देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में बढ़ गए कोरोना वायरस के 2,099 रोगी

हे.जा.स.
November 28 2020 Updated: November 28 2020 04:13
0 24187
प्रदेश में बढ़ गए कोरोना वायरस के 2,099 रोगी प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नवंबर में घटने की बजाए बढ़ रहे हैं। सितंबर और अक्टूबर में स्वस्थ होने वालों की रफ्तार काफी तेज थी जो अब थम गई है। 17 सितंबर को प्रदेश में सर्वाधिक 68,235 एक्टिव केस थे। सितंबर और अक्टूबर में इसमें भारी कमी हुई। एक नवंबर को एक्टिव केस कम होकर 23,323 हो गए। फिर इसके बाद से केस कम होने की बजाए धीरे-धीरे बढ़ते गए। अब गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 25,422 हो गए। यानी नवंबर में 26 दिनों में केस घटने की बजाए 2,099 बढ़ गए। अब रिकवरी रेट 93.80 प्रतिशत है। 

उत्तर प्रदेश में इस समय सर्वाधिक 3,730 रोगी लखनऊ में हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 2,347 मरीज मेरठ और तीसरे नंबर पर 1,430 रोगी गाजियाबाद में हैं। वहीं इसके अलावा कानपुर में 1,266, प्रयागराज में 1,081, नोएडा में 1,285 और वाराणसी में 1,119 मरीज हैं। 

यूपी में कोरोना से संक्रमित 2,237 नए रोगी मिले : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2,237 नए रोगी मिले। वहीं इसके मुकाबले 24 घंटे में 1,518 मरीज ही स्वस्थ हुए। अब तक प्रदेश में कुल 5.35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 5.02 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। 30 और रोगियों की मौत के साथ अब तक कुल 7,674 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।

1.65 लाख की हुई कोरोना जांच : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 1.65 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक कुल 1.86 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब हर दिन हो रहीं कुल जांच में से 40 प्रतिशत आरटीपीसीआर और 60 प्रतिशत एंटीजन व ट्रूनैट जांच की जा रही हैं। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकारी व निजी कार्यालयों में 65,448 कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। कोरोना के लेवल वन से लेकर लेवल थ्री तक के अस्पतालों में 1.76 लाख बेड की व्यवस्था की गई है। कोरोना अस्पतालों मे अब आइसीयू के बेड और बढ़ाए जाएंगे। ई संजीवनी पोर्टल की मदद से अब तक 2.29 लाख लोग डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले चुके हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ब्लड शुगर में बहुत कारगर साबित होगा, किचन में रखा ये एक मसाला

ब्लड शुगर में बहुत कारगर साबित होगा, किचन में रखा ये एक मसाला

श्वेता सिंह September 11 2022 28620

खाने-पीने की कुछ चीजें शरीर में सीधे रूप से ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती हैं। इसमें मिट्ठा, वसा य

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

विशेष संवाददाता February 02 2023 31743

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में हरियाणा के लिंगानुपात में एक बार फिर बड़ा अंतर पाया गया है

सरकार ने ज़ारी किया कोविड पाजिटिव व लक्षणयुक्त बच्चों के लिए दवाओं की सूची 

सरकार ने ज़ारी किया कोविड पाजिटिव व लक्षणयुक्त बच्चों के लिए दवाओं की सूची 

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2022 32330

विभिन्न आयु वर्गों के कोविड पाजिटिव व लक्षणयुक्त व्यक्तियों के इस्तेमाल के लिए समिति द्वारा तय की गई

लंपी वायरस की जांच के लिए प्रयोगशाला तैयार

लंपी वायरस की जांच के लिए प्रयोगशाला तैयार

विशेष संवाददाता September 08 2022 28688

हिसार में गोवंश में फैली लंपी बीमारी की जांच के लिए लुवास में प्रयोगशाला तैयार हो गई है। जहां एलएसडी

लखनऊ के जानकीपुरम में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर की बढ़ी लागत को मिली मंजूरी।

लखनऊ के जानकीपुरम में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर की बढ़ी लागत को मिली मंजूरी।

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 30519

जानकीपुरम में बन रहे इस ट्रामा सेन्टर के लिए पूर्व में रू0 253.08 लाख स्वीकृत किये गये थे। पूर्व में

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

लेख विभाग July 25 2022 39602

अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोंस की बीमारी के समान है और आईबीडी का एक प्रकार है। अल्सरेटिव कोलाइटिस का उपच

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 31025

त्योहार के मौसम के लिये तैयारी के बीच अभिनेत्री और एक अनुभवी माँ, सोहा अली खान हेल्दी खाने के अपने ह

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

हे.जा.स. October 29 2021 32664

छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। पॉजिटिव पाए गए अधिकांश छात्र एसिम्पोटमैटिक हैं। अब स्कूल के स्टा

कानपुर में ज़ीका की दहशत, दो हेल्‍थ वर्कर सहित 25 मिले संक्रमित।

कानपुर में ज़ीका की दहशत, दो हेल्‍थ वर्कर सहित 25 मिले संक्रमित।

हे.जा.स. November 03 2021 28800

जीका वायरस का जाल शहर में कई किलोमीटर तक फैल गया है। अभी तक परदेवनपुरवा तक ही संक्रमित मिल रहे थे ले

वर्ल्ड लीवर डे स्पेशल: टॉक्सिंस लोड और कीटनाशक बने लीवर के सबसे बड़े दुश्मन

वर्ल्ड लीवर डे स्पेशल: टॉक्सिंस लोड और कीटनाशक बने लीवर के सबसे बड़े दुश्मन

रंजीव ठाकुर April 18 2022 26930

जब लिवर पर विषाक्त पदार्थों का बोझ बढ़ जाए तो तरह-तरह की व्याधियां उत्पन्न होने लगती हैं और इसका असर

Login Panel