती। इससे हमें ताली-भुनी, शक्कर से भरपूर चीजों के साथ अपनी सेहत को नजरअंदाज करने के और बहाने मिल जाते हैं, जो दरअसल सेहत के लिये अच्छा नहीं होता। वैसे हम फल और बादाम जैसे नट्स के विकल्पों के साथ इसे हेल्दी बना सकते हैं, जिन्हें थोड़े अलग तरीके से खाया जा सकता है। हम इस साल के त्योहार के मौसम के लिये तैयारी के बीच अभिनेत्री और एक अनुभवी माँ, सोहा अली खान (Soha Ali Khan) हेल्दी खाने के अपने हैक्स बता रही हैं ताकि हमारी सेहत की गाड़ी पटरी से नहीं उतरे खाली पेट पार्टी में जाने से बचें पार्टी में आप जो सबसे गलत काम करते हैं, वह है पार्टी में खाली पेट जाना। जब कोई बहुत भूखा होता है तो वो अक्सर अनहेल्दी चीजें चुनता है।

 

जब आप आम दिनों से ज्यादा देर तक भूखे रह जाते हैं तो आपको बेचैनी और तनाव महसूस होने लगता है। दरअसल यहीं से खाने पर टूट पड़ने की शुरूआत होती है। तृप्ति देने वाले वाले स्नैक्स जैसे कि बादाम लें, ओवरईटिंग से बचने के लिये, हेल्दी स्नैक चुनें, जैसे कि मुट्ठी-भर बादाम, जिससे संतुष्टि महसूस होती है, जो पेट भरे होने का अहसास कराते हैं। इससे खाने के बीच में लगने वाली भूख को रोका जा सकता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसमें डाइटरी फाइबर, विटामिन ई (vitamin E) और विटामिन बी 12 (vitamin B12) शामिल है। आयुर्वेद (Ayurveda), सिद्ध और यूनानी (Unani) ग्रंथों के अनुसार, बादाम त्वचा की सेहत के लिये अच्छे होते हैं और त्वचा की चमक को बढ़ा सकते हैं, जो त्योहारों के दौरान बहुत जरूरी होता है।

 

बादाम एनर्जी का बेहद ही हेल्दी स्रोत होता है, जिससे आप पूरे दिन ऐक्टिव रह सकते हैं और स्फूर्ति महसूस कर सकते हैं। आप तिल में स्मोक किए गए बादाम जैसे आसानी से बनने वाले स्टार्टर चुन सकते हैं। यह चिप्स और बाकी कैलोरी से युक्त स्नैक्स का एक विकल्प हो सकता है। फल खाना नहीं छोड़ें  इस बात का ध्यान रखें कि आप ताजे कटे फलों से भरा बाउल लें, क्योंकि फलों में कम मात्रा में फैट और कैलोरी होती है। साथ ही इसमें जरूरी पोषक (nutrients) तत्व होते हैं, जिन्हें हम अक्सर त्योहारों के दौरान नहीं खाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपके बाउअल मूवमेंट (शौच) को सही करने में मदद मिलती है और ये तरह-तरह के तले-भुने और मसालेदार खाने से पेट को खराब होने से बचाते हैं। आप किसी एक फल पर टिके रहने की बोरियत को दूर करने के लिये सेब, संतरा, चीकू, तरबूज और अंगूर को मिलाकर ले सकते हैं। आप फल के जूस या स्मूदी के रूप में क्रंची टेक्सचर के लिये बादाम मिला मिला सकते हैं। उठें और कम से कम 30 मिनट जरूर एक्सरसाइज (exercise) करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

रंजीव ठाकुर May 03 2022 30973

राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए निर्देश

विशेष संवाददाता August 17 2022 28282

दिल्ली में COVID-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमितों की संख्या भले ही घटी

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

रंजीव ठाकुर May 29 2022 30280

डॉ. पुरी ने कहा कि देश में टीबी के कुल मरीजों में से 25 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं, जो चिंताजनक है।

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25615

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

हे.जा.स. August 31 2021 31935

कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके की कुछ शीशियों में संदूषण मिलने के बाद जापान ने बृहस्पतिवार को इसकी करीब

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से किडऩी के मरीज सावधान रहे: डॉ दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2022 28971

जिन लोगों में हृदय, श्वसन और किडनी की बीमारी और डायबिटीज होती है उन्हें गर्मी से संबंधित बीमारी का ख

बिना डॉक्टर के सलाह ली गई गर्भपात की दवाएं साबित हो सकती हैं जानलेवा

बिना डॉक्टर के सलाह ली गई गर्भपात की दवाएं साबित हो सकती हैं जानलेवा

हे.जा.स. April 10 2023 51177

कई बार महिलाएं बिना डॉक्टरी सलाह के खुद से दवा लेकर अनचाहे गर्भ को गिरा देती हैं, जो उनके लिए जानलेव

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 101971

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

फेनोफाइब्रेट कोरोना संक्रमण को 70 प्रतिशत तक कम कर सकती है: अध्ययन

फेनोफाइब्रेट कोरोना संक्रमण को 70 प्रतिशत तक कम कर सकती है: अध्ययन

admin August 07 2021 28745

हाल में प्रकाशित प्रयोगशाला में किए गए एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है कि खून में वसायुक्त पदार

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2021 24191

टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता ख

Login Panel