देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगजनों का जीवन बेहतर कर रहा है- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

किसी बच्चे की मुस्कान छिनने से पूरे परिवार की मुस्कान खो जाती है। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगजनों और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौटाकर उन्हें नया जीवन देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्थान के सेवा कार्यों की प्रशंसा के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कृत्रिम अंगों से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे दिव्यांगजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 01 2026 Updated: November 02 2026 11:35
0 777
नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगजनों का जीवन बेहतर कर रहा है- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Former President Ram Nath Kovind and team Narayan Seva Sansthan

लखनऊ। लाभार्थियों से संवाद और उनके अनुभव जानने के बाद मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नारायण सेवा संस्थान का काम स्वयं बोल रहा है। यह बात भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लखनऊ में नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में कही। उन्होंने कहा किसी बच्चे की मुस्कान छिनने से पूरे परिवार की मुस्कान खो जाती है। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगजनों और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौटाकर उन्हें नया जीवन देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्थान के सेवा कार्यों की प्रशंसा के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कृत्रिम अंगों से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे दिव्यांगजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे होटल में आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी आपबीती सुनी और चिकित्सकों से कृत्रिम अंग फिटमेंट की प्रक्रिया जानी। मेवाड़ी परंपरा के अनुसार अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

दिव्यांगों की सेवा के लिए भवन देने की घोषणा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि संस्थान के सेवा कार्यों को करीब से जानने का अवसर मिला है। संस्थान दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दे रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए संस्थान को भूखंड या भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि प्रदेश के जरूरतमंदों को इन सेवाओं का लाभ मिल सके। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाना है।

549 कृत्रिम अंगों का हुआ फिटमेंट

शिविर में 432 दिव्यांगजनों को कुल 549 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क प्रदान कर फिट किए गए। संस्थान की 40 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने फिटमेंट के साथ लाभार्थियों को चलने का अभ्यास कराया। संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मिरर बार एवं फिजियोथैरेपी की सहायता ली गई। लाभार्थियों को कृत्रिम अंगों के उपयोग और देखरेख की जानकारी भी दी गई। उनके लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रही। उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को आयोजित चयन एवं माप शिविर में 550 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया था। इनमें चयनित 432 लाभार्थियों को इस शिविर में कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स लगाए गए। कृत्रिम अंगों के सहारे चलते लाभार्थियों की परेड कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। अपने परिजनों को आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाते देख परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। 

इस अवसर पर संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संरक्षक सत्य भूषण जैन ने आभार व्यक्त किया। ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारायण सेवा संस्थान वर्ष 1985 से दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों की चिकित्सा, पुनर्वास और सशक्तीकरण के लिए कार्यरत है। संस्थान के अनुसार, अब तक 40,809 से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग तथा 4.56 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। संस्थान आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदना के समन्वय से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानपूर्ण जीवन की राह पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फिर पाँव पसार रहा कोरोना वायरस, तीन और मरीजों ने तोड़ा दम
यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

विशेष संवाददाता September 08 2022 28690

NMC ने यूक्रेन के एकेडमिक मोबिलिटी प्रोग्राम को मान्यता दे दी है। इसके तहत ऐसे छात्रों को अपना बचा

आज से महंगी हो जाएँगी आम दिनचर्या में काम आने वाली दवाइयाँ 

आज से महंगी हो जाएँगी आम दिनचर्या में काम आने वाली दवाइयाँ 

विशेष संवाददाता April 01 2022 36761

एंटीबायोटिक्स, सर्दी-खांसी की दवाएं, एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, कान-नाक और गले की दवाएं, एंटीसेप्टिक्स

ओमिक्रॉन के नए सब वेरियंट से हड़कंप, विशेषज्ञों ने किया ये दावा

ओमिक्रॉन के नए सब वेरियंट से हड़कंप, विशेषज्ञों ने किया ये दावा

एस. के. राणा November 04 2022 24942

कोरोना वायरस के नए-नए वेरियंट सामने आते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के सब-वेरियंट ओमिक्रोन के भी कई वे

एसजीपीजीआई काॅलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां दीप प्रज्ज्वलन समारोह

एसजीपीजीआई काॅलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां दीप प्रज्ज्वलन समारोह

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2026 441

B.Sc. नर्सिंग के 17वें बैच के लिए लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग समारोह का आयोजन बहुत उत्साह और गरिमा के

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग September 24 2021 49229

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 25348

मनगढ़ंत और सच्चाई से कोसों दूर सुझाव व सलाह का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है । ऐसे सुझाव व सलाह को हक

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

हे.जा.स. February 02 2022 24694

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने मंगलवार को कहा कि 10 सप्ताह पहले कोरोना वायरस क

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 37506

प्रदेश में 30 अप्रैल 2021 को 310783 एक्टिव मरीज थे। इसके मुकाबले वर्तमान में 204658 एक्टिव मरीज बचे

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 0

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन समन्वय तथा

Login Panel