देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ समस्या आई है। इसके बाद एचएमएस पोर्टलैंड एहतियात के तौर पर एचएमएनबी पोर्ट्समाउथ लौट आया।

हे.जा.स.
February 05 2023 Updated: February 05 2023 03:05
0 33341
ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार  प्रतीकात्मक चित्र

लंदन। ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी की समस्या के बाद बीमार हो गए। सूत्र बतातें हैं कि उन सभी को दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के अस्पताल ले जाया गया है। रॉयल नेवी ने पुष्टि की कि उसका फ्रिगेट एचएमएस पोर्टलैंड एहतियात के तौर पर पोर्ट्समाउथ नौसेना अड्डे पर लौट आया है और किसी भी नौसैनिक की आपातकालीन स्थिति को कवर करने के लिए एक और जहाज एचएमएस रिचमंड लाया गया है।


रॉयल नेवी (Royal Navy) के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ समस्या आई है। इसके बाद एचएमएस पोर्टलैंड (HMS Portland) एहतियात के तौर पर एचएमएनबी पोर्ट्समाउथ (HMNB Portsmouth) लौट आया। देश की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नेवी के जहाज में ताजा पानी (fresh water) की आपूर्ति के लिए सफाई में कुछ मानवीय त्रुटि (human error) का मामला है।


प्रवक्ता ने कहा, हमारे कर्मियों का स्वास्थ्य (health) और सुरक्षा (safety) अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम जहाज की कंपनी की सुरक्षा के लिए कई उपाय कर रहे हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर कर्मियों को अस्पताल (hospital) ले जाया गया और एचएमएस रिचमंड (HMS Richmond) को किसी भी आपातकालीन स्थिति को कवर करने के लिए खड़ा किया गया है।


'डेली टेलीग्राफ' (Daily Telegraph) के अनुसार नौसेना के एक सूत्र के हवाले से कहा कि पानी में गलत रसायन डालने के बाद विषाक्तता हुई। नौसेना (Navy) ने उनके ईमानदारी से आगे आने के लिए उनकी प्रशंसा की। उनकी ईमानदारी से निसंदेह परिणाम कम हो गए। माना जा रहा है कि सफाई प्रणाली से पानी की आपूर्ति गलत तरीके से हो रही थी। सूत्रों ने अखबार को बताया कि व्यक्ति ने गलती और अपनी कमान को सूचित किया। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उनकी ईमानदारी को स्वीकार किया जाना चाहिए। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. February 16 2023 30014

पांच बच्चों को जन्म देने वाली डोमिनिका क्लार्क (Dominica Clarke) का कहना है कि अब वह काफी बेहतर महसू

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

हे.जा.स. June 15 2021 45781

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम, 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम, 75 मिलीग्र

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के

डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान का शुभारम्भ 

डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान का शुभारम्भ 

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 616

डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा इस वर्ष डायरिया रोको अभियान की थीम “स्वच्छ जल, समुचित उपचार-डायरिया से ब

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 34905

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

मरीजों का इंतजार खत्म, धनबाद के सदर हॉस्पिटल में खुला आयुष्मान केंद्र

मरीजों का इंतजार खत्म, धनबाद के सदर हॉस्पिटल में खुला आयुष्मान केंद्र

विशेष संवाददाता February 26 2023 31569

सदर अस्पताल में लगभग चार साल बाद अब आयुष्मान के तहत मरीजों का इलाज हो पाएगा। शनिवार को सदर अस्पताल म

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36230

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26787

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

15 बाल कैदियों की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

15 बाल कैदियों की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

विशेष संवाददाता August 02 2023 27515

बाल संप्रेक्षण गृह में उस समय हड़कंप मच गया। जब 15 बाल कैदियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिन्हें इलाज

हेमेटोलॉजी सम्बंधित बीमारी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के मरीज़ों के इलाज के लिए लोहिया संस्थान में ग्रैनुलोसाइट फेरेसिस की स्थापना

हेमेटोलॉजी सम्बंधित बीमारी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के मरीज़ों के इलाज के लिए लोहिया संस्थान में ग्रैनुलोसाइट फेरेसिस की स्थापना

रंजीव ठाकुर July 16 2022 25546

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहली स्वैच्छिक प्लेटलेट डोनर रजिस्ट्री शुरू की गई है और

Login Panel