देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में डेक्स्ट्रोकार्डिया एवं साइटस सोलिटस से ग्रसित मरीज का सफल माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट

डेक्स्ट्रोकार्डिया एवं साइटस सोलिटस की दुर्लभ शारीरिक स्थिति से ग्रसित एक मरीज का सफलतापूर्वक माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया। डेक्स्ट्रोकार्डिया एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जिसमें हृदय अपनी सामान्य बाईं ओर की स्थिति के स्थान पर छाती के दाईं ओर स्थित होता है, जबकि साइटस सोलिटस में शरीर के वक्ष एवं उदर के आंतरिक अंगों की व्यवस्था सामान्य होती है। इस प्रकार की असामान्य शारीरिक संरचना में हृदय की सर्जरी करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2026 Updated: November 11 2026 17:50
0 35
लोहिया संस्थान में डेक्स्ट्रोकार्डिया एवं साइटस सोलिटस से ग्रसित मरीज का सफल माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट A Remarkable Medical Achievement Amidst Rare Cardiac Anatomy

लखनऊ। कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग द्वारा डेक्स्ट्रोकार्डिया एवं साइटस सोलिटस की दुर्लभ शारीरिक स्थिति से ग्रसित मरीज का सफलतापूर्वक माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट किया। डेक्स्ट्रोकार्डिया एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जिसमें हृदय अपनी सामान्य बाईं ओर की स्थिति के स्थान पर छाती के दाईं ओर स्थित होता है, जबकि साइटस सोलिटस में शरीर के वक्ष एवं उदर के आंतरिक अंगों की व्यवस्था सामान्य होती है। इस प्रकार की असामान्य शारीरिक संरचना में हृदय की सर्जरी करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। इसमें हृदय की परिवर्तित स्थिति के अनुरूप सर्जिकल योजना सटीक शारीरिक संरचनात्मक पहचान विशेष ऑपरेटिव कौशल तथा चिकित्सा टीमों के बीच समन्वय की आवश्यकता होती है।

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का सफलतापूर्वक नेतृत्व प्रो. डॉ. डी. के. श्रीवास्तव (मुख्य सर्जन) द्वारा किया गया।उनके नेतृत्व में सर्जिकल टीम एवं सीनियर रेजिडेंट्स के रूप में डॉ. तिरना मंडल, डॉ. विवेक कुंवर, डॉ. शरण्या रे, डॉ. जूही श्रीवास्तव एवं डॉ. शौर्य भटनागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया एवं पेरीऑपरेटिव प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. वीरेंद्र कुमार एवं डॉ. कपिल की एनेस्थीसिया टीम द्वारा निभाई गई। इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में नर्सिंग टीम की नेहा पॉल एवं कौस्तुभ तथा परफ्यूजन टीम के शैलेंद्र श्रीमती प्रियंका एवं सोनाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी टीम सदस्यों के समर्पण तकनीकी दक्षता एवं आपसी समन्वय से यह चुनौतीपूर्ण हृदय शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सफल सर्जरी के उपरांत मरीज को स्थिर अवस्था में कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट में स्थानांतरित किया, जहां मरीज की आगे की निगरानी एवं पोस्टऑपरेटिव देखभाल की जा रही है। यह उपलब्धि डॉ. आरएमएलआईएमएस के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की चिकित्सकीय दक्षता, शल्य चिकित्सा कौशल एवं बहु-विषयक टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह संस्थान की जटिल एवं दुर्लभ हृदय रोगों के उपचार तथा उन्नत हृदय शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित करती है। यह सफल सर्जरी संपूर्ण कार्डियक सर्जरी, एनेस्थीसिया, नर्सिंग एवं परफ्यूजन टीम के समर्पण, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ विशेषज्ञता सटीकता एवं सामूहिक प्रयासों के साथ उन्नत हृदय चिकित्सा की ओर अग्रसर।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42417

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 28416

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

लेख विभाग March 28 2021 58780

शुक्राणु की कमी या शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने वाले इस डाइट चार्ट को अपनाकर आप न सिर्फ रोग को दूर भग

राजधानी में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज।

राजधानी में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज।

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 27397

रविवार को 15 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। तीन मरीजों का ऑपरेशन कर जान बचाने की कोशिश की गई है। 24 घंटों

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

हे.जा.स. January 09 2021 21682

अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

विशेष संवाददाता August 31 2022 31075

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42362

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आरती तिवारी June 08 2023 38295

प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पतालों में आयुष मिशन के जरिए दवाएं भेजी जाती हैं

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

लेख विभाग May 25 2022 49554

भारत के उन कुछ हिस्सों में ज्यादा हैं जहाँ अभी भी गैर-संस्थागत प्रसवों होते हैं, इसलिए यदि कोई बच्चा

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. November 11 2022 28776

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी यह रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित की है, और इसमें पहली बार वैक्सीन बाज़ारो

Login Panel