देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है। इसलिए इंजीनियरिंग प्रवेश की तरह NEET को भी साल में कई बार आयोजित किया जाना चाहिए ।

अखण्ड प्रताप सिंह
January 24 2021 Updated: November 04 2021 03:22
0 15927
J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार।  प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार J.E.E. (मुख्य) की परीक्षा की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। सोमवार को शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने  बैठक कर संभावित तौर-तरीकों पर विचार किया। 

वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को साल में दो बार कंप्यूटर आधारित जेईई (मुख्य) आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसकों 2021 में बढ़ाकर चार बार  कर दिया गया। जबकि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG पेन-एंड-पेपर मोड में साल में एक बार आयोजित की जाती है।  

श्वसन चिकित्सा विभाग, केजीएमयू लखनऊ के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, प्रोफेसर डॉ सूर्यकांत का मानना ​​है कि 'एक बुरा दिन पूरे शैक्षणिक वर्ष को बर्बाद कर सकता है। एक छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है। इसलिए इंजीनियरिंग प्रवेश की तरह NEET को भी साल में कई बार आयोजित किया जाना चाहिए ।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सोमवार की बैठक के एजेंडे में दो प्रमुख बिंदु यह हैं कि क्या प्रवेश परीक्षा को पेन-पेपर मोड से हटकर कंप्यूटर आधारित किया जा सकता है और क्या इसको साल में दो बार आयोजित किया जा सकता है। NEET के लिए पेन-पेपर मॉडल को छोड़ देने का समय आ गया है क्योंकि विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सामग्री के हस्तांतरण के दौरान बहुत अधिक समय की बर्बादी होती है।

डॉ सूर्यकांत कहतें है कि अगर एनटीए परीक्षा सामग्री का प्रबंधन कर सकता है तो NEET को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में देखना एक अच्छा विचार है।

अंतिम निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय के हाथ में है। शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इससे उम्मीदवारों को लाभ के अलावा, कंप्यूटर आधारित परीक्षण अधिक पारदर्शी, तेज और आसान मूल्यांकन प्रक्रिया के साथ होगा। परिणाम घोषित करने में भी देरी नहीं होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमीक्रोन के खतरे के बीच लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती।

ओमीक्रोन के खतरे के बीच लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2021 30310

ओमीक्रोन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग के अफसर सुस्त बने हुए हैं। अभी तक ओमीक्रोन संक्रमितों के लिए

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

लेख विभाग March 05 2022 27812

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में, मोटे लोगों की संख्या द

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 34498

रीजेंसी की टीम राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के दौरान अधिक से अधिक कैंसर मरीज़ों तक पहुंचने का प्रयास कर

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28558

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 29783

यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किय

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

श्वेता सिंह October 03 2022 30585

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार ने कहा

केजीएमयू में आहारनली कैंसर के इलाज पर कार्यक्रम आयोजित

केजीएमयू में आहारनली कैंसर के इलाज पर कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार April 24 2022 36554

आहारनली का कैंसर एक वीभत्स कैंसर है। इसमें व्यक्ति को खाना निगलने में दर्द होता है। पहले पहले solid

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31029

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

हे.जा.स. October 08 2023 256333

नवजात शिशु जन्म दर की ये संख्या बताती है कि हर 10 में से एक शिशु, यानि लगभग 10 प्रतिशत शिशुओं का जन्

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

एस. के. राणा June 02 2021 26382

इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात

Login Panel