देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में बाल मूत्र रोगों की आधुनिक सर्जरी प्रदर्शन में शामिल हुए 300 विशेषज्ञ

बच्चों में होने वाले मूत्र रोगों और उनके आधुनिक उपचार पर विशेष चर्चा हुई। इसमें पेशाब के रास्ते में रुकावट मूत्राशय की समस्याओं तथा अन्य जटिल बीमारियों के उपचार से संबंधित विभिन्न शल्य चिकित्सा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन के हॉल-ए में ऑपरेशन थिएटर से लैप्रोस्कोपिक रोबोटिक और ओपन सर्जरी का सीधा प्रसारण किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 01 2026 Updated: November 01 2026 23:51
0 49
केजीएमयू में बाल मूत्र रोगों की आधुनिक सर्जरी प्रदर्शन में शामिल हुए 300 विशेषज्ञ  केजीएमयू में बाल मूत्र रोगों की आधुनिक सर्जरी प्रदर्शन में शामिल केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद

 लखनऊ। केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन एसपीयूसीओएन-26  के दूसरे दिन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में देश-विदेश के 300 चिकित्सकों बाल शल्य चिकित्सा विशेषज्ञों चिकित्सा शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्घाटन केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। सम्मेलन में बच्चों में होने वाले मूत्र रोगों और उनके आधुनिक उपचार पर विशेष चर्चा हुई। इसमें पेशाब के रास्ते में रुकावट मूत्राशय की समस्याओं तथा अन्य जटिल बीमारियों के उपचार से संबंधित विभिन्न शल्य चिकित्सा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन के हॉल-ए में ऑपरेशन थिएटर से लैप्रोस्कोपिक रोबोटिक और ओपन सर्जरी का सीधा प्रसारण किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रतिनिधियों ने इन लाइव सर्जिकल प्रक्रियाओं को देखा और उनकी सराहना की। हॉल-बी में मूत्र रोगों से संबंधित करीब 100 शोध पत्र प्रस्तुत किए।

 

वर्कशॉप का संचालन प्रो. आनंद पाण्डेय और प्रो. नितिन पंत की देखरेख में किया गया। हॉल-बी में शोध पत्रों की प्रस्तुति और सम्मेलन से संबंधित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रो. अर्चिका गुप्ता की निगरानी में संपन्न हुईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विशेषज्ञों ने बच्चों में मूत्र संबंधी बीमारियों के निदान उपचार और आधुनिक शल्य चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बाल मूत्र रोग चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों, अनुसंधान और चिकित्सकीय अनुभवों का आदान-प्रदान करना है। इसके साथ ही युवा चिकित्सकों को नई तकनीकों से परिचित कराना और उनके शल्य चिकित्सा कौशल को विकसित करना भी सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है। केजीएमयू का पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और बच्चों को बेहतर शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों और उपचार के बेहतर विकल्पों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में जन्मजात मूत्र संबंधी विकारों और अन्य जटिल बीमारियों के उपचार को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है। सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. शिव नारायण कुरिल प्रोफेसर पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग केजीएमयू तथा आयोजन सचिव डॉ. जे.डी. रावत प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग हैं। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के बीच विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान तथा बाल शल्य चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ब्रिटेन ने भारत को रेड सूची से निकला, पूर्ण टीकाकरण वालों को मिली राहत।

ब्रिटेन ने भारत को रेड सूची से निकला, पूर्ण टीकाकरण वालों को मिली राहत।

हे.जा.स. August 07 2021 24125

ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल कर ‘एम

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

हे.जा.स. May 09 2022 28916

अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर रद्द हो सकता है प्रतिबंधों में ढील का फैसला। 

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर रद्द हो सकता है प्रतिबंधों में ढील का फैसला। 

एस. के. राणा July 06 2021 30633

अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हम कोरोना प्रतिबंधों में ढील के फैसले को फिर से रद्द कर सकते

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

श्वेता सिंह November 03 2022 45550

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अनुमानतः 500,000 लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होन

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाएं: सीएम योगी

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाएं: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 23985

गौतमबुद्धनगर में 120, गाजियाबाद में 49 और लखनऊ में 12 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पुष्टि होने पर सीए

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 32402

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

जेसीबी से कटकर अलग हुई व्यक्ति की कलाई, केजीएमयू के डॉक्टरों ने जोड़ी

जेसीबी से कटकर अलग हुई व्यक्ति की कलाई, केजीएमयू के डॉक्टरों ने जोड़ी

आरती तिवारी August 04 2023 31810

कि किंग जॉर्ज चिकित्साज विश्व(विद्यालय अस्पताल के प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव विभाग ने हाथ से पूरी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, इलाज कराने आई महिला के एक्स-रे में निकली चाबी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, इलाज कराने आई महिला के एक्स-रे में निकली चाबी

admin March 22 2023 23985

जहां महिला के एक्स रे में चाबी निकली है। अब इस बात को लेकर महिला अपने साथ एक्स रे को लेकर इलाज के लि

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

एस. के. राणा January 21 2022 29894

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को निजी अस्पतालों और लैब में कोविड का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीम

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 924

हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान कि

Login Panel