देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डॉ. श्वेता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

चिकित्सक समुदाय के हितों संगठन की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। चिकित्सकों के बीच संवाद सहभागिता और एकजुटता बढ़ाने के उनके प्रयास उनके कर्मठ नेतृत्व को दर्शाते हैं। महिला सशक्तिकरण उनके कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण को प्रोत्साहन तथा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में उन्होंने सक्रिय योगदान दिया है। चिकित्सा संगठन और समाजसेवा में उनकी भागीदारी महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 01 2026 Updated: November 01 2026 23:20
0 56
डॉ. श्वेता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत Dr. Shweta Srivastava

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को सदस्य मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा 31 अक्टूबर को जारी सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दायित्व के साथ प्रदेश में चिकित्सकों को संगठित करने उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने और जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में उनकी सहभागिता बढ़ाने में उनकी भूमिका रहेगी। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव वर्तमान में इंडियन मेडिकल एसो लखनऊ शाखा की मानद सचिव हैं। वर्ष 2025 में हुए चुनाव में उन्होंने भारी मतों से विजय प्राप्त की थी। 25 वर्षों के अंतराल के बाद किसी महिला का इस पद पर निर्वाचित होना चिकित्सक समुदाय में महिला नेतृत्व की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। आईएमए सचिव के रूप में उनका कार्यकाल दो वर्ष का है।

अपने कार्यकाल में डॉ. श्रीवास्तव ने चिकित्सक समुदाय के हितों संगठन की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। चिकित्सकों के बीच संवाद सहभागिता और एकजुटता बढ़ाने के उनके प्रयास उनके कर्मठ नेतृत्व को दर्शाते हैं। महिला सशक्तिकरण उनके कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण को प्रोत्साहन तथा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में उन्होंने सक्रिय योगदान दिया है। चिकित्सा संगठन और समाजसेवा में उनकी भागीदारी महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. श्वेता ने कहा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूँ। मैं इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूँगी।

पार्टी इस दायित्व के अंतर्गत मुझे जो भी कार्य सौंपेगी उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगी। चिकित्सक समुदाय के हितों महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में मिली इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से उनके संगठनात्मक अनुभव और चिकित्सक समुदाय से जुड़ाव का लाभ प्रदेश स्तर पर मिलने की अपेक्षा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्सकों के बीच संवाद बढ़ाने, उन्हें संगठन एवं जनसेवा के कार्यों से जोड़ने तथा महिला स्वास्थ्य के विषयों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 924

हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान कि

भुवनेश्‍वर एम्‍स में खुला एडवांस्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर

भुवनेश्‍वर एम्‍स में खुला एडवांस्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर

विशेष संवाददाता November 28 2022 23347

भुवनेश्‍वर एम्‍स में देश का सबसे बड़ा एडवांस्ड माइकोलॉजी एंड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर खोला गया

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

एस. के. राणा August 03 2023 37779

देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां के पास यह प्रमाणपत्र एमएसएमई श्रेणी के तहत आती है

एसजीपीजीआई में गलत रेफरल पर्चे आने से बढ़ी मरीजों और डॉक्टर्स की परेशानियां

एसजीपीजीआई में गलत रेफरल पर्चे आने से बढ़ी मरीजों और डॉक्टर्स की परेशानियां

रंजीव ठाकुर August 10 2022 42922

एसजीपीजीआई में आने वाले रेफरल पर्चों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जिसका खामियाजा बहुत से मरीजों को

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26947

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता April 20 2023 28233

कानपुर नगर के यूएचएम हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी। इसमें

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 35177

मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दि

 निजी अस्पताल में होगी कैंसर संस्थान के मरीजों के जांच

निजी अस्पताल में होगी कैंसर संस्थान के मरीजों के जांच

आरती तिवारी July 28 2023 32111

कैंसर संस्थान में फिलहाल एमआआई, पेट स्कैन और स्पेक्ट स्कैन जांच की सुविधा नहीं है। संस्थान के सीएमएस

केजीएमयू में

केजीएमयू में ''वन महोत्सव सप्ताह'' के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2022 39443

हम जानते ही है की वन हमारे लिए बहुत महत्व रखते है। यह मनुष्य और बाकी सारे जीव जंतुओं को प्रकृति का ए

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

श्वेता सिंह October 13 2022 37947

गुर्दे की पथरी बनने से वजन कम होने, बुखार, मतली, रक्तमेह और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के सा

Login Panel