देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ज़ीका की दहशत, दो हेल्‍थ वर्कर सहित 25 मिले संक्रमित।

जीका वायरस का जाल शहर में कई किलोमीटर तक फैल गया है। अभी तक परदेवनपुरवा तक ही संक्रमित मिल रहे थे लेकिन उसने अब पूरे चकेरी के साथ ही जीटी रोड और हाईवे किनारे बसे इलाकों को भी चपेट में ले लिया है। 

हे.जा.स.
November 03 2021 Updated: November 03 2021 21:46
0 29108
कानपुर में ज़ीका की दहशत, दो हेल्‍थ वर्कर सहित 25 मिले संक्रमित। प्रतीकात्मक

कानपुर। ज़िले में जीका वायरस का हमला और तेज होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 25 नए मामले सामने आ गए हैं। शहर में अब तक मिले जीका वायरस संक्रमितों की संख्‍या 36 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। डीएम के आदेश पर नमूने लेने और जांच करने का काम काफी तेज कर दिया गया है।

इसके पहले 11 जीका संक्रमित मिले थे। इनमें दो हेल्‍थ वर्कर के शामिल होने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि ये हेल्‍थ वर्कर कानपुर के सैकड़ों घरों तक पहुंचे थे। यह तय माना जा रहा है कि जीका वायरस का जाल शहर में कई किलोमीटर तक फैल गया है। अभी तक परदेवनपुरवा तक ही संक्रमित मिल रहे थे लेकिन उसने अब पूरे चकेरी के साथ ही जीटी रोड और हाईवे किनारे बसे इलाकों को भी चपेट में ले लिया है। 

प्रशासन के निर्देश पर दोनों हेल्‍थ वर्कर की ट्रैवल हिस्ट्री बनाई जा रही है। इनके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे। उधर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और नगर निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फागिंग,  सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन और सैंपलिंग के काम में जुटी हैं। इसके तहत 209 घरों का सोर्स रिडक्शन और 1554 घरों का सर्विलांस किया गया। इस क्षेत्र में 5 टीमों  इनडोर फॉगिंग और 05 टीमों द्वारा आउटडोर फॉगिंग की जा रही है। टीम ने 1519 पात्रों को चेक कर 5 पात्रों को खाली कराया। 

सर्विलांस टीम ने 6393 व्यक्तियों से सम्पर्क किया। डीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घरों में साफ पानी को एकत्र न होने दें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाए और लगातार दवा का छिड़काव करें। पॉजिटिव आने वाले मरीज की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए सभी का सैंपल लिया जाए। डीएम ने बताया कि मंगलवार को 451 सैंपल लिए गए है।

22 अक्‍टूबर को मिला था पहला मरीज 
कानपुर में जीका वायरस का पहला मरीज 22 अक्‍टूबर को मिला था। अब ये आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। मरीजों को एयरफोर्स हॉस्पिटल और काशीराम में भर्ती कराया गया है। काशीराम हॉस्पिटल में जीका मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। वार्ड में मच्‍छरदानी के अंदर मरीजों को रखा जा रहा है। 

प्रशासन कर रहा अपील
जीका वायरस से निपटने के लिए प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि अपने घरों में कभी भी पानी इक्‍ट्ठा न होने दें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि इस मामले में किसी को भी पैनिक करने की जरूरत नहीं है। सभी मरीजों की स्थिति ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का दावा है कि जनसामान्‍य की मदद से बहुत जल्‍द जीका वायरस पर काबू पा लिया जाएगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना से चार मरे 300 संक्रमित,  डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 700 के पार
कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 23266

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

मरीजों को मिलेगा और बेहतर इलाज, लखनऊ केजीएमयू में बनेगा सात मंजिल का नया ट्रॉमा भवन

मरीजों को मिलेगा और बेहतर इलाज, लखनऊ केजीएमयू में बनेगा सात मंजिल का नया ट्रॉमा भवन

श्वेता सिंह September 12 2022 29533

केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक़ ज्यादा मरीज आने से बड़ों की संख्या कम पद रही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

हे.जा.स. August 23 2022 30928

पूरी तरह से सख्ती बरतने के बाद भी दुनिया में मंकीपॉक्स कहर बरपा रहा है। इसी बीच न्यूयार्क में मंकीपॉ

Maternal hypertensive disorder of pregnancy and mortality in offspring from birth to young adulthood: national population based cohort study

Maternal hypertensive disorder of pregnancy and mortality in offspring from birth to young adulthood: national population based cohort study

British Medical Journal December 27 2022 25786

Maternal HDP, particularly eclampsia and severe pre-eclampsia, is associated with increased risks of

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

आनंद सिंह April 03 2022 35663

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान के 54 मोबाइल वाहनों को हरी झ

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता March 06 2023 28516

जीएमसी की इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड पर 24 घंटे में 250 से 300 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। दिन में रेडिय

 प्रदेश में नवजात मृत्यु दर कम करने की तैयारी बन रही दूसरे राज्य के बच्चों के लिए संजीवनी

प्रदेश में नवजात मृत्यु दर कम करने की तैयारी बन रही दूसरे राज्य के बच्चों के लिए संजीवनी

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 4144

उत्तर प्रदेश में नवजात मृत्यु दर (आईएमआर) को और कम करने के लिए अपग्रेड की जा रही स्वास्थ्य इकाइयों क

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 55203

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कैंसर चिकित्सा इकाई की ओर से ब्रेस्ट कैंसर परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा र

लोहिया संस्थान में होगा किडनी, लिवर और बोन मैरो प्रत्यारोपण

लोहिया संस्थान में होगा किडनी, लिवर और बोन मैरो प्रत्यारोपण

आरती तिवारी September 04 2023 27029

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब एक छत के नीचे किडनी,लिवर और बोन मैरो का प्रत्यारोप

Login Panel